Sunday, April 19, 2026
BREAKING
जब भी भय और भ्रष्टाचार चरम पर पहुंचते हैं, लोग भाजपा पर भरोसा करते हैं: पीएम मोदी मनरेगा: केंद्र सरकार ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को 17,744 करोड़ रुपये जारी किए प्रयागराज संगम पर अक्षय तृतीया पर उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई पवित्र डुबकी पीएम मोदी ने देशवासियों को अक्षय तृतीया और भगवान परशुराम जयंती की शुभकामनाएं दीं उत्तराखंड: चारधाम यात्रा 2026 का शुभारंभ, सीएम धामी ने दीं शुभकामनाएं, श्रद्धालुओं में उत्साह नाटो महासचिव मार्क रूटे ने अलायंस से अमेरिका के निकलने की संभावना को किया खारिज सीजफायर खत्म होने से पहले ईरान-अमेरिका में बातचीत जारी, गालिबफ का दावा-कई मुद्दों पर अभी मतभेद ईरान का ऐलान: युद्ध पूरी तरह खत्म होने तक होर्मुज स्ट्रेट के ट्रैफिक पर रहेगा नियंत्रण भारत को ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने के लिए औद्योगिक भूमि सुधार जरूरी: सीआईआई जनता के सहयोग से जल्द होगा 'नशा मुक्त पंजाब' का सपना: बलतेज पन्नू

राष्ट्रीय

‘नारी शक्ति’ को पीएम मोदी का पत्र, महिलाओं के आरक्षण पर दोहराई प्रतिबद्धता

14 अप्रैल, 2026 12:24 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर की महिलाओं को संबोधित करते हुए एक पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने विधायी निकायों में महिलाओं को आरक्षण देने की पहल पर मिल रहे समर्थन के लिए आभार जताया। उन्होंने इस पत्र के जरिए ‘नारी शक्ति’ को भरोसा दिलाया कि दशकों से लंबित इस महत्वपूर्ण कदम को लागू करने के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

पत्र में प्रधानमंत्री ने कहा कि अप्रैल का यह समय ऐतिहासिक महत्व रखता है क्योंकि यह बीआर अंबेडकर की जयंती का अवसर है। उन्होंने बाबा साहेब बीआर अंबेडकर को याद करते हुए कहा कि उनके संविधान निर्माण में दिए गए योगदान आज भी देश का मार्गदर्शन कर रहे हैं।

पीएम मोदी ने पत्र में लिखा कि आज भारत की महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना रही हैं और यह हमारे समय की सबसे सुखद तस्वीरों में से एक है। उन्होंने स्टार्टअप्स, विज्ञान, शिक्षा, खेल, कला और संस्कृति जैसे क्षेत्रों का उदाहरण देते हुए कहा कि महिलाओं की भागीदारी लगातार बढ़ रही है। खासकर खेल जगत में छोटे-छोटे शहरों से निकलकर भारतीय महिलाएं नए कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं, जो आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित कर रहा है।

उन्होंने कहा कि जमीनी स्तर पर कई स्वयं सहायता समूह और लखपति दीदी महिलाओं को सशक्त बना रहे हैं और यह दिखा रहे हैं कि सामूहिक प्रयास से बड़ा बदलाव संभव है। प्रधानमंत्री ने इतिहास का जिक्र करते हुए बताया कि वर्षों पहले सरदार पटेल ने अहमदाबाद म्युनिसिपैलिटी में महिलाओं के लिए सीट आरक्षित करने की पहल की थी। आजादी के बाद भारत ने पुरुषों और महिलाओं को समान मतदान का अधिकार दिया जबकि दुनिया के कई देशों में इसके लिए लंबा संघर्ष करना पड़ा।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पिछले कई दशकों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए प्रयास किए गए लेकिन वे पूरी तरह सफल नहीं हो सके। ऐसे में महिलाओं को विधायी संस्थाओं में पर्याप्त प्रतिनिधित्व देना समय की मांग बन गया है।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 में भारत अपनी आजादी के 100 साल पूरे करेगा और तब तक ‘विकसित भारत’ का लक्ष्य हासिल करने के लिए महिलाओं की भागीदारी बेहद जरूरी है। जब महिलाएं नीति निर्माण और निर्णय प्रक्रिया में सक्रिय रूप से शामिल होंगी, तो देश की प्रगति ज्यादा तेज होगी। प्रधानमंत्री ने बताया कि इसी सोच के तहत ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ लाया गया, जो महिलाओं के लिए आरक्षण सुनिश्चित करता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि संसद में इस संवैधानिक संशोधन को जल्द पारित किया जाएगा।

पत्र में प्रधानमंत्री मोदी ने महिलाओं से अपील की कि वे अपने-अपने सांसदों को पत्र लिखकर इस विधेयक के समर्थन के लिए प्रेरित करें। यह कदम आने वाली कई पीढ़ियों के भविष्य को प्रभावित करेगा। साथ ही उन्होंने सभी महिलाओं को आने वाले त्योहारों की शुभकामनाएं देते हुए उनके अच्छे स्वास्थ्य, सुख और समृद्धि की कामना की।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

जब भी भय और भ्रष्टाचार चरम पर पहुंचते हैं, लोग भाजपा पर भरोसा करते हैं: पीएम मोदी

जब भी भय और भ्रष्टाचार चरम पर पहुंचते हैं, लोग भाजपा पर भरोसा करते हैं: पीएम मोदी

मनरेगा: केंद्र सरकार ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को 17,744 करोड़ रुपये जारी किए

मनरेगा: केंद्र सरकार ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को 17,744 करोड़ रुपये जारी किए

प्रयागराज संगम पर अक्षय तृतीया पर उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई पवित्र डुबकी

प्रयागराज संगम पर अक्षय तृतीया पर उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई पवित्र डुबकी

पीएम मोदी ने देशवासियों को अक्षय तृतीया और भगवान परशुराम जयंती की शुभकामनाएं दीं

पीएम मोदी ने देशवासियों को अक्षय तृतीया और भगवान परशुराम जयंती की शुभकामनाएं दीं

उत्तराखंड: चारधाम यात्रा 2026 का शुभारंभ, सीएम धामी ने दीं शुभकामनाएं, श्रद्धालुओं में उत्साह

उत्तराखंड: चारधाम यात्रा 2026 का शुभारंभ, सीएम धामी ने दीं शुभकामनाएं, श्रद्धालुओं में उत्साह

ऐतिहासिक रहा बजट सत्र, कांग्रेस पर लगा महिला विरोधी होने का अमिट दाग : रिजिजू

ऐतिहासिक रहा बजट सत्र, कांग्रेस पर लगा महिला विरोधी होने का अमिट दाग : रिजिजू

Dearness Allowance Increased: केंद्रीय कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, सरकार ने बढ़ाया महंगाई भत्ता

Dearness Allowance Increased: केंद्रीय कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, सरकार ने बढ़ाया महंगाई भत्ता

महिला आरक्षण के नाम पर परिसीमन में मनमानी…, प्रियंका गांधी ने भाजपा पर साधा निशाना

महिला आरक्षण के नाम पर परिसीमन में मनमानी…, प्रियंका गांधी ने भाजपा पर साधा निशाना

लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, सत्र में 151 घंटे 42 मिनट हुआ कामकाज

लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, सत्र में 151 घंटे 42 मिनट हुआ कामकाज

PM मोदी को जादूगर बताने पर घेेरे राहुल गांधी

PM मोदी को जादूगर बताने पर घेेरे राहुल गांधी