Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह? नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

मनोरंजन

‘द केरल स्टोरी 2’ में असली घटनाओं की झलक, विपुल शाह ने बताई पूरी कहानी

12 फ़रवरी, 2026 06:47 PM

विपुल अमृतलाल शाह इंडियन सिनेमा के जाने-माने फिल्ममेकर और प्रोड्यूसर हैं। उन्होंने सालों में कई ऐसी फिल्में दी हैं जो कल्ट भी बनीं और जिनका जबरदस्त असर भी रहा। द केरल स्टोरी के साथ उन्होंने एक बेखौफ कहानी दिखाई, जिसने फिल्म को बड़ी सफलता दिलाई और देशभर में बहस छेड़ दी। फिल्म ने एक ऐसे असली मुद्दे पर बात की, जिसने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया। अब शाह इसी कहानी को आगे बढ़ाते हुए द केरल स्टोरी 2: गोज़ बियॉन्ड लेकर आ रहे हैं।

हाल ही में रिलीज हुआ टीज़र डर, गुस्से और कड़वी सच्चाई का स्ट्रॉन्ग मिक्स दिखाता है और साफ इशारा करता है कि इस बार कहानी और ज्यादा पावरफुल और लेयर्ड होने वाली है। नेशनल अवॉर्ड विनिंग डायरेक्टर कमाख्या नारायण सिंह के निर्देशन में बनी यह फिल्म भारतीय लीगल सिस्टम में दर्ज असली घटनाओं से इंस्पायर्ड है, जिन्हें एक ग्रिपिंग सिनेमाई अंदाज़ में पेश किया गया है। विपुल अमृतलाल शाह ने बताया कि टीम ने कई महीनों तक डिटेल रिसर्च की, ताकि जो सच्चाई दिखाई जा रही है, वो ऑथेंटिक और फैक्ट्स पर बेस्ड हो।

विपुल शाह ने बताया कि जहां पहली फिल्म में भारतीय लड़कियों को ISIS में कट्टरपंथ की ओर धकेले जाने की कहानी दिखाई गई थी, वहीं द केरल स्टोरी 2: गोज़ बियॉन्ड भारत के भीतर हो रहे शोषण पर फोकस करती है। यह फिल्म तीन अहम कहानियों पर आधारित है, जो कई असली कोर्ट केस से इंस्पायर्ड हैं। उन्होंने कहा, “जब हम द केरल स्टोरी 2: गोज़ बियॉन्ड जैसी फिल्म बना रहे थे, तो हम चाहते थे कि यह पूरे भारत की स्थिति को रिप्रेजेंट करे। इसलिए जिन तीन कहानियों को हमने चुना, हम सिर्फ उनकी कहानी नहीं बता सकते थे। हमने कई दूसरी लड़कियों की जिंदगी की घटनाओं को भी इसमें शामिल किया है। नतीजा ये है कि यह तीन लड़कियों की कहानी है, लेकिन इसमें कई और कहानियों की झलक भी है।”

उन्होंने यह भी जोर देकर कहा कि फिल्म सिर्फ थ्योरी पर आधारित रिसर्च तक सीमित नहीं रही। टीम ने जमीनी स्तर पर लंबा काम किया। विपुल अमृतलाल शाह ने साझा किया “हमने करीब छह से सात महीने रिसर्च की। कई पीड़ितों से मिले। देश के अलग-अलग हिस्सों में जाकर पीड़ितों, उनके माता-पिता और आसपास के लोगों से बात की। कई कोर्ट ऑर्डर, पुलिस रिकॉर्ड और FIRs देखीं। काफी मीडिया आर्टिकल्स हमारे लिए सोर्स बने, जिनसे हम पीड़ितों तक पहुंचे। यह एक एक्सटेंसिव रिसर्च थी, जिसने हमें सही जानकारी जुटाने में मदद की। उसी आधार पर यह फिल्म बनाई गई है।”

द केरल स्टोरी ने अपने बोल्ड नैरेटिव से देशभर में जोरदार असर छोड़ा था। अब इसका सीक्वल सीमाओं को और आगे ले जाने का वादा करता है, कम्फर्ट ज़ोन से आगे, खामोशी से आगे और इनकार से आगे। कमाख्या नारायण सिंह के निर्देशन में बनी The द केरल स्टोरी 2: गोज़ बियॉन्ड को विपुल अमृतलाल शाह ने प्रोड्यूस किया है और आशिन ए शाह इसके को-प्रोड्यूसर हैं। सनशाइन पिक्चर्स के बैनर तले बनी यह फिल्म 27 फरवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

खुद को कैसे फिट और फाइन रखते हैं अमिताभ बच्चन, प्रशंसकों को खुद बताया सीक्रेट

खुद को कैसे फिट और फाइन रखते हैं अमिताभ बच्चन, प्रशंसकों को खुद बताया सीक्रेट

क्या रागिनी 3 में पहली बार साथ नजर आएंगे आयुष शर्मा और नरगिस फाखरी?

क्या रागिनी 3 में पहली बार साथ नजर आएंगे आयुष शर्मा और नरगिस फाखरी?

रकुल प्रीत ने गिर नेशनल पार्क में किया नियमों का उल्लंघन

रकुल प्रीत ने गिर नेशनल पार्क में किया नियमों का उल्लंघन

Cannes 2026: पंजाबी से मलयालम तक, 79वें कांन्स फेस्टिवल में धूम मचाएंगी यह भारतीय फिल्में

Cannes 2026: पंजाबी से मलयालम तक, 79वें कांन्स फेस्टिवल में धूम मचाएंगी यह भारतीय फिल्में

Mouni Roy और Suraj Nambiar के रिश्ते में आई दरार? अनफॉलो के साथ-साथ डिलीट की तस्वीरें

Mouni Roy और Suraj Nambiar के रिश्ते में आई दरार? अनफॉलो के साथ-साथ डिलीट की तस्वीरें

Kriti Sanon : स्टार किड को ज्यादा मौके मिले, बजट इशू होने पर कम की गई फीस; बॉलीवुड में मेल एक्टर्स को मिलती है ज्यादा तवज्जो

Kriti Sanon : स्टार किड को ज्यादा मौके मिले, बजट इशू होने पर कम की गई फीस; बॉलीवुड में मेल एक्टर्स को मिलती है ज्यादा तवज्जो

विजय के मुख्यमंत्री बनते ही फिल्म जगत में खुशी की लहर, कमल हासन से लेकर पवन कल्याण ने दी बधाई

विजय के मुख्यमंत्री बनते ही फिल्म जगत में खुशी की लहर, कमल हासन से लेकर पवन कल्याण ने दी बधाई

आयुष्मान खुराना के साथ काम करते वक्त घबराई हुई थीं सुम्बुल तौकीर, शेयर किया 'आर्टिकल 15' का अनुभव

आयुष्मान खुराना के साथ काम करते वक्त घबराई हुई थीं सुम्बुल तौकीर, शेयर किया 'आर्टिकल 15' का अनुभव

शेखर सुमन ने सुनाया 'बैंडिट क्वीन' से जुड़ा दिलचस्प किस्सा, फूलन देवी के वो शब्द आज भी हैं एक्टर को याद

शेखर सुमन ने सुनाया 'बैंडिट क्वीन' से जुड़ा दिलचस्प किस्सा, फूलन देवी के वो शब्द आज भी हैं एक्टर को याद

'खतरों के खिलाड़ी 15' में 'बिग बॉस' हाउसमेट्स के साथ फिर से दिखेंगे गौरव खन्ना, बोले-उत्साहित हूं...

'खतरों के खिलाड़ी 15' में 'बिग बॉस' हाउसमेट्स के साथ फिर से दिखेंगे गौरव खन्ना, बोले-उत्साहित हूं...