Sunday, April 26, 2026
BREAKING
हरियाणा विधानसभा विशेष सत्र की तैयारियां तेज, स्पीकर हरविंद्र कल्याण ने की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक ममता बनर्जी पर अनिल विज का तीखा हमला—बोले, 4 मई के बाद बदल जाएगी बंगाल की तस्वीर श्रमिक देश की अर्थव्यवस्था का सबसे मजबूत स्तंभ, विकसित भारत के लक्ष्य में अहम भूमिका : नायब सिंह सैनी महाविद्यालय शिक्षा के साथ सांस्कृतिक और नैतिक मूल्यों को भी कर रहा सुदृढ़ : डॉ. कृष्ण लाल मिड्डा 700 करोड़ रूपए का शहीद स्मारक बनेगा 1857 की क्रांति का जीवंत प्रतीक : अनिल विज नेशनल हाईवे-44 पर दो ट्रक और एक फॉर्च्यूनर में टक्कर, एक की मौत राष्ट्रपति के शिमला दौरे को लेकर कड़ी सुरक्षा, 1000 से ज्यादा पुलिस कर्मी तैनात विकास के नाम पर आंखों पर पट्टी नहीं बांध सकते: विक्रमादित्य सिंह तीन साल में 3823 बार धधके हिमाचल के जंगल, कांगड़ा-शिमला सबसे ज्यादा प्रभावित Panchayat Chunav HP: राज्य के जनजातीय क्षेत्रों में एक साथ चुनाव की तैयारी

राष्ट्रीय

‘देश की जनगणना सिर्फ सरकारी काम नहीं’, पीएम मोदी ने लोगों से की जनगणना 2027 को सफल बनाने की अपील

26 अप्रैल, 2026 03:46 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से जनगणना 2027 को मिलकर सफल बनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह दुनिया की सबसे बड़ी जनगणना है। देश की जनगणना सिर्फ सरकारी काम नहीं है। यह हम सब की जिम्मेदारी है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को ‘मन की बात’ कार्यक्रम में कहा, “देश में इस समय एक बहुत अहम अभियान चल रहा है, जिसके बारे में हर भारतीय को जानकारी होनी जरूरी है।

ये जनगणना का अभियान है। जो साथी पहले से इस तरह की प्रक्रिया से गुजरे हैं, इस बार जनगणना का उनका अनुभव अलग होने वाला है। जनगणना 2027 को डिजिटल बनाया गया है। सारी जानकारी सीधे डिजिटल माध्यम में दर्ज हो रही है। घर-घर जाने वाले कर्मचारियों के पास मोबाइल ऐप है। वे आपसे बात करके उसी में जानकारी दर्ज करेंगे।”

देशवासियों से जनगणना में हिस्सा लेने की अपील करते हुए पीएम मोदी ने कहा, “इस बार जनगणना में आपकी भागीदारी भी आसान बनाई गई है, आप खुद भी अपनी जानकारी दर्ज कर सकते हैं। कर्मचारी के आने से 15 दिन पहले आपके लिए सुविधा शुरू होगी। आप अपने समय के अनुसार जानकारी भर सकते हैं।”

उन्होंने आगे कहा, “जब आप प्रक्रिया पूरी करते हैं, तो आपको एक विशेष आईडी मिलती है। ये आईडी आपके मोबाइल या ईमेल पर आती है। बाद में जब कर्मचारी आपके घर आता है, तो आप यही आईडी दिखाकर जानकारी की पुष्टि कर सकते हैं। इससे दोबारा जानकारी देने की जरूरत नहीं पड़ती।”

पीएम मोदी ने जानकारी दी कि जिन राज्यों में स्व-गणना का काम पूरा हो गया है, वहां गणना कर्मचारी की ओर से घरों के सूचीकरण का कार्य भी शुरू कर दिया गया है। अब तक लगभग 1 करोड़ 20 लाख परिवारों का मकान सूचीकरण का कार्य पूरा भी हो चुका है।

उन्होंने कहा, “देश की जनगणना सिर्फ सरकारी काम नहीं है। यह हम सब की जिम्मेदारी है।” उन्होंने अपील करते हुए कहा, “आपकी दी गई जानकारी पूरी तरह सुरक्षित रहती है। यह गोपनीय रखी जाती है। डिजिटल सुरक्षा के साथ इसे सुरक्षित किया जाता है। आइए, हम सब मिलकर इस प्रक्रिया में भाग लें।”

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ में रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर की उपलब्धि का किया जिक्र, कहा- यह राष्ट्र की सामूहिक इच्छाशक्ति का प्रतीक

पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ में रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर की उपलब्धि का किया जिक्र, कहा- यह राष्ट्र की सामूहिक इच्छाशक्ति का प्रतीक

Ajit Doval ने United Arab Emirates के राष्ट्रपति से मुलाकात की, द्विपक्षीय रिश्तों पर गहन चर्चा की

Ajit Doval ने United Arab Emirates के राष्ट्रपति से मुलाकात की, द्विपक्षीय रिश्तों पर गहन चर्चा की

बेटियों ने पुलिस ट्रेनिंग में दिया मजबूती, तत्परता, समर्पण और अनुशासन का परिचय : सीएम योगी

बेटियों ने पुलिस ट्रेनिंग में दिया मजबूती, तत्परता, समर्पण और अनुशासन का परिचय : सीएम योगी

अन्ना हजारे ने की सख्त दलबदल विरोधी कानून की वकालत, 7 'आप' सांसदों के भाजपा में जाने पर बोले- जनता को सोचना होगा

अन्ना हजारे ने की सख्त दलबदल विरोधी कानून की वकालत, 7 'आप' सांसदों के भाजपा में जाने पर बोले- जनता को सोचना होगा

बांस उद्योग से बदल रही नॉर्थ ईस्ट की तस्वीर, महिलाओं को मिल रहा बड़ा फायदा: पीएम मोदी

बांस उद्योग से बदल रही नॉर्थ ईस्ट की तस्वीर, महिलाओं को मिल रहा बड़ा फायदा: पीएम मोदी

सौर और पवन ऊर्जा भारत के विकास की कुंजी : प्रधानमंत्री मोदी

सौर और पवन ऊर्जा भारत के विकास की कुंजी : प्रधानमंत्री मोदी

भारतीय सेना का आतंकवाद को कड़ा संदेश, दुस्साहस किया तो भुगतना होगा ‘सटीक और स्थायी’ परिणाम

भारतीय सेना का आतंकवाद को कड़ा संदेश, दुस्साहस किया तो भुगतना होगा ‘सटीक और स्थायी’ परिणाम

श्रीनगर में डल झील किनारे ‘संडे ऑन साइकिल’ का आयोजन, मनसुख मांडविया ने दिया ‘फिट इंडिया’ का संदेश

श्रीनगर में डल झील किनारे ‘संडे ऑन साइकिल’ का आयोजन, मनसुख मांडविया ने दिया ‘फिट इंडिया’ का संदेश

Gujarat में स्थानीय निकाय चुनाव के लिए मतदान शुरू, 20 हजार से अधिक उम्मीदवार मैदान में

Gujarat में स्थानीय निकाय चुनाव के लिए मतदान शुरू, 20 हजार से अधिक उम्मीदवार मैदान में

अमेरिका: कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर फायरिंग की घटना पर पीएम मोदी बोले-हिंसा लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ

अमेरिका: कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर फायरिंग की घटना पर पीएम मोदी बोले-हिंसा लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ