Wednesday, March 25, 2026
BREAKING
विदेश मंत्री जयशंकर और अमेरिकी अंडर सेक्रेटरी एलब्रिज कोल्बी की मुलाकात, जियोपॉलिटिकल हालात पर चर्चा 28,840 करोड़ रुपए की संशोधित उड़ान योजना को मंजूरी, क्षेत्रीय हवाई कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा राम नवमी की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं कैबिनेट ने संशोधित उड़ान स्कीम को 28,840 करोड़ रुपए के परिव्यय के साथ मंजूरी दी, 100 एयरपोर्ट्स विकसित होंगे घरेलू PNG कनेक्शन भारत सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता, डीज़ल-पेट्रोल की कोई कमी नहीं : पेट्रोलियम मंत्रालय कृषि मंत्री की बड़ी बैठक: खाद आपूर्ति सुचारू रखने और जमाखोरी व कालाबाजारी रोकने के निर्देश रणनीतिक गठजोड़ का असर: IMEC को भारत-इजरायल सहयोग से मिली नई ताकत नई संसद में भारी उद्योग मंत्रालय की बैठक, ‘विकसित भारत-2047’ पर फोकस को-ऑपरेटिव डिविडेंड इनकम पर बड़ा ऐलान, तीन साल तक मिलेगी टैक्स छूट गुजरात में UCC बिल पास होने पर अमित शाह बोले- देश समान कानून से चले, ये हमारा संकल्प

पंजाब

होला मोहल्ला को लेकर जारी हुई नई हिदायतें, श्रद्धालुओं के लिए होंगे खास प्रबंध

14 फ़रवरी, 2026 04:57 PM

रूपनगर/श्री आनंदपुर साहिब : होला मोहल्ला 2026 मनाने के लिए देश-विदेश से लाखों की संख्या में श्री आनंदपुर साहिब आने वाले श्रद्धालुओं के लिए बेहतर इंतज़ाम सुनिश्चित करने हेतु ज़िला प्रशासन इस बार मेला क्षेत्र में टेंट सिटी, ट्रॉली सिटी और ई-रिक्शा की व्यवस्थित व्यवस्था कर रहा है। होला मोहल्ला के संबंध में आज विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए डिप्टी कमिश्नर आदित्य डचलवाल ने कहा कि श्री आनंदपुर साहिब में बड़ी संख्या में सराय होने के बावजूद श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए एक स्थायी टेंट सिटी और ट्रॉली सिटी बनाई जा रही है, जो अपने आप में अनोखी होगी।

उन्होंने निर्देश दिए कि बड़ी संख्या में आने वाले वाहनों के लिए पर्याप्त पार्किंग स्थलों का उचित प्रबंध किया जाए, जहां श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए हेल्प डेस्क और आवश्यक जानकारी उपलब्ध हो। पार्किंग स्थलों पर ई-रिक्शा, शटल बस सेवा, पेयजल, रोशनी, शौचालय और अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं को मेला क्षेत्र की पूरी जानकारी देने के लिए 20 एलईडी स्क्रीन लगाई जाएंगी, जहां पब्लिक एड्रेस सिस्टम भी स्थापित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पवित्र शहरों श्री आनंदपुर साहिब और कीरतपुर साहिब में सफाई, पेयजल, निर्बाध बिजली आपूर्ति, सुचारू परिवहन, सुरक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए विशेष प्रबंध किए जाएंगे।

होला मोहल्ला के अवसर पर पूरे मेला क्षेत्र को 11 सेक्टरों में बांटा गया है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए दो स्थानों पर ट्रॉली सिटी बनाई जा रही है। ट्रॉली सिटी के लिए झिंजरी और चरण गंगा खड्ड का लगभग साढ़े पांच एकड़ क्षेत्र निर्धारित किया गया है। श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए 8 एकड़ में टेंट सिटी बनाई जा रही है, जो पूरे वर्ष स्थापित रहेगी। उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं के लिए 60 शटल बस सेवाएं और 100 ई-रिक्शा नि:शुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे। पूरे मेला क्षेत्र के प्रत्येक सेक्टर में क्लीनिक बनाए जाएंगे, जहां डॉक्टरों की टीमें श्रद्धालुओं को मुफ्त स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करेंगी। उन्होंने कहा कि होला मोहल्ला के दौरान गुरु साहिब के प्रिय निहंग सिंह अपने घोड़ों के साथ यहां पहुंचते हैं, जिनके लिए विशेष पशु चिकित्सालय भी बनाए जाएंगे।

उन्होंने यह भी बताया कि इस बार होला मोहल्ला के दौरान सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के उपयोग पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। पवित्र शहर श्री आनंदपुर साहिब की सीमा में शराब, मांस और किसी भी प्रकार के तंबाकू उत्पादों की बिक्री और उपयोग पर भी पूर्ण रोक रहेगी। धार्मिक हस्तियों से भी अपील की गई है कि वे श्रद्धालुओं से इस त्योहार के दौरान मर्यादा बनाए रखने का आग्रह करें। उन्होंने बताया कि होला मोहल्ला के अवसर पर विरासत-ए-खालसा में क्राफ्ट मेला आयोजित किया जाएगा, जिसमें पंजाब की कला और हस्तशिल्प का प्रदर्शन होगा। वहीं चरण गंगा स्टेडियम में हेरिटेज गेम्स आयोजित किए जाएंगे, जिनमें पंजाब की पारंपरिक संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी।

इस अवसर पर जिला पुलिस प्रमुख मनिंदर सिंह, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (वि) चंद्रज्योति सिंह, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ज) अविकेश गुप्ता, एसपी अरविंद मीणा, एसडीएम श्री आनंदपुर साहिब-कम-मेला अधिकारी जसप्रीत सिंह, आरटीओ अर्शदीप सिंह, गुरकरण सिंह (एक्सियन, पंजाब पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड, पटियाला), एसडीएम मोरिंडा गुरदेव सिंह धम्मा, सहायक आयुक्त अरविंदरपाल सिंह सोमल, डीएसपी जशनदीप सिंह मान, डीएसपी कुलभूषण, जिला राजस्व अधिकारी बादलदीन, सिविल सर्जन डॉ. नवरूप कौर, एसजीपीसी के सूचना अधिकारी हरप्रीत सिंह, एक्सियन पीडब्ल्यूडी एस.एस. भुल्लर, एसएचओ दानिशवीर सिंह, कार्यकारी अधिकारी गुरदीप सिंह, जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी डॉ. किमी वनीत कौर सेठी, जिला शिक्षा अधिकारी प्रेम कुमार मित्तल सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

मोहाली पीएमएलए कोर्ट का पटवारी को समन, ईडी ने भ्रष्टाचार से अर्जित 2.76 करोड़ की संपत्ति की कुर्क

मोहाली पीएमएलए कोर्ट का पटवारी को समन, ईडी ने भ्रष्टाचार से अर्जित 2.76 करोड़ की संपत्ति की कुर्क

पंजाब पुलिस ने बलात्कार के आरोपी विधायक पठानमजरा को छह महीने बाद किया गिरफ्तार

पंजाब पुलिस ने बलात्कार के आरोपी विधायक पठानमजरा को छह महीने बाद किया गिरफ्तार

भगवंत मान सरकार कर्मचारियों की शिकायतों को शीघ्र और निष्पक्ष तरीके से हल करने के लिए प्रतिबद्ध: हरपाल सिंह चीमा

भगवंत मान सरकार कर्मचारियों की शिकायतों को शीघ्र और निष्पक्ष तरीके से हल करने के लिए प्रतिबद्ध: हरपाल सिंह चीमा

तरुनप्रीत सिंह सौंद द्वारा युवाओं से राष्ट्र निर्माण के लिए शहीद-ए-आजम भगत सिंह के पदचिह्नों पर चलने की अपील

तरुनप्रीत सिंह सौंद द्वारा युवाओं से राष्ट्र निर्माण के लिए शहीद-ए-आजम भगत सिंह के पदचिह्नों पर चलने की अपील

मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना पंजाबियों के लिए 10 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज का वरदान साबित हुई – डॉ. बलबीर सिंह*

मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना पंजाबियों के लिए 10 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज का वरदान साबित हुई – डॉ. बलबीर सिंह*

अमृतसर में 7 किलोग्राम हेरोइन सहित नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति काबू

अमृतसर में 7 किलोग्राम हेरोइन सहित नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति काबू

पंजाब की सबसे कम उम्र की लाभार्थी: 1 वर्षीय बच्ची को मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत मिला जीवनरक्षक इलाज

पंजाब की सबसे कम उम्र की लाभार्थी: 1 वर्षीय बच्ची को मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत मिला जीवनरक्षक इलाज

चंडीगढ़ विश्वविद्यालय में स्मोक फ्री एग्रीकल्चर पर दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला

चंडीगढ़ विश्वविद्यालय में स्मोक फ्री एग्रीकल्चर पर दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला

मान सरकार द्वारा साहनेवाल के लिए 23.99 करोड़ रुपये के बुनियादी ढांचा प्रोजेक्टों को मंजूरी

मान सरकार द्वारा साहनेवाल के लिए 23.99 करोड़ रुपये के बुनियादी ढांचा प्रोजेक्टों को मंजूरी

स्पीकर कुलतार सिंह संधवां द्वारा पंजाब विधानसभा डायरी-2026 का उद्घाटन

स्पीकर कुलतार सिंह संधवां द्वारा पंजाब विधानसभा डायरी-2026 का उद्घाटन