Monday, August 17, 2026
BREAKING
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री फडणवीस की पीएम मोदी से मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा नाग पंचमी पर खुले भगवान नागचंद्रेश्वर के पट; भोर में 2:30 बजे खुले बाबा महाकाल के कपाट, बड़ी संख्या में उमड़े श्रद्धालु सावन का तीसरा सोमवार : वाराणसी में भक्तों और कांवड़ियों की उमड़ी भारी भीड़, प्रशासन ने किए खास इंतजाम किसी नेता की आलोचना करना देश की आलोचना नहीं होता - इमरान खान ‘आवारापन 2’ के हिट होते ही इमरान हाशमी ने अनाउंस की अपनी अगली फिल्म, नवंबर 2026 में होगी रिलीज मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन' हटाने की मांग, बोले-'वंदे मातरम को बनाया जाए राष्ट्र गान' यूपी में दिखता है बदलाव, कानून व्यवस्था में बढ़ा लोगों का भरोसा : नाना पाटेकर गाले टेस्ट: भारत के नाम रहा तीसरे दिन का पहला सेशन, लंच ब्रेक तक श्रीलंका ने 5 विकेट खोकर बनाए 99 रन भारत बनाम श्रीलंका: पहली पारी में 462 रन बनाकर ऑलआउट हुई टीम इंडिया, पडिक्कल ने खेली शतकीय पारी सिनसिनाटी ओपन: सैमसनोवा को हराकर तीसरे राउंड में पहुंचीं कोको गॉफ, सबालेंका ने भी दर्ज की जीत

राष्ट्रीय

हेलमेट न होता तो मर सकते थे अभिषेक; भतीजे को अस्पताल से घर लेकर गईं ममता, BJP पर कई आरोप

31 मई, 2026 01:23 PM

अस्पताल के एक डॉक्टर द्वारा जारी कथित मेडिकल नोट में कहा गया कि छाती पर आए कुछ नीले निशानों को छोड़कर, शरीर पर किसी गंभीर चोट के कोई लक्षण नहीं हैं। मरीज पूरी तरह होश में है। हेलमेट न होता तो मर सकते थे अभिषेक; भतीजे को अस्पताल से घर लेकर गईं ममता, BJP पर कई आरोप पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना के सोनारपुर में हुए हमले के बाद टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी को शनिवार देर रात अस्पताल से घर ले जाया गया। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने एक बेहद गंभीर और बड़ा दावा किया। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, "अगर अभिषेक के सिर पर हेलमेट न होता तो वह इस हमले में मर भी सकते थे। उनकी छाती के पास खून के थक्के जम गए हैं।"

ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि हमले के दौरान अभिषेक की आंखों को भी नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई थी। इसके साथ ही उन्होंने अस्पताल प्रशासन और पुलिस पर राजनीतिक दबाव में आकर उचित इलाज न देने और जबरन डिस्चार्ज कराने का गंभीर आरोप लगाया है। अस्पताल का दावा- चोटें मामूली हैं, भर्ती की जरूरत नहीं एक तरफ जहां टीएमसी नेतृत्व इस हमले को जानलेवा बता रहा है, वहीं दूसरी तरफ अस्पताल के डॉक्टरों और अधिकारियों के दावों ने इस मामले में नया मोड़ ला दिया है। समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, एक निजी अस्पताल के वरिष्ठ डॉक्टर ने बताया, "प्रारंभिक टेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक अभिषेक बनर्जी को आई चोटें सतही हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती करने की कोई आवश्यकता नहीं है।"

अस्पताल के एक डॉक्टर द्वारा जारी कथित मेडिकल नोट में कहा गया कि छाती पर आए कुछ नीले निशानों को छोड़कर, शरीर पर किसी गंभीर चोट के कोई लक्षण नहीं हैं। मरीज पूरी तरह होश में है। बातचीत कर रहा है और उसकी स्थिति सामान्य है। हमले के बाद डायमंड हार्बर से सांसद अभिषेक बनर्जी को पहले ईएम बाईपास स्थित एक निजी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में ले जाया गया था। लेकिन वहां पहुंचते ही ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि यहां कोई इलाज नहीं हो रहा है और उन्होंने तुरंत अभिषेक को मिंटो पार्क के पास स्थित दूसरे निजी अस्पताल बेलेव्यू में शिफ्ट करा दिया।

ममता बनर्जी ने कहा, "जब मैं अस्पताल के प्रशासक के साथ बैठी थी तो उन्होंने मुझसे विनती की क्योंकि उन्हें कथित तौर पर पुलिस के अलग-अलग विभागों और डीसी साउथ से धमकी भरे फोन आ रहे थे। भाजपा नेता भी उन्हें धमका रहे थे कि डॉक्टरों की सलाह के बावजूद अभिषेक को भर्ती न किया जाए। डॉक्टरों ने मुझसे व्यक्तिगत रूप से माफी मांगी क्योंकि वे भारी दबाव में थे। इसलिए हम सलाइन सपोर्ट के साथ उन्हें घर ले आए हैं, जहां हमारे पारिवारिक डॉक्टर उनका इलाज करेंगे।"

ममता ने स्पष्ट रूप से चेतावनी दी कि यदि उनके भतीजे को कोई स्वास्थ्य संबंधी समस्या होती है, तो इसके लिए नर्सिंग होम प्रशासन और डॉक्टर जिम्मेदार होंगे। टीएमसी सांसद डेरेक ओ'ब्रायन ने सोशल मीडिया पर हमले का एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "यह भाजपा समर्थकों द्वारा अभिषेक बनर्जी पर किया गया एक घातक हमला था। उनके पास कोई पुलिस सुरक्षा नहीं थी। मैं यह सोचकर भी कांप जाता हूं कि अगर उन्होंने वह हेलमेट न पहना होता तो क्या होता।"

पार्टी प्रवक्ता कुणाल घोष और पूर्व टीएमसी नेता सोवन चटर्जी ने भी प्रशासन की भूमिका पर सवाल उठाए। घोष ने कहा कि कोई मरीज आईसीयू में रहेगा या डिस्चार्ज होगा, यह फैसला सिर्फ डॉक्टरों का होना चाहिए, इसमें राजनीतिक आकाओं के इशारे पर पुलिस को दखल नहीं देना चाहिए। सोवन चटर्जी ने बताया कि सोनारपुर में भारी जन-आक्रोश का सामना करने के बाद अभिषेक की तबीयत बिगड़ गई थी और उन्हें सिर में मामूली चोट के साथ उल्टी की शिकायत थी।

क्या था मामला?
अभिषेक बनर्जी शनिवार को सोनारपुर के उस टीएमसी कार्यकर्ता संजू करमाकर के परिवार से मिलने गए थे, जिसकी चुनाव के बाद हुई हिंसा में मौत हो गई थी। इसी दौरान सत्ताधारी भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा उनके काफिले पर कथित तौर पर पथराव और हमला किया गया था।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री फडणवीस की पीएम मोदी से मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री फडणवीस की पीएम मोदी से मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

एलपीजी की कीमतों में भारी गिरावट से ओएमसी की कमाई पर दबाव, पश्चिम एशिया संकट के बाद बढ़ी लागत ने घटाया मुनाफा

एलपीजी की कीमतों में भारी गिरावट से ओएमसी की कमाई पर दबाव, पश्चिम एशिया संकट के बाद बढ़ी लागत ने घटाया मुनाफा

वैश्विक तनावों के बीच लाल निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 300 अंक से ज्यादा टूटा

वैश्विक तनावों के बीच लाल निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 300 अंक से ज्यादा टूटा

पीएम तारिक रहमान के भारत दौरे की 50 फीसदी से ज्यादा संभावना, शेख हसीना मुद्दे पर बरतें संयम: जेएनयू प्रोफेसर

पीएम तारिक रहमान के भारत दौरे की 50 फीसदी से ज्यादा संभावना, शेख हसीना मुद्दे पर बरतें संयम: जेएनयू प्रोफेसर

राष्ट्रपति और पीएम मोदी ने लखीसराय मंदिर भगदड़ को लेकर जताया गहरा शोक, पीड़ित परिवारों के प्रति व्यक्त की संवेदनाएं

सावन माह में विशेष: बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग, यहां भगवान शिव की पूजा एक दिव्य चिकित्सक के रूप में होती है

सावन माह में विशेष: बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग, यहां भगवान शिव की पूजा एक दिव्य चिकित्सक के रूप में होती है

नीति आयोग का बड़ा अनुमान, 2035 तक भारत बन सकता है 50 अरब डॉलर का टेलीकॉम उपकरण निर्यात केंद्र

नीति आयोग का बड़ा अनुमान, 2035 तक भारत बन सकता है 50 अरब डॉलर का टेलीकॉम उपकरण निर्यात केंद्र

प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित, कहा- सामूहिक संकल्प और एकता से ही देश बढ़ेगा आगे

प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित, कहा- सामूहिक संकल्प और एकता से ही देश बढ़ेगा आगे

केंद्र ने रिफाइनरियों और उत्पादकों के लिए एलपीजी उत्पादन लक्ष्य तय किए, आपूर्ति संबंधी जोखिम को कम करने में मिलेगी मदद

केंद्र ने रिफाइनरियों और उत्पादकों के लिए एलपीजी उत्पादन लक्ष्य तय किए, आपूर्ति संबंधी जोखिम को कम करने में मिलेगी मदद