Wednesday, July 08, 2026
BREAKING
E20 पेट्रोल पर अरविंद केजरीवाल ने 29 ऑटो कंपनियों से मांगा जवाब, पुरानी गाड़ियों की सुरक्षा और मुआवजे पर उठाए सवाल कुवैत के क्राउन प्रिंस से मिले विदेश मंत्री एस. जयशंकर, द्विपक्षीय संबंध बढ़ाने पर जोर जीपीए के जरिए स्टाम्प ड्यूटी चोरी पर दिल्ली सरकार सख्त, सब रजिस्ट्रारों को दस्तावेजों की गहन जांच के निर्देश सतलुज फिल्म पर बैन को लेकर भड़के सिख नेता बोले- केरला स्टोरी, कश्मीर फाइल्स चल सकती हैं तो सतलुज क्यों नहीं? 'सतलुज' फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म हटाए जाने पर पंजाब में विरोध, दोबारा रिलीज की उठाई मांग पंजाब कांग्रेस में गुटबाजी से बघेल का इनकार, बोले- 'पार्टी एक है, कोई धड़ा नहीं', रंधावा और चन्नी पर भी दिया जवाब केवल सिंह ढिल्लों का केजरीवाल पर हमला, कहा- रामायण का ज्ञान नहीं और धर्म का पाठ पढ़ा रहे पंजाब कांग्रेस के विधायक परगट सिंह बोले- 'फिल्म सतलुज पर रोक ठीक नहीं', भाजपा और 'आप' पर साधा निशाना हरियाणा कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त का कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद, संगठनात्मक मजबूती पर दिया जोर IDFC First Bank घोटाला : सीबीआई ने हरियाणा श्रम कल्याण बोर्ड के दो अधिकारियों को किया गिरफ्तार

मनोरंजन

हेरा फेरी 3 में अक्षय की जगह कार्तिक आएंगे नजर:परेश रावल ने किया कन्फर्म, फैंस ने कहा- ये खबर वर्ल्ड कप की हार से भी ज्यादा दुखदायी

11 नवंबर, 2022 08:16 PM

एक्टर परेश रावल ने इस बात को कन्फर्म कर दिया है कि हेरा फेरी 3 में अब कार्तिक आर्यन नजर आएंगे। अक्षय कुमार के फिल्म छोड़ने के बाद हेरा फेरी 3 में कार्तिक आर्यन की एंट्री ऑफिशियल हो गई है। कहा जा रहा है कि अक्षय का हेरा फेरी फ्रेंचाइजी को छोड़ने का मुख्य कारण फिल्म की स्क्रिप्ट में क्लियारिटी का न होना था। अब मेकर्स ने उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर कार्तिक को कास्ट करने की तैयारी कर ली है। हालांकि फैंस को ये बात रास नहीं आ रही है। कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने तंज कसते हुए कहा है कि ये खबर वर्ल्ड कप में मिली हार से भी ज्यादा दुखदायी है।

फैंस ने कहा- नो अक्षय नो हेरा फेरी

हाल में ही सोशल मीडिया पर एक यूजर ने परेश रावल को टैग करते हुए पूछा -"परेश रावल सर, क्या ये सच है कि कार्तिक आर्यन हेरा फेरी 3 कर रहे हैं?'' तो इसके जवाब में परेश रावल ने लिखा-"हां यह सच है।" इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर यूजर्स के कमेंट की बाढ़ आ गई। एक यूजर ने लिखा- "नो अक्षय, नो हेरा फेरी" वहीं एक यूजर ने रिएक्ट करते हुए लिखा- "ये तो वर्ल्ड कप में मिली हार से भी ज्यादा दुख देने वाली खबर है।" एक यूजर का कहना है "फिल्म में तीनो का होना जरूरी है, अक्षय के बिना तो हेरा फेरी 3 के बारे में सोचा भी नहीं जा सकता।"

2000 में रिलीज हुई थी हेरा फेरी

2000 में आई फिल्म हेरा फेरी में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल मुख्य भूमिका में थे। प्रियदर्शन के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म को कॉमेडी जॉनर की ऑल टाइम ग्रेट फिल्मों में गिना जाता है। इसका सेकेंड पार्ट फिर हेरा फेरी 2006 में रिलीज हुआ था जिसे भी ऑडियंस ने काफी पसंद किया गया था। अब जल्द ही इसका तीसरा पार्ट लाने की तैयारी की जा रही है।
कार्तिक जल्द ही फ्रेडी में आएंगे नजर

भूल भुलैया 2 की बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सक्सेस के बाद कार्तिक जल्द ही डिज्नी प्लस हॉटस्टार स्टार पर रिलीज होने वाली फिल्म फ्रेडी में दिखाई देंगे। इसके अलावा वो कृति सेनन के साथ शहजादा और कियारा आडवाणी के साथ सत्य प्रेम की कथा में नजर आएंगे। इसके अलावा वो आशिकी 3 में नजर आएंगे।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

Lock Upp 2: शिल्पा शिंदे पर आकांक्षा चौधरी ने साधा निशाना, बोलीं- पिछला शो रोटियां बेलकर जीता, लेकिन यहां पर...

Lock Upp 2: शिल्पा शिंदे पर आकांक्षा चौधरी ने साधा निशाना, बोलीं- पिछला शो रोटियां बेलकर जीता, लेकिन यहां पर...

अक्षय की फिल्म वीक डेज में भी कर रही है कमाई, 120 करोड़ पार पहुंचा कलेक्शन

अक्षय की फिल्म वीक डेज में भी कर रही है कमाई, 120 करोड़ पार पहुंचा कलेक्शन

आलिया की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कर रही है स्ट्रगल, मंगलवार को कमाए इतने करोड़

आलिया की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कर रही है स्ट्रगल, मंगलवार को कमाए इतने करोड़

सबकी नजरों में गिर जाएगा प्रेम, श्रुति छिपा जाएगी अपनी गलती, अनुपमा पर मढ़ेगी सारा दोष

सबकी नजरों में गिर जाएगा प्रेम, श्रुति छिपा जाएगी अपनी गलती, अनुपमा पर मढ़ेगी सारा दोष

गोविंदा के 50 अफेयर्स भी हो तो भी फर्क नहीं पड़ता, सुनीता आहूजा बोलीं- वह मेरे पति हैं और जो...

गोविंदा के 50 अफेयर्स भी हो तो भी फर्क नहीं पड़ता, सुनीता आहूजा बोलीं- वह मेरे पति हैं और जो...

Spoiler Alert: अब जाकर आई राही को अक्ल, श्रुति को जमकर लताड़ेगी, प्रेम बाबू की भी खुलेंगी आंखें

Spoiler Alert: अब जाकर आई राही को अक्ल, श्रुति को जमकर लताड़ेगी, प्रेम बाबू की भी खुलेंगी आंखें

जब पूजा भट्ट की नानी ने अपने पैर का किया अंतिम संस्कार; चर्च में दफनाया, जुटाई थी भीड़

जब पूजा भट्ट की नानी ने अपने पैर का किया अंतिम संस्कार; चर्च में दफनाया, जुटाई थी भीड़

मैं प्लेबॉय था, मेरे कई अफेयर्स थे…राम कपूर की पत्नी गौतमी को शादी से पहले एकता कपूर ने दी थी चेतावनी

मैं प्लेबॉय था, मेरे कई अफेयर्स थे…राम कपूर की पत्नी गौतमी को शादी से पहले एकता कपूर ने दी थी चेतावनी

अगर ‘द कश्मीर फाइल्स’ बन सकती है… सतलुज के राइटर ने उठाया सवाल, क्यों हटाई गई उनकी फिल्म

अगर ‘द कश्मीर फाइल्स’ बन सकती है… सतलुज के राइटर ने उठाया सवाल, क्यों हटाई गई उनकी फिल्म

पहली बार पर्दे पर दिखेगी ऋचा चड्ढा और अली फजल की जोड़ी, नई फिल्म को लेकर दोनों ने जताई खुशी

पहली बार पर्दे पर दिखेगी ऋचा चड्ढा और अली फजल की जोड़ी, नई फिल्म को लेकर दोनों ने जताई खुशी