Thursday, May 14, 2026
BREAKING
ब्रिक्स 2026 की शुरुआत से पहले विदेश मंत्री जयशंकर ने इंडोनेशियाई समकक्ष सुगियोनो से की मुलाकात माइग्रेन की पीड़ा से हैं परेशान? योगासन है रामबाण समाधान, आयुष मंत्रालय ने दी सलाह गर्मी में थकान और तनाव भगाएगी ये चाय, तन-मन को रखेगी शीतल कहीं आपका शरीर भी तो नहीं दे रहा ये संकेत? लिवर से हो सकता है कनेक्शन, ऐसे करें बचाव राष्ट्रपति शी ने चीन-अमेरिका संबंधों के लिए साल 2026 को ऐतिहासिक, मील का पत्थर साबित होने की उम्मीद जताई ट्रंप ने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग को बताया महान नेता, बोले-आपके साथ होना सम्मान की बात संयुक्त अरब अमीरात ने इजरायली पीएम नेतन्याहू के यूएई दौरे की खबरों का किया खंडन चीन के ग्रेट हॉल में जिनपिंग ने किया राष्ट्रपति ट्रंप का स्वागत, चीनी सैनिकों ने दिखाया मिलिट्री शो ईरान परमाणु हथियार बनाने की सीमा से कुछ हफ्ते दूर, अमेरिकी सीनेटरों ने दी चेतावनी भारतीय शेयर बाजार हरे निशान में खुला, फार्मा और मेटल स्टॉक्स में तेजी

हिमाचल

हिमाचल कैबिनेट में किसे बनाया जाएगा नया मंत्री? CM सुक्खू ने सदन में कर दिया बड़ा ऐलान

18 फ़रवरी, 2026 04:32 PM

हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के दौरान मंगलवार को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने एक बड़ी घोषणा कर सबको चौंका दिया। सदन में जारी गरमागरम बहस के बीच मुख्यमंत्री ने आधिकारिक तौर पर ऐलान किया कि कुल्लू से कांग्रेस विधायक सुंदर सिंह ठाकुर को जल्द ही राज्य मंत्रिमंडल में शामिल किया जाएगा। इस घोषणा के साथ ही प्रदेश में पिछले काफी समय से चल रही मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों पर विराम लग गया है।

सदन में बहस के दौरान हुई घोषणा

दरअसल, नियम 102 के तहत आरडीजी (RDG) पर चर्चा के दौरान कुल्लू के विधायक सुंदर ठाकुर और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के बीच तीखी बहस हो गई थी। सदन में माहौल को तनावपूर्ण होता देख मुख्यमंत्री सुक्खू ने हस्तक्षेप किया और सदस्यों को शांत कराते हुए कहा कि सुंदर ठाकुर को जल्द मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी और इसके लिए नेता प्रतिपक्ष को विशेष रूप से आमंत्रित किया जाएगा।

रिकॉर्ड से हटाई गई व्यक्तिगत टिप्पणियां

सदन में हंगामे के दौरान हुई व्यक्तिगत बयानबाजी पर कड़ा रुख अपनाते हुए विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने व्यवस्था दी कि सदन की कार्यवाही के दौरान इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों और व्यक्तिगत टिप्पणियों को रिकॉर्ड से बाहर कर दिया जाएगा।

कैबिनेट का वर्तमान समीकरण

हिमाचल प्रदेश कैबिनेट में मुख्यमंत्री सहित मंत्रियों की अधिकतम संख्या 12 से अधिक नहीं हो सकती। वर्तमान में मुख्यमंत्री सुक्खू को मिलाकर कुल 11 मंत्री कार्यरत हैं। पिछले तीन वर्षों से एक पद रिक्त चल रहा था, जिसे लेकर समय-समय पर विस्तार की खबरें आती रही हैं। अब कुल्लू से सुंदर सिंह ठाकुर की ताजपोशी के बाद मंत्रिमंडल में क्षेत्रीय संतुलन और जिलेवार प्रतिनिधित्व का समीकरण भी बदल जाएगा।

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

पीएम मोदी की अपील पर बोले सीएम सुक्खू- मैं छोटी इलेक्ट्रिक कार में करता हूं सफर

पीएम मोदी की अपील पर बोले सीएम सुक्खू- मैं छोटी इलेक्ट्रिक कार में करता हूं सफर

लोक भवन ईंधन संरक्षण क्षेत्र घोषित, घटेगा वाहनों का काफिला, हर रविवार होगा ‘पेट्रोल-फ्री संडे’

लोक भवन ईंधन संरक्षण क्षेत्र घोषित, घटेगा वाहनों का काफिला, हर रविवार होगा ‘पेट्रोल-फ्री संडे’

जून के पहले हफ्ते पठानकोट-जोगिंद्रनगर ट्रैक पर दौड़ेंगी पांच ट्रेनें, लगातार ट्रायल से जनता को जगी आस

जून के पहले हफ्ते पठानकोट-जोगिंद्रनगर ट्रैक पर दौड़ेंगी पांच ट्रेनें, लगातार ट्रायल से जनता को जगी आस

जयराम का दावा, मंडी नगर निगम में खिलेगा कमल

जयराम का दावा, मंडी नगर निगम में खिलेगा कमल

शिमला सब्जी मंडी और हमीरपुर सिटी सेंटर परियोजनाओं में लाई जाए तेजी, CM ने दिए निर्देश

शिमला सब्जी मंडी और हमीरपुर सिटी सेंटर परियोजनाओं में लाई जाए तेजी, CM ने दिए निर्देश

एमसी चुनाव को कांग्रेस-भाजपा ने झोंकी ताकत

एमसी चुनाव को कांग्रेस-भाजपा ने झोंकी ताकत

आचार संहिता हटते ही शुरू होगी टेंडर प्रक्रिया, नगर निगम-पंचायत चुनावों के चलते ब्रेक, PMGSY के तहत होगा निर्माण

आचार संहिता हटते ही शुरू होगी टेंडर प्रक्रिया, नगर निगम-पंचायत चुनावों के चलते ब्रेक, PMGSY के तहत होगा निर्माण

CM ने लोगों को पारदर्शी, त्वरित और सुरक्षित सेवाएं सुनिश्चित करने के लिए DDTG विभाग को सराहा

CM ने लोगों को पारदर्शी, त्वरित और सुरक्षित सेवाएं सुनिश्चित करने के लिए DDTG विभाग को सराहा

भाजपा ने पार्टी से निकाले छह बागी, अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लडऩे पर गिरी गाज, रद्द की सदस्यता

भाजपा ने पार्टी से निकाले छह बागी, अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लडऩे पर गिरी गाज, रद्द की सदस्यता

हिमाचल बोर्ड 10वीं का रिजल्ट घोषित, सीएम सुक्खू ने टॉपर से कहा-अच्छा इंसान बनना

हिमाचल बोर्ड 10वीं का रिजल्ट घोषित, सीएम सुक्खू ने टॉपर से कहा-अच्छा इंसान बनना