शक्तिपीठ माता श्री ब्रजेश्वरी देवी मंदिर में शनिवार को फिल्म अभिनेत्री दीपशिखा नागपाल ने माता टेका व पूजा अर्चना की। इस मौके पर उन्होंने मंदिर के इतिहास के बारे में जानकारी ली, जिसके बाद उन्होंने कहा कि हिमाचल देवी-देवताओं की धरती है। यहां आकर मन को सुकून तो मिलता ही है। साथ में बार बार आने का मन भी करता है। इस मौके पर उनके प्रशंसकों द्वारा उनके साथ सेल्फ़ी भी ली गई ।