Tuesday, June 30, 2026
BREAKING
हरियाणा में किसानों, एमएसएमई और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने फ्लिपकार्ट नेतृत्व से की अहम बैठक अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल सस्ता होने के बावजूद भारत में पेट्रोल-डीजल महंगा क्यों : दीपेन्द्र हुड्डा हरियाणा के 50 हजार युवाओं को जापान में मिलेगा रोजगार का अवसर, फुकुओका ने मांगा तकनीकी रूप से कुशल मानव संसाधन यमुना जल परियोजना को लेकर हरियाणा और राजस्थान के बीच हुआ एमओयू, तीन दशक पुरानी पेयजल समस्या के समाधान का रास्ता साफ भाजपा पहले अपने 11 वर्ष 8 महीने का हिसाब दे, कांग्रेस पर टिप्पणी करने का नैतिक अधिकार खो चुकी है: राव नरेंद्र सिंह मनरेगा को कमजोर कर नई योजना लाना ग्रामीण गरीबों के हितों के खिलाफ, सरकार पुनर्विचार करे : कुमारी सैलजा Good News : आर्थिक रूप से कमजोर ITI छात्रों को हर महीने 2000 रुपये...हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला Haryana में 1 जुलाई से बिना पॉल्यूशन सर्टिफिकेट के नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, जानिए क्या है बड़ी वजह... 1 जुलाई से मनरेगा की जगह लेगी वीबीजीरामजी, अब मिलेगा 125 दिन का रोजगार Punjab में सरकारी बसों के सफर को लेकर राहत! पनबस ने लिया अहम फैसला

पंजाब

हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को लगाई फटकार! MRI और I.C.U. की कमी पर जताई सख्त नाराजगी

28 जनवरी, 2026 07:38 PM

चंडीगढ़ : पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने मालेरकोटला जिला अस्पताल में आई.सी.यू. की अनुपस्थिति को लेकर तीखी नाराजगी जताते हुए इसे ‘हैरान करने वाला और चौंकाने वाला’ करार दिया है। इस मामले में चीफ जस्टिस शील नागू की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने पंजाब सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के सचिव को निर्देश दिया है कि वे पूरे राज्य के सभी जिला अस्पतालों में आई.सी.यू. सुविधाओं की स्थिति पर विस्तृत शपथ पत्र दाखिल करें। अदालत ने स्पष्ट किया कि यह मुद्दा केवल मालेरकोटला तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि पंजाब के सभी जिलों के नागरिक अस्पतालों में उपलब्ध सुविधाओं की न्यायिक जांच की जाएगी।

सुनवाई के दौरान याचिकाकर्त्ता के वकील ने अदालत को बताया कि मालेरकोटला जिला अस्पताल में आज तक आई.सी.यू. की सुविधा नहीं है, जबकि यह अस्पताल आसपास के कई क्षेत्रों के लिए रैफरल अस्पताल के रूप में काम करता है। हाईकोर्ट ने इस मुद्दे को और व्यापक बनाते हुए पंजाब सरकार से यह भी स्पष्ट करने को कहा कि आखिर क्यों प्रत्येक जिला अस्पताल में सी.टी. स्कैन और एम.आर.आई. मशीनों को अनिवार्य नहीं बनाया जाना चाहिए। अदालत ने राज्य द्वारा ही प्रस्तुत आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि पंजाब के 23 जिलों में से केवल 6 जिलों में ही एम.आर.आई. मशीनें उपलब्ध हैं, जो अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति को दर्शाता है।

अदालत ने स्पष्ट किया कि इस मामले में अब तक दाखिल किए गए अनुपालन हलफनामे संतोषजनक नहीं हैं। यह मामला भीष्म किंगर द्वारा दायर जनहित याचिका से जुड़ा है, जिसमें मालेरकोटला सिविल अस्पताल में इंडियन पब्लिक हैल्थ स्टैंडर्ड्स के उल्लंघन का आरोप लगाया गया है। याचिका में कहा गया कि रेफरल हॉस्पिटल होने के बावजूद यहां ICU समेत कई ज़रूरी सुविधाएं मौजूद नहीं हैं। हाई कोर्ट ने राज्य सरकार के CT स्कैन और MRI जैसी सेवाओं को प्राइवेट लैब को आउटसोर्स करने पर भी सवाल उठाया। बेंच ने कहा कि जनता को बेसिक हेल्थ सेवाएं देना राज्य की ज़िम्मेदारी है और आज के समय में CT स्कैन और MRI जैसी सुविधाएं अब ज़रूरी हो गई हैं। कोर्ट ने साफ़ किया कि ज़िला और सब-डिवीज़न लेवल के हॉस्पिटल में ये सुविधाएं होना ज़रूरी है।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

Punjab में सरकारी बसों के सफर को लेकर राहत! पनबस ने लिया अहम फैसला

Punjab में सरकारी बसों के सफर को लेकर राहत! पनबस ने लिया अहम फैसला

हथियारों और हेरोइन की खेप सहित 10 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

हथियारों और हेरोइन की खेप सहित 10 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

बिजली कटौती से परेशान किसानों ने पावरकॉम ऑफिस के बाहर प्रदर्शन

बिजली कटौती से परेशान किसानों ने पावरकॉम ऑफिस के बाहर प्रदर्शन

पंजाब में दिल दहला देने वाला हादसा, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौ+त

पंजाब में दिल दहला देने वाला हादसा, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौ+त

गैंगस्टरों ते वार का 160वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 574 स्थानों पर छापेमारी; 393 गिरफ्तार

गैंगस्टरों ते वार का 160वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 574 स्थानों पर छापेमारी; 393 गिरफ्तार

पंजाब की जवानी को बचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता; मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने डीसीज़ और एसएसपीज़ को ‘युद्ध नशियां विरुद्ध’ अभियान को और तेज करने के निर्देश दिए

पंजाब की जवानी को बचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता; मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने डीसीज़ और एसएसपीज़ को ‘युद्ध नशियां विरुद्ध’ अभियान को और तेज करने के निर्देश दिए

पंजाब सरकार ने बुजुर्गों एवं जरूरतमंद नागरिकों की सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करने के लिए जारी किए 1,583 करोड़ रुपये

पंजाब सरकार ने बुजुर्गों एवं जरूरतमंद नागरिकों की सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करने के लिए जारी किए 1,583 करोड़ रुपये

उमस ने बढ़ाई लोगों की परेशानी, घरों से बाहर निकलना हुआ मुश्किल, कूलर और पंखे भी पड़े बेअसर

उमस ने बढ़ाई लोगों की परेशानी, घरों से बाहर निकलना हुआ मुश्किल, कूलर और पंखे भी पड़े बेअसर

पंजाब बोर्ड के हजारों Students के लिए खड़ी हुई मुसीबत, इस जरूरी काम ने बढ़ाई टेंशन

पंजाब बोर्ड के हजारों Students के लिए खड़ी हुई मुसीबत, इस जरूरी काम ने बढ़ाई टेंशन

गुरुद्वारा सिंह शहीदां सोहाना में जत्थेदार की मौजूदगी में हंगामा, तनावपूर्ण बना माहौल

गुरुद्वारा सिंह शहीदां सोहाना में जत्थेदार की मौजूदगी में हंगामा, तनावपूर्ण बना माहौल