Tuesday, March 31, 2026
BREAKING
वह दिन दूर नहीं जब कनाडा और ऑस्ट्रेलिया से विद्यार्थी बेहतर शिक्षा लेने के लिए पंजाब आएंगे: भगवंत सिंह मान विपक्ष पंजाब के पंजाब की स्वास्थ्य योजना के बारे में गलत प्रचार कर रहा है: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़ : शिरोमणि अकाली दल के नेताओं ने थामा भाजपा का दामन, अश्वनी शर्मा ने कांग्रेस पर साधा निशाना फरीदकोट नशा विरोधी अभियान में पंजाब के शीर्ष जिलों में शामिल; अपराध में 37 प्रतिशत गिरावट पंजाब में वेयरहाउसिंग अधिकारी की मौत का मामला कमजोर किया जा रहा है : सुनील जाखड़ मंत्रिमंडल ने एनएचएआई के सड़क प्रोजेक्ट्स में तेजी लाने के लिए सतलुज नदी से गाद निकालने को मंजूरी दी सांसद सैलजा ने किसानों की समस्याओं को बताया अत्यंत चिंताजनक कांग्रेस विधायक दल की बैठकः प्रदेशभर की मंडियों में जाएंगे कांग्रेस विधायक- हुड्डा राज्यसभा चुनाव में धांधली करने वाले निर्वाचन अधिकारी की शिकायत करेगी कांग्रेसः हुड्डा ईरान युद्ध के बीच सरकार ने केरोसिन की आपूर्ति में तेजी लाने के लिए नियमों में दी ढील

राष्ट्रीय

'हाइड्रोजन बम फोड़ने की जगह फुलझड़ी चला आए', राहुल गांधी पर अनुराग ठाकुर का अटैक

18 सितंबर, 2025 06:55 PM

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी द्वारा गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में वोटर लिस्ट में फर्जीवाड़े के आरोप लगाने के बाद भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। बीजेपी सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी पर जोरदार हमला बोला, उन्हें "आरोपों की राजनीति" का प्रतीक बताते हुए उनकी विश्वसनीयता पर सवाल उठाए। इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री संजय सेठ ने भी राहुल के आरोपों को "दिवालियापन" करार देते हुए तंज कसा।

अनुराग ठाकुर का तीखा प्रहार
अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि बार-बार चुनावी हार और जनता द्वारा खारिज किए जाने से राहुल हताश और निराश हो चुके हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने "आरोपों की राजनीति" को अपना आभूषण बना लिया है, लेकिन जब इन आरोपों को साबित करने की बारी आती है, तो वे पीछे हट जाते हैं। ठाकुर ने कहा, "राहुल गांधी की आदत गलत और निराधार आरोप लगाने की बन गई है। जब चुनाव आयोग उनके आरोपों को सत्यापित करने के लिए कहता है, तो वह पीछे हट जाते हैं। शपथ पत्र देने की बात आती है, तो वह मुकर जाते हैं।"

उन्होंने आगे कहा, "आरोप लगाने के बाद माफी मांगने और कोर्ट से फटकार खाने का काम राहुल गांधी का हो गया है। हर मामले में उनको फटकार ही लगी है।" ठाकुर ने राहुल की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर तंज कसते हुए कहा, "प्रेस कॉन्फ्रेंस में हाइड्रोजन बम फोड़ने वाले थे, लेकिन फुलझड़ी से काम चलाना पड़ा।"

भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा, "चुनाव दर चुनाव हार और जनता से नकार दिए जाने वाले एक नेता जिनके नेतृत्व में लगभग 90 चुनाव कांग्रेस पार्टी हारी, उनकी हताशा निराशा दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। आरोपों की राजनीति को इन्होंने अपना आभूषण बना लिया है। जब इन्हीं के लगाए गए

"राहुल के नेतृत्व में कांग्रेस ने 90 चुनाव हारे"
अनुराग ठाकुर ने दावा किया कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी लगभग 90 चुनाव हार चुकी है, जिसके कारण उनकी हताशा और निराशा बढ़ती जा रही है। उन्होंने कहा कि राहुल के बार-बार निराधार आरोप लगाने से उनकी विश्वसनीयता पर सवाल उठ रहे हैं।

संजय सेठ ने लगाई फटकार
केंद्रीय मंत्री संजय सेठ ने राहुल गांधी के आरोपों को "दिवालियापन" करार देते हुए कहा, "आप नेता प्रतिपक्ष हैं, लेकिन संवैधानिक संस्था पर आरोप लगा रहे हैं। आपको ना ईडी पर विश्वास है, ना सीबीआई पर, ना चुनाव आयोग पर, ना ईवीएम पर, ना जनता पर। कभी-कभी तो आप सिंदूर पर भी सवाल उठाते हैं। क्या हो गया है?" उन्होंने तंज कसते हुए कहा, "देश की जनता इसलिए आपको सीरियस नहीं लेती। तीसरी बार आपको किनारे बिठा दिया, अब आप अपना खीझपन चुनाव आयोग पर निकाल रहे हैं। जनता आपको फिर किनारे बिठाएगी, बिहार में भी किनारे बिठाएगी।"

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

हॉकी इंडिया ने की सीनियर महिला नेशनल कोचिंग कैंप की घोषणा, 31 खिलाड़ियों को किया शामिल

हॉकी इंडिया ने की सीनियर महिला नेशनल कोचिंग कैंप की घोषणा, 31 खिलाड़ियों को किया शामिल

भारत की औद्योगिक वृद्धि दर फरवरी में 5.2 प्रतिशत रही

भारत की औद्योगिक वृद्धि दर फरवरी में 5.2 प्रतिशत रही

गोबरधन योजना: बायोगैस संयंत्रों ने बदली यूपी के गांवों की तस्वीर, स्वच्छता के साथ आय और रोजगार में बढ़ोतरी

गोबरधन योजना: बायोगैस संयंत्रों ने बदली यूपी के गांवों की तस्वीर, स्वच्छता के साथ आय और रोजगार में बढ़ोतरी

सबरीमाला सोना चोरी मामला: भाजपा ने दिया करारा जवाब, कहा- 'राहुल गांधी का झूठ फिर आया सामने'

सबरीमाला सोना चोरी मामला: भाजपा ने दिया करारा जवाब, कहा- 'राहुल गांधी का झूठ फिर आया सामने'

भारत में प्रोडक्ट डिजाइन नहीं करने वाली इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनियों को नहीं मिलेगा सरकारी फायदा: अश्विनी वैष्णव

भारत में प्रोडक्ट डिजाइन नहीं करने वाली इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनियों को नहीं मिलेगा सरकारी फायदा: अश्विनी वैष्णव

पीएम मोदी का गुजरात दौरा, 19,800 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास

पीएम मोदी का गुजरात दौरा, 19,800 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास

लोकसभा ने दिवाला और शोधन अक्षमता संहिता (संशोधन) विधेयक को मंजूरी दी, दिवालियापन प्रक्रिया में आएगी तेजी

लोकसभा ने दिवाला और शोधन अक्षमता संहिता (संशोधन) विधेयक को मंजूरी दी, दिवालियापन प्रक्रिया में आएगी तेजी

सूर्य की गतिविधि से बनता है 'स्पेस वेदर', जानें पृथ्वी को कैसे करता है प्रभावित

सूर्य की गतिविधि से बनता है 'स्पेस वेदर', जानें पृथ्वी को कैसे करता है प्रभावित

ईरान में एयर स्ट्राइक से फैल रहा जहरीला धुआं, ब्लैक रेन हो सकती है खतरनाक : संजय राउत

ईरान में एयर स्ट्राइक से फैल रहा जहरीला धुआं, ब्लैक रेन हो सकती है खतरनाक : संजय राउत

नए शैक्षणिक सत्र पर मुख्यमंत्री योगी की बच्चों को नसीहत, स्क्रीन टाइम घटाएं, एक्टिविटी टाइम बढ़ाएं

नए शैक्षणिक सत्र पर मुख्यमंत्री योगी की बच्चों को नसीहत, स्क्रीन टाइम घटाएं, एक्टिविटी टाइम बढ़ाएं