Wednesday, July 01, 2026
BREAKING
अफगानिस्तान एयरस्ट्राइक: तालिबान ने पाकिस्तान पर कर दिया हमला, घर में घुसकर मारे आतंकी 5 रुपये सस्ता हुआ पेट्रोल, डीजल के भी घटे दाम, जुलाई के पहले ही दिन ग्राहकों को तोहफा राजस्थान में धू-धूकर जली टूरिस्ट बस, जिंदा जल गए 8 लोग; 37 तीर्थयात्री सवार थे मणिपुर में फिर भड़की चिंगारी! बफर जोन की तरफ बढ़े 200 कुकी, राशन-दवा का संकट भारत में लगा है जापान का बहुत पैसा, किस राज्य में सबसे ज्यादा निवेश; PM का दौरा अहम क्यों इलाहाबाद हाईकोर्ट का फैसला, पत्नी की आय कम तो पति को देना होगा भरण-पोषण श्रीराम मंदिर ट्रस्ट में शामिल होंगे नए नाम, चंपत राय का क्या होगा? छह जुलाई की बैठक पर टिकीं निगाहें दिलजीत दोसांझ ने याद की बचपन की गरीबी, बोले- डॉक्टर को दिखाने के पैसे नहीं थे समीरा रेड्डी ने सास मंजरी के तलाक और ससुर की दूसरी शादी पर की बात, ऐसे वापस दिलाया आत्मविश्वास Lock Upp 2: कंगना रनौत लेंगी लॉकअप 2 में एंट्री, फराह-रितेश के साथ कंटेस्टेंट को करेंगी बाहर

पंजाब

हर पंजाबी को मिलेगा 10 लाख रुपए का कैशलेस स्वास्थ्य बीमा कवर: डॉ. बलबीर सिंह

23 सितंबर, 2025 08:16 PM
चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के अनुसार व्यापक स्वास्थ्य कवरेज की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने आज मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया का औपचारिक शुभारंभ किया। इसके अंतर्गत राज्य के 3 करोड़ निवासियों को 10 लाख रुपए तक का कैशलेस इलाज मिलेगा।

इस रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया का ऑनलाइन उद्घाटन राज्य स्वास्थ्य एजेंसी (एस एच ए ) कार्यालय से किया गया। इस परियोजना की शुरुआत दो ज़िलों—तरनतारन और बरनाला—से की जा रही है। कैबिनेट मंत्री, जिनके साथ प्रमुख सचिव स्वास्थ्य कुमार राहुल और एस एच ए की सीईओ संयम अग्रवाल भी मौजूद थे, ने बताया कि जनता के लिए सुगम और सुलभ पंजीकरण सुनिश्चित करने के लिए इन दोनों ज़िलों में रजिस्ट्रेशन कैंप लगाए गए हैं। पहले ही दिन 1480 परिवारों ने इस योजना के लिए अपना नाम दर्ज करवाया।

पंजाब के लिए इसे ऐतिहासिक दिन करार देते हुए डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि इस पहल के साथ पंजाब देश का पहला राज्य बन गया है, जो हर नागरिक को बिना किसी आय शर्त के 10 लाख रुपए का व्यापक स्वास्थ्य बीमा कवर प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि इन दो ज़िलों के अनुभवों के आधार पर रजिस्ट्रेशन अभियान को शीघ्र ही पूरे राज्य में लागू किया जाएगा।

कैबिनेट मंत्री ने आगे बताया कि यह योजना आम लोगों पर इलाज का आर्थिक बोझ कम करने के लिए बनाई गई है। इसके तहत लाभार्थी राज्य भर के सभी सरकारी अस्पतालों और 500 से अधिक सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में कैशलेस इलाज प्राप्त कर सकते हैं।

डॉ. बलबीर सिंह ने स्पष्ट किया कि पात्रता मानदंड सरल और निष्पक्ष हैं। पंजीकरण के लिए सिर्फ वोटर आईडी कार्ड और आधार कार्ड की आवश्यकता होगी और योजना का लाभ लेने के लिए आय की कोई शर्त नहीं होगी।

उन्होंने विस्तार से बताया कि इस योजना के अंतर्गत चिकित्सकीय सेवाओं की एक व्यापक सूची शामिल है, जिसके तहत 2300 से अधिक स्वास्थ्य पैकेजों में बड़ी और छोटी बीमारियों के साथ-साथ दुर्घटनाओं से जुड़ी सर्जरी भी कवर की गई हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने आगे कहा कि यह सुनिश्चित किया गया है कि पंजाब की जनता के लिए सभी आवश्यक चिकित्सकीय सेवाएं इस व्यापक स्वास्थ्य बीमा के अंतर्गत कवर हों।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

पंजाब: सीएम मान ने संगरूर में ओलंपिक स्तर के स्विमिंग पूल का उद्घाटन किया, कहा-भविष्य में ओलंपियनों की नर्सरी बनेगा

पंजाब: सीएम मान ने संगरूर में ओलंपिक स्तर के स्विमिंग पूल का उद्घाटन किया, कहा-भविष्य में ओलंपियनों की नर्सरी बनेगा

पंजाब में बिजली की मांग ने तोड़े रिकार्ड, बिजली कटौती से पूरे राज्य में हाहाकार

पंजाब में बिजली की मांग ने तोड़े रिकार्ड, बिजली कटौती से पूरे राज्य में हाहाकार

पंजाब के स्कूलों में फिर शुरू होगा मिशन समर्थ, जारी हुए निर्देश

पंजाब के स्कूलों में फिर शुरू होगा मिशन समर्थ, जारी हुए निर्देश

Amritsar में रिटायर्ड फौजी के घर की छत से 20 करोड़ की हैरोइन जब्त

Amritsar में रिटायर्ड फौजी के घर की छत से 20 करोड़ की हैरोइन जब्त

पंजाब में तबादलों पर बड़ा फैसला! इन कर्मचारियों को नहीं किया जाएगा रिलीव

पंजाब में तबादलों पर बड़ा फैसला! इन कर्मचारियों को नहीं किया जाएगा रिलीव

कलयुगी मां की करतूत! तीनों बच्चों को नहर में फेंका फिर खुद भी की आत्महत्या की कोशिश

कलयुगी मां की करतूत! तीनों बच्चों को नहर में फेंका फिर खुद भी की आत्महत्या की कोशिश

पंजाब को आज मिल सकता है नया DGP : UPSC ने बुलाई बैठक

पंजाब को आज मिल सकता है नया DGP : UPSC ने बुलाई बैठक

Punjab में सरकारी बसों के सफर को लेकर राहत! पनबस ने लिया अहम फैसला

Punjab में सरकारी बसों के सफर को लेकर राहत! पनबस ने लिया अहम फैसला

हथियारों और हेरोइन की खेप सहित 10 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

हथियारों और हेरोइन की खेप सहित 10 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

बिजली कटौती से परेशान किसानों ने पावरकॉम ऑफिस के बाहर प्रदर्शन

बिजली कटौती से परेशान किसानों ने पावरकॉम ऑफिस के बाहर प्रदर्शन