Sunday, April 12, 2026
BREAKING
पंजाब के सीएम भगवंत मान ने 8वीं टॉपर्स को दी बधाई, कहा- बेटियों ने फिर मारी बाजी बलतेज पन्नू ने हरियाणा सरकार को घेरा, स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठाए सवाल बटाला में क्रॉस-बॉर्डर ड्रग और हथियार रैकेट का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार 3 सरकारी विमानों के बावजूद आजकल निजी हेलिकॉप्टर से क्यों उड़ रहे हैं मुख्यमंत्रीः दुष्यंत चौटाला नारनौल : अंबेडकर जयंती समारोह में शामिल होंगे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और सांसद, पटीकरा में 15 अप्रैल को भव्य आयोजन हरियाणा स्टार्टअप्स के मामले में देश का 7वां सबसे बड़ा राज्य : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने निवेशकों को दिया न्योता हरियाणा पुलिस का डिजिटल स्ट्राइक : 3 महीने में हटाए 6,000 से ज्यादा आपत्तिजनक URL, गन कल्चर पर DGP की सीधी चेतावनी महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दी श्रद्धांजलि : कहा— महिला शिक्षा और सामाजिक समानता के लिए उनका योगदान अतुलनीय कृषि-ग्रामीण विकास को नाबार्ड ने दिए 5063 करोड़ PMGSY-4 : प्रधानमंत्री सडक़ योजना के दूसरे चरण की तैयारी, 1200 KM नई सडक़ों के निर्माण का रखा है लक्ष्य

राष्ट्रीय

हरियाणा पुलिस का डिजिटल स्ट्राइक : 3 महीने में हटाए 6,000 से ज्यादा आपत्तिजनक URL, गन कल्चर पर DGP की सीधी चेतावनी

11 अप्रैल, 2026 08:17 PM

चंडीगढ़ : हरियाणा पुलिस ने सोशल मीडिया पर परोसे जा रहे अश्लील कंटेंट, गन कल्चर और भ्रामक जानकारियों के खिलाफ अब तक का सबसे बड़ा अभियान छेड़ दिया है। पुलिस महानिदेशक (DGP) अजय सिंघल ने स्पष्ट कर दिया है कि सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन और हरियाणवी समाज की गलत छवि पेश करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, 1 जनवरी 2026 से 10 अप्रैल 2026 के बीच पुलिस ने विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से कुल 6,083 आपत्तिजनक यूआरएल (URL), ऐप्स और वेबसाइट्स को हटवाया है।

इन गतिविधियों पर रहेगी विशेष सख्ती:डीजीपी अजय सिंघल ने बताया कि पुलिस की रडार पर मुख्य रूप से निम्नलिखित कंटेंट हैं:
गन कल्चर: हथियारों का महिमामंडन और हिंसा को बढ़ावा देने वाले वीडियो।
अश्लीलता: महिलाओं, बच्चों और लड़कियों का अभद्र चित्रण।
भ्रामक प्रचार: हरियाणा और हरियाणवी संस्कृति की छवि खराब करने वाला फर्जी कंटेंट।

डीजीपी ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी इस मुद्दे पर अत्यंत गंभीर हैं। राज्य सरकार का लक्ष्य समाज में सकारात्मक वातावरण बनाए रखना है। उन्होंने जोर देकर कहा कि हरियाणा के लोगों ने कृषि, सेना, उद्योग और खेल जैसे क्षेत्रों में देश का नाम रोशन किया है, ऐसे में कुछ असामाजिक तत्वों को प्रदेश की छवि खराब करने की इजाजत नहीं दी जा सकती।
पुलिस महानिदेशक ने युवाओं और कंटेंट क्रिएटर्स से अपील की है कि वे रचनात्मकता के नाम पर कानून न तोड़ें। उन्होंने चेतावनी दी कि जो भी व्यक्ति प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से सामाजिक ताने-बाने को कमजोर करेगा या सांस्कृतिक मूल्यों को ठेस पहुंचाएगा, उसके खिलाफ कानून के तहत कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

थारू समाज को दोहरी राहत—मुकदमे वापस और जमीन का अधिकार, सीएम योगी का ऐलान

थारू समाज को दोहरी राहत—मुकदमे वापस और जमीन का अधिकार, सीएम योगी का ऐलान

पीयूष गोयल और अल कासबी के बीच अहम बातचीत, व्यापार बढ़ाने पर फोकस

पीयूष गोयल और अल कासबी के बीच अहम बातचीत, व्यापार बढ़ाने पर फोकस

पीएम मोदी का टीएमसी पर निशाना, बोले—राजनीतिक हिंसा में शामिल लोगों पर होगी सख्त कार्रवाई

पीएम मोदी का टीएमसी पर निशाना, बोले—राजनीतिक हिंसा में शामिल लोगों पर होगी सख्त कार्रवाई

अमित शाह का बंगाल में तीखा हमला, सिंडिकेट खत्म करने का वादा

अमित शाह का बंगाल में तीखा हमला, सिंडिकेट खत्म करने का वादा

रायसेन में ‘उन्नत कृषि महोत्सव’ का शुभारंभ, राजनाथ सिंह बोले—किसान अर्थव्यवस्था की रीढ़

रायसेन में ‘उन्नत कृषि महोत्सव’ का शुभारंभ, राजनाथ सिंह बोले—किसान अर्थव्यवस्था की रीढ़

पीएम मोदी का बड़ा दावा—4 मई के बाद बंगाल में बनेगी भाजपा सरकार

पीएम मोदी का बड़ा दावा—4 मई के बाद बंगाल में बनेगी भाजपा सरकार

सीएआरआई बेंगलुरु को अंतरराष्ट्रीय मान्यता, आयुष क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि

सीएआरआई बेंगलुरु को अंतरराष्ट्रीय मान्यता, आयुष क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि

बाराबंकी-बहराइच हाईवे से बढ़ेगा भारत-नेपाल व्यापार, सीमा पार कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा बढ़ावा

बाराबंकी-बहराइच हाईवे से बढ़ेगा भारत-नेपाल व्यापार, सीमा पार कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा बढ़ावा

होर्मुज संकट के बीच एस जयशंकर का संदेश, हिंद महासागर में सहयोग और एकजुटता जरूरी

होर्मुज संकट के बीच एस जयशंकर का संदेश, हिंद महासागर में सहयोग और एकजुटता जरूरी

राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड की 9वीं बैठक नई दिल्ली में संपन्न, ‘जन विश्वास संशोधन’ का स्वागत

राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड की 9वीं बैठक नई दिल्ली में संपन्न, ‘जन विश्वास संशोधन’ का स्वागत