Thursday, September 03, 2026
BREAKING
17 घंटे 39 मिनट चली हरियाणा विधानसभा की कार्यवाही, 15 विधेयक और 2 सरकारी संकल्प पारित हरियाणा सरकार ने गन्ना किसानों के लिए सब्सिडी योजनाओं का किया ऐलान शिक्षकों की भूमिका केवल पढ़ाने तक सीमित नहीं, विद्यार्थियों के मार्गदर्शक और प्रेरणास्रोत बनें : राज्यपाल घोष कैग रिपोर्ट ने खोली भाजपा सरकार के ‘पारदर्शी सुशासन’ की पोल: राव नरेंद्र सिंह दलित सम्मान और संवैधानिक अधिकारों से समझौता स्वीकार नहीं : कुमारी सैलजा हरियाणा: सोनीपत के खरखौदा में केएमपी एक्सप्रेसवे ट्रक से टकराई इको कार, तीन लोगों की मौत हरसिमरत कौर बादल ने 'आप' सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, कहा-पंजाब में आवाज उठाने वालों को दबाया जा रहा मोहाली में CP-67 मॉल के बाहर चली गोलियां, इलाके में दहशत का माहौल Golden Temple में बेअदबी से मचा हड़कंप! माथा टेकने पहुंचा युवक, फिर कर दी ऐसी हरकत... Shimla: सस्ते राशन डिपुओं में सिर्फ 33 रुपए मिलेगी चीनी, बाजार में 70-75 रुपए दाम

चंडीगढ़

हरियाणाः सीपीए सम्मेलन में ई-बसों से आएंगे-जाएंगे राष्ट्रमंडल प्रतिनिधि, तेल बचाने पर जोर

06 जून, 2026 09:23 PM

 चंडीगढ़ राष्ट्रमंडल संसदीय संघ इंडिया रीजन के जोन-2 सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग और ईंधन की खपत कम करने के आह्वान की स्पष्ट झलक देखने को मिलेगी। सम्मेलन की मेजबानी कर रहे हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने आयोजन से जुड़े सभी नोडल अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सम्मेलन के दौरान मितव्ययिता, पर्यावरण संरक्षण और उत्कृष्ट प्रबंधन को प्राथमिकता दी जाए तथा किसी भी प्रकार के अनावश्यक खर्चे न होने पाए। इसी सोच के अनुरूप सम्मेलन में आने वाले सभी प्रतिनिधियों और अधिकारियों के आवागमन की व्यवस्था ई-बसों के माध्यम से की गई है। इस पहल से न केवल पेट्रोलियम पदार्थों की खपत में कमी आएगी, बल्कि बड़े वाहनों के सामूहिक उपयोग से परिवहन व्यय में भी उल्लेखनीय बचत होगी। हरियाणा विधान सभा सचिवालय ने प्रतिनिधियों के लिए छह आधुनिक ई-बसों की व्यवस्था की है। योजना के अनुसार 6 बसें हरियाणा व पंजाब एमएलए हॉस्टल तथा प्रतिनिनिधियों के दूसरे आवास स्थलों से संचालित होंगी।
इन बसों के माध्यम से सभी प्रतिनिधियों को दोपहर 12 बजे हरियाणा लोक भवन पहुंचाया जाएगा, जहां हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष की ओर से उनके सम्मान में दोपहर भोज का आयोजन किया गया है। इसी दौरान लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला पीठासीन अधिकारियों के साथ संक्षिप्त विचार-विमर्श भी करेंगे। इसके उपरांत दोपहर 2 बजे सभी प्रतिनिधि ई-बसों से हरियाणा विधान सभा पहुंचेंगे और सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में भाग लेंगे। उद्घाटन सत्र से पूर्व सेरेमोनियल गेट पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया जाएगा तथा सभी प्रतिनिधियों का सामूहिक छायाचित्र भी लिया जाएगा।
उद्घाटन सत्र के बाद प्रतिनिधियों को ई-बसों के माध्यम से सेक्टर-18 स्थित टैगोर थियेटर ले जाया जाएगा, जहां भारतीय संविधान के मूल्यों और लोकतांत्रिक परंपराओं पर आधारित विशेष नाट्य प्रस्तुति आयोजित की जाएगी। दिनभर के सभी कार्यक्रमों के दौरान आवागमन की व्यवस्था ई-बसों से ही सुनिश्चित की गई है और अंत में प्रतिनिधियों को उनके आवास स्थलों तक भी इन्हीं वाहनों से पहुंचाया जाएगा।
हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने कहा कि यह सम्मेलन केवल संसदीय विमर्श का मंच नहीं होगा, बल्कि पर्यावरण संरक्षण, ऊर्जा बचत और सार्वजनिक संसाधनों के जिम्मेदारीपूर्ण उपयोग का भी एक उदाहरण प्रस्तुत करेगा। उन्होंने कहा कि यह व्यवस्था प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण, संसाधनों की बचत और सुशासन’ के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक सार्थक पहल है।

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ खबरें

उपराष्ट्रपति का PU दौरा कल; रूट डायवर्शन को लेकर चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी जारी...घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर

उपराष्ट्रपति का PU दौरा कल; रूट डायवर्शन को लेकर चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी जारी...घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर

चंडीगढ़ में ‘एकम न्याय संवाद’

चंडीगढ़ में ‘एकम न्याय संवाद’

पूर्व CM चन्नी की Exam देते तस्वीर वायरल, PU में मचा बवाल... VIP के लिए अलग नियम का आरोप

पूर्व CM चन्नी की Exam देते तस्वीर वायरल, PU में मचा बवाल... VIP के लिए अलग नियम का आरोप

PGI के हजारों कर्मचारियों को बड़ी राहत, लंबे समय से लटकी मांग हुई पूरी, पढ़ें...

PGI के हजारों कर्मचारियों को बड़ी राहत, लंबे समय से लटकी मांग हुई पूरी, पढ़ें...

भाजपा को मिला बड़ा बल, सैकड़ों युवा भाजपा में शामिल; प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने किया स्वागत

भाजपा को मिला बड़ा बल, सैकड़ों युवा भाजपा में शामिल; प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने किया स्वागत

PGIMER ने 80वां स्वतंत्रता दिवस रोगी सेवा के प्रति गर्व, जुनून और अटूट प्रतिबद्धता के साथ मनाया

PGIMER ने 80वां स्वतंत्रता दिवस रोगी सेवा के प्रति गर्व, जुनून और अटूट प्रतिबद्धता के साथ मनाया

चंडीगढ़ में सिख बंदियों की रिहाई को लेकर बवाल, पुलिस से भिड़े प्रदर्शनकारी; कई जवान घायल

चंडीगढ़ में सिख बंदियों की रिहाई को लेकर बवाल, पुलिस से भिड़े प्रदर्शनकारी; कई जवान घायल

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चंडीगढ़ में सीबीडीसी‑आधारित डीबीटी का किया शुभारंभ

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चंडीगढ़ में सीबीडीसी‑आधारित डीबीटी का किया शुभारंभ

चंडीगढ़ स्थित सरकारी मकानों के लिए रूफटॉप सोलर अंडरटेकिंग फॉर्म जमा करवाने की समय-सीमा बढ़ी

चंडीगढ़ स्थित सरकारी मकानों के लिए रूफटॉप सोलर अंडरटेकिंग फॉर्म जमा करवाने की समय-सीमा बढ़ी

51 रचनाकार तिरंगा पटका एवं स्मृति चिन्ह से सम्मानित  पुस्तक ‘कुछ पल तुम्हारे चाहिए’ का विमोचन

51 रचनाकार तिरंगा पटका एवं स्मृति चिन्ह से सम्मानित पुस्तक ‘कुछ पल तुम्हारे चाहिए’ का विमोचन