Monday, September 07, 2026
BREAKING
झूठे वादों से सत्ता हथियाने वाली आप को जनता की चिंता नहीं, आरोपों की राजनीति में व्यस्त : डॉ अर्चना गुप्ता महिला आरक्षण केवल भागीदारी नहीं, नेतृत्व का अवसर - विजया रहाटकर अमर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान में निकाली तिरंगा यात्रा सरकार विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा मुहैया करवाने पर दे रही बल : नायब सिंह सैनी भाजपा धर्म और जाति के नाम पर बांटने की राजनीति कर रही : कुमारी सैलजा हरियाणा को जल्द ही एक प्रमुख आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हब के रूप में विकसित किया जाएगा : आरती सिंह राव हरपाल सिंह चीमा का कांग्रेस पर तंज, 'कभी सीएम बदले, अब बदल रहे इंचार्ज' PECOSA चुनाव 2026: हरप्रीत सिंह ओबेरॉय अध्यक्ष निर्वाचित जस्टिस अश्वनी कुमार मिश्रा ने पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के तौर पर ली शपथ, समारोह से शामिल नहीं हुए सीएम मान चंबा में बड़ा हादसा, अनियंत्रित होकर खाई में गिरी ऑल्टो कार...उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर मौ*त

पंजाब

हरपाल सिंह चीमा का कांग्रेस पर तंज, 'कभी सीएम बदले, अब बदल रहे इंचार्ज'

07 सितंबर, 2026 08:04 PM

संगरूर : पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने संगरूर के छज्ली में सोमवार को नई ब्लॉक बिल्डिंग की आधारशिला रखी। इस दौरान उन्होंने समाचार एजेंसी से बात करते हुए कांग्रेस और केंद्र सरकार पर भी जमकर निशाना साधा। मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा, "सभी सरपंचों, पंचायत समिति सदस्यों और चेयरमैन को बहुत-बहुत बधाई। आज नई बिल्डिंग की आधारशिला रखी गई और निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इस प्रोजेक्ट पर 2 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। आज मुझे लगता है कि हमारा गांव, छज्ली, साफ तौर पर एक शहर में बदल रहा है।"

इस दौरान उन्होंने कांग्रेस हाईकमान द्वारा छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल की जगह राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट को पंजाब में पार्टी का नया प्रभारी बनाने पर भी चुटकी ली।
कांग्रेस पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा, "पंजाब के लोगों को पता है कि कांग्रेस कैसे बंटी हुई है। कभी मुख्यमंत्री बदलने पड़े थे, आज वो अपने जो इंचार्ज हैं, उनको बदल रहे हैं तो इसका मतलब है ग्राउंड पर कांग्रेस पार्टी बिल्कुल खत्म हो चुकी है। कांग्रेस के पास न तो कोई नीति बची है और न ही नेतृत्व, इसलिए वह लगातार अपने चेहरों को बदलने पर मजबूर है।"

पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस के रूप में जस्टिस अश्वनी कुमार मिश्रा की नियुक्ति को लेकर भी मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि नियमों को दरकिनार कर यह नियुक्ति कर दी गई।
उन्होंने कहा, "सबसे पहले, गवर्नर और केंद्रीय कानून मंत्री ने हमारे मुख्यमंत्री भगवंत मान को पत्र भेजकर 'मेमोरेंडम ऑफ स्टैंडर्ड प्रोसीजर' के पैरा 6 के तहत उनकी राय मांगी थी। हालांकि, उनकी राय पर विचार किए बिना ही नियुक्ति कर दी गई। मेरा मानना है कि यह एक चुने हुए मुख्यमंत्री और पंजाब के तीन करोड़ लोगों का भी अपमान है।"

मंत्री चीमा ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार पंजाब के न्यायिक मामलों में पक्षपात कर रही है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा, "पंजाब के जस्टिस जीएस संधावालिया, जिनको मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के लिए चुना गया था, तो उनकी फाइल को मध्य प्रदेश के जहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का राज है, उनकी फाइल को दो महीने दबाकर रखा गया और उसके बाद उनका तबादला हिमाचल प्रदेश में कर दिया गया।"

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

जस्टिस अश्वनी कुमार मिश्रा ने पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के तौर पर ली शपथ, समारोह से शामिल नहीं हुए सीएम मान

जस्टिस अश्वनी कुमार मिश्रा ने पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के तौर पर ली शपथ, समारोह से शामिल नहीं हुए सीएम मान

पंजाब में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने में 'खेडां वतन पंजाब दीआं' का अहम योगदान : मोहिंदर भगत

पंजाब में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने में 'खेडां वतन पंजाब दीआं' का अहम योगदान : मोहिंदर भगत

पंजाब राज्य खाद्य आयोग के लिए केंद्रीकृत कमांड एंड कंट्रोल सेंटर स्थापित करने पर गंभीर विचार-विमर्श, ताकि पी.डी.एस. लाभार्थियों से सीधा संपर्क किया जा सके

पंजाब राज्य खाद्य आयोग के लिए केंद्रीकृत कमांड एंड कंट्रोल सेंटर स्थापित करने पर गंभीर विचार-विमर्श, ताकि पी.डी.एस. लाभार्थियों से सीधा संपर्क किया जा सके

जन सुरक्षा से कोई समझौता नहीं: पंजाब में सभी सरकारी इमारतों, पुलों और कलवर्टों के स्ट्रक्चरल ऑडिट के आदेश — हरभजन सिंह ई.टी.ओ.

जन सुरक्षा से कोई समझौता नहीं: पंजाब में सभी सरकारी इमारतों, पुलों और कलवर्टों के स्ट्रक्चरल ऑडिट के आदेश — हरभजन सिंह ई.टी.ओ.

अमृतसर में सीमा पार से तस्करी करने वाले मॉड्यूल से जुड़े दो आरोपी 15 पिस्तौल और 5 किलो हेरोइन समेत गिरफ्तार

अमृतसर में सीमा पार से तस्करी करने वाले मॉड्यूल से जुड़े दो आरोपी 15 पिस्तौल और 5 किलो हेरोइन समेत गिरफ्तार

पंजाब के सरकारी नशा मुक्ति केंद्रों में दाखिल होने वाले पीड़ितों की संख्या एक वर्ष में 164 प्रतिशत तक बढ़ी

पंजाब के सरकारी नशा मुक्ति केंद्रों में दाखिल होने वाले पीड़ितों की संख्या एक वर्ष में 164 प्रतिशत तक बढ़ी

स्वस्थ, नशामुक्त ‘रंगला पंजाब’ बनाने के लिए खेलों को अपनाएं: कुलतार सिंह संधवां

स्वस्थ, नशामुक्त ‘रंगला पंजाब’ बनाने के लिए खेलों को अपनाएं: कुलतार सिंह संधवां

सुपर टी10 लीग का आधिकारिक शुभारंभ हुआ, किरण मोरे लीग कमिश्नर नियुक्त

सुपर टी10 लीग का आधिकारिक शुभारंभ हुआ, किरण मोरे लीग कमिश्नर नियुक्त

कनाडा और अमेरिका में सिखों की सुरक्षा यकीनी करें सरकारें, एडवोकेट धामी ने जताई चिंता

कनाडा और अमेरिका में सिखों की सुरक्षा यकीनी करें सरकारें, एडवोकेट धामी ने जताई चिंता

क्या दूसरी शादी के बाद जन्म सर्टिफिकेट में बदलेगा बच्चे के पिता का नाम? हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

क्या दूसरी शादी के बाद जन्म सर्टिफिकेट में बदलेगा बच्चे के पिता का नाम? हाईकोर्ट का बड़ा फैसला