Friday, March 27, 2026
BREAKING
Weather Update: एनसीआर में मौसम का बदला मिजाज, तेज बारिश और आंधी का अनुमान; येलो अलर्ट जारी PNG यूजर्स अब घर बैठे ही सरेंडर कर सकते हैं एलपीजी कनेक्शन: सचिव निर्माण क्षेत्र में कौशल विकास को बढ़ावा, NCB और अल्ट्राटेक के बीच समझौता मध्य पूर्व संकट: आतंकवाद और सुरक्षा चुनौतियों के बीच भारत-इजरायल साझेदारी हुई और गहरी मोदी कैबिनेट ने एक्साइज ड्यूटी कटौती को बताया जनहितकारी, पीएम मोदी का जताया आभार ‘चुनाव का पर्व, पश्चिम बंगाल का गर्व’: मतदाता जागरूकता अभियान तेज, हावड़ा में भव्य कार्यक्रम केंद्र ने कमर्शियल एलपीजी के आवंटन को बढ़ाकर 70% किया प्रधानमंत्री मोदी से मिले सीएम धामी, मां सुरकंडा देवी की प्रतिकृति की भेंट प्रधानमंत्री मोदी ने नेपाल के नए प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह को बधाई दी अयोध्या में रामलला का सूर्य तिलक, पीएम मोदी ने किया दर्शन

राष्ट्रीय

'हम भी देश का प्रतिनिधित्व करते हैं...' पुतिन के दौरे पर राहुल का बड़ा बयान, मोदी सरकार को घेरा

04 दिसंबर, 2025 07:40 PM

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन अपने दो दिवसीय भारत दौरे पर आज गुरुवार शाम दिल्ली पहुंच रहे हैं। उनकी इस बहुप्रतीक्षित यात्रा पर पूरी दुनिया की नजर टिकी हुई है, वहीं दिल्ली में भी हलचल तेज हो गई है। इस बीच लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पुतिन के आगमन से पहले मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया है कि सरकार नहीं चाहती कि विपक्ष के नेता विदेशी प्रतिनिधियों से मुलाकात करें। उनका कहना है कि विपक्ष भी देश का प्रतिनिधित्व करता है।


संसद परिसर के बाहर मीडिया से बातचीत में राहुल गांधी ने राष्ट्रपति पुतिन से मुलाकात की संभावनाओं पर कहा, “जो भी बाहर से आते हैं, उनकी नेता प्रतिपक्ष के साथ बैठक होती है और यही देश की परंपरा रही है। लेकिन आजकल यह होता है कि विदेशी गणमान्य व्यक्ति यहां आते हैं या जब मैं कहीं बाहर जाता हूं, तो सरकार उन्हें सुझाव देती है कि नेता प्रतिपक्ष (LoP) से नहीं मिलना चाहिए। यह (सरकार) उनकी नीति है।”


‘हम भी करते हैं देश का प्रतिनिधित्व’ - राहुल गांधी
राहुल गांधी ने आगे कहा कि सरकार हर बार ऐसा ही करती है। उन्होंने कहा, “संबंध तो सबके साथ हैं। हम भी देश का प्रतिनिधित्व करते हैं, सिर्फ सरकार ही प्रतिनिधित्व नहीं करती। सरकार नहीं चाहती कि विपक्ष के लोग बाहर के लोगों से मिलें।” राहुल गांधी ने यह भी आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस परंपरा का पालन नहीं करते क्योंकि उनके अंदर “असुरक्षा की भावना” है।


नेता प्रतिपक्ष और विदेशी गणमान्यों की मुलाकात को लेकर उन्होंने कहा कि पहले सरकार की यह आम पॉलिसी रही है कि नेता प्रतिपक्ष के साथ भी बैठक होती थी। यह परंपरा अटल बिहारी वाजपेयी और मनमोहन सिंह के दौर में भी जारी रही। लेकिन अब स्थिति बदल गई है। राहुल गांधी के अनुसार, “सरकार यह सुझाव देती है कि नेता प्रतिपक्ष से नहीं मिलना है। एलओपी भी दूसरा पक्ष रखता है।”


प्रियंका गांधी ने भी सरकार को घेरा
राहुल गांधी की बहन और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी सरकार पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा, “यह प्रोटोकॉल होता है कि कोई भी विदेशी गणमान्य व्यक्ति नेता प्रतिपक्ष से मिलता है, लेकिन अब इस प्रोटोकॉल का उल्टा होता है। इस सरकार की सभी नीतियां इसी आधार पर हैं। वे किसी और आवाज को उठने ही नहीं देना चाहते और किसी और का पक्ष नहीं सुनना चाहते। वे प्रोटोकॉल को तोड़ रहे हैं।”


सरकार को जवाब देना चाहिए - शशि थरूर
कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने भी राहुल गांधी के आरोपों का समर्थन किया। उन्होंने कहा, “नेता प्रतिपक्ष को आने वाले बड़े लोगों से मिलने की इजाजत नहीं है। LoP ने अपनी बात कह दी है और मुझे लगता है कि सरकार को इस पर जवाब देना चाहिए।” थरूर ने आगे कहा, “लोकतंत्र में यह अच्छा होगा कि आने वाले बड़े लोग सबसे मिलें। यह एक अहम यात्रा है, और हमारे देश में रूस, चीन और अमेरिका के साथ कई महत्वपूर्ण द्विपक्षीय संबंध बनाए रखना जरूरी है। हम यह नहीं मान सकते कि एक रिश्ता दूसरे रिश्ते की प्रकृति से तय होना चाहिए।”

 

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

Weather Update: एनसीआर में मौसम का बदला मिजाज, तेज बारिश और आंधी का अनुमान; येलो अलर्ट जारी

Weather Update: एनसीआर में मौसम का बदला मिजाज, तेज बारिश और आंधी का अनुमान; येलो अलर्ट जारी

PNG यूजर्स अब घर बैठे ही सरेंडर कर सकते हैं एलपीजी कनेक्शन: सचिव

PNG यूजर्स अब घर बैठे ही सरेंडर कर सकते हैं एलपीजी कनेक्शन: सचिव

निर्माण क्षेत्र में कौशल विकास को बढ़ावा, NCB और अल्ट्राटेक के बीच समझौता

निर्माण क्षेत्र में कौशल विकास को बढ़ावा, NCB और अल्ट्राटेक के बीच समझौता

मध्य पूर्व संकट: आतंकवाद और सुरक्षा चुनौतियों के बीच भारत-इजरायल साझेदारी हुई और गहरी

मध्य पूर्व संकट: आतंकवाद और सुरक्षा चुनौतियों के बीच भारत-इजरायल साझेदारी हुई और गहरी

मोदी कैबिनेट ने एक्साइज ड्यूटी कटौती को बताया जनहितकारी, पीएम मोदी का जताया आभार

मोदी कैबिनेट ने एक्साइज ड्यूटी कटौती को बताया जनहितकारी, पीएम मोदी का जताया आभार

‘चुनाव का पर्व, पश्चिम बंगाल का गर्व’: मतदाता जागरूकता अभियान तेज, हावड़ा में भव्य कार्यक्रम

‘चुनाव का पर्व, पश्चिम बंगाल का गर्व’: मतदाता जागरूकता अभियान तेज, हावड़ा में भव्य कार्यक्रम

केंद्र ने कमर्शियल एलपीजी के आवंटन को बढ़ाकर 70% किया

केंद्र ने कमर्शियल एलपीजी के आवंटन को बढ़ाकर 70% किया

प्रधानमंत्री मोदी से मिले सीएम धामी, मां सुरकंडा देवी की प्रतिकृति की भेंट

प्रधानमंत्री मोदी से मिले सीएम धामी, मां सुरकंडा देवी की प्रतिकृति की भेंट

प्रधानमंत्री मोदी ने नेपाल के नए प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह को बधाई दी

प्रधानमंत्री मोदी ने नेपाल के नए प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह को बधाई दी

अयोध्या में रामलला का सूर्य तिलक, पीएम मोदी ने किया दर्शन

अयोध्या में रामलला का सूर्य तिलक, पीएम मोदी ने किया दर्शन