Tuesday, August 18, 2026
BREAKING
खरड़ की कुलदेवी के रूप में भी पूजा जाता है प्राचीन सिद्ध पीठ माता अंबिका देवी मंदिर में 20 अगस्त को लगेगा भव्य मेला लोक सभा सदस्य मालविंदर सिंह कंग गुरुद्वारा बाबा गुरदित्ता जी सालाना जोड़ मेले में हुए नतमस्तक लखीसराय-बीरभूम हादसे पर पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, मृतकों के परिजनों और घायलों को मिलेगी मदद विकसित भारत के संकल्प को मजबूत करेगी भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम : डॉ. अर्चना गुप्ता भाजपा सरकार को जनता की समस्याओं का समाधान करने के बजाय केवल घोषणाओं और प्रचार तक सीमित नहीं रहना चाहिये : राव नरेंद्र सिंह हरियाणा के 'धाकड़ ताऊ': 75 साल की उम्र में 401 मेडल और 300 से ज्यादा सर्टिफिकेट्स, रिकॉर्ड्स बुक में दर्ज है नाम हरियाणा के औद्योगिक प्रतिष्ठानों में रोज होगा 5 मिनट का ‘वाई-ब्रेक’, कर्मचारियों को मिलेगा योग का लाभ दमन नहीं, संवाद और न्याय के रास्ते से ही प्रदेश में कायम होगी शांति : सैलजा IAS अधिकारी कंवलप्रीत बराड़ को ED का समन, 18 अगस्त को पूछताछ के लिए किया तलब Punjab कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व मुख्यमंत्री के करीबी सहित कई नेताओं ने बदली पार्टी

राष्ट्रीय

स्वच्छ ऊर्जा में नीदरलैंड के साथ साझेदारी से भारत को ग्लोबल ग्रीन हाइड्रोजन हब बनने में मिलेगी मदद : प्रल्हाद जोशी

17 मई, 2026 04:08 PM

केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने रविवार को कहा कि स्वच्छ ऊर्जा में नीदरलैंड के साथ साझेदारी से भारत को ग्लोबल ग्रीन हाइड्रोजन हब बनने में मदद मिलेगी।

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट में लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीदरलैंड यात्रा से भारत-नीदरलैंड साझेदारी को गति मिलेगी। साथ ही, नवीकरणीय ऊर्जा, ग्रीन हाइड्रोजन और ऊर्जा परिवर्तन में सहयोग से स्वच्छ ऊर्जा इनोवेशन को मजबूती मिलेगी, निवेश बढ़ेगा, नए आर्थिक अवसर पैदा होंगे और भारत ग्लोबल ग्रीन हाइड्रोजन केंद्र के रूप में उभरने में सहायक होगा। यह साझेदारी सतत विकास, ऊर्जा सुरक्षा और स्वच्छ भविष्य के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को और अधिक मजबूत करती है।

इसके साथ केंद्रीय मंत्री ने पीएम की यात्रा के दौरान भारत और नीदरलैंड के बीच हुए समझौतों के बारे में भी बताया है।

केंद्रीय मंत्री द्वारा शेयर किए गए पोस्टर में बताया गया कि भारत और नीदरलैंड ने नवीकरणीय ऊर्जा ज्वाइंट वर्किंग ग्रुप बनाने का निर्णय लिया है। इससे भारत में स्वच्छ ऊर्जा के विस्तार के लिए टेक्नोलॉजी, विशेषज्ञता और फाइनेंस हासिल करने में मदद मिलेगी। इससे ग्रीन एनर्जी में भारतीय उद्योग, शोधकर्ताओं और कर्मचारियों के लिए अधिक अवसर पैदा होंगे।

दूसरा समझौता ग्रीन हाइड्रोजन पर रोडमैप तैयार करना है। इससे यूरोप में भारतीय ग्रीन हाइड्रोजन के निर्यात के लिए बड़ा बाजार तैयार होगा। साथ ही, स्टोरेज और पोर्ट इन्फ्रास्ट्रक्चर के लिए निवेश एवं टेक्नोलॉजी आएगी। साथ ही, ग्लोबल ग्रीन हाइड्रोजन हब के रूप में भारत की स्थिति मजबूत होगी।

तीसरा समझौता नीति आयोग और नीदरलैंड ऑन एनर्जी सेक्टर एंड एनर्जी ट्रांजिशन प्रोजेक्ट्स के बीच समझौता होना है। इससे दोनों देशों के बीच साझेदारी मजबूत होगी और एनर्जी सिक्योरिटी को भा बढ़ावा मिलेगा।

भारत ने 2030 तक 500 गीगावाट ग्रीन एनर्जी क्षमता विकसित करने का लक्ष्य तय किया है। मौजूदा समय में देश की ग्रीन एनर्जी क्षमता 250 गीगावाट से भी अधिक है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

लखीसराय-बीरभूम हादसे पर पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, मृतकों के परिजनों और घायलों को मिलेगी मदद

लखीसराय-बीरभूम हादसे पर पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, मृतकों के परिजनों और घायलों को मिलेगी मदद

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री फडणवीस की पीएम मोदी से मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री फडणवीस की पीएम मोदी से मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

एलपीजी की कीमतों में भारी गिरावट से ओएमसी की कमाई पर दबाव, पश्चिम एशिया संकट के बाद बढ़ी लागत ने घटाया मुनाफा

एलपीजी की कीमतों में भारी गिरावट से ओएमसी की कमाई पर दबाव, पश्चिम एशिया संकट के बाद बढ़ी लागत ने घटाया मुनाफा

वैश्विक तनावों के बीच लाल निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 300 अंक से ज्यादा टूटा

वैश्विक तनावों के बीच लाल निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 300 अंक से ज्यादा टूटा

पीएम तारिक रहमान के भारत दौरे की 50 फीसदी से ज्यादा संभावना, शेख हसीना मुद्दे पर बरतें संयम: जेएनयू प्रोफेसर

पीएम तारिक रहमान के भारत दौरे की 50 फीसदी से ज्यादा संभावना, शेख हसीना मुद्दे पर बरतें संयम: जेएनयू प्रोफेसर

राष्ट्रपति और पीएम मोदी ने लखीसराय मंदिर भगदड़ को लेकर जताया गहरा शोक, पीड़ित परिवारों के प्रति व्यक्त की संवेदनाएं

सावन माह में विशेष: बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग, यहां भगवान शिव की पूजा एक दिव्य चिकित्सक के रूप में होती है

सावन माह में विशेष: बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग, यहां भगवान शिव की पूजा एक दिव्य चिकित्सक के रूप में होती है

नीति आयोग का बड़ा अनुमान, 2035 तक भारत बन सकता है 50 अरब डॉलर का टेलीकॉम उपकरण निर्यात केंद्र

नीति आयोग का बड़ा अनुमान, 2035 तक भारत बन सकता है 50 अरब डॉलर का टेलीकॉम उपकरण निर्यात केंद्र

प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित, कहा- सामूहिक संकल्प और एकता से ही देश बढ़ेगा आगे

प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित, कहा- सामूहिक संकल्प और एकता से ही देश बढ़ेगा आगे