Saturday, July 04, 2026
BREAKING
गुरुपूर्णिमा महोत्सव कार्यक्रम सन्त सुधांशुाजी महाराज के सानिध्य में 4 और 5 जुलाई को हरियाणा में नलकूपों के पानी की होगी मुफ्त जांच, रिपोर्ट के आधार पर तय होगी फसल : नायब सिंह सैनी शोध आधारित, प्रौद्योगिकी-सक्षम और नागरिक-केंद्रित बने समिति तंत्र : हरविन्द्र कल्याण भिवानी में कानूनगो 65 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, सतर्कता ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई भाजपा शासन में हरियाणा भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महंगाई और प्रशासनिक विफलताओं का प्रतीक बन चुका है: राव नरेंद्र सिंह सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में गर्भवती महिलाओं की "मुफ्त ओरल हेल्थ स्क्रीनिंग" की जाएगी : आरती सिंह राव कश्मीर में अलग संविधान के विरोधी डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी कश्मीर यात्रा पर जाते समय अम्बाला छावनी में रूके थे : अनिल विज अमृत योजना के कार्यों में अव्यवस्था से सिरसा शहर बेहाल, मुख्यमंत्री से तत्काल हस्तक्षेप की मांग : कुमारी सैलजा राखीगढ़ी विश्व मानचित्र पर भारत की प्राचीन सभ्यता का सबसे सशक्त प्रतीक बनेगा - मुख्यमंत्री नए आपराधिक कानून लागू करने में हरियाणा देश में नंबर-1, डीजीपी अजय सिंघल ने गिनाईं उपलब्धियां

राष्ट्रीय

स्टैच्यू ऑफ यूनिटी राष्ट्र के लिए प्रेरणा का स्रोत : आरिफ मोहम्मद खान

05 दिसंबर, 2025 06:37 PM

नर्मदा : गुजरात के नर्मदा जिले में आयोजित एकता मार्च के दौरान बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के निर्माण के लिए बधाई दी और सरदार वल्लभभाई पटेल के योगदान को याद करते हुए उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान सरदार पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर नर्मदा में निकली एकता मार्च यात्रा में शामिल हुए थे। उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि दूरदृष्टि रखने वाले नेताओं के कार्यों को समाज अक्सर देर से समझ पाता है, और सरदार पटेल के साथ भी यही हुआ। उन्होंने कहा कि आज देश महसूस करता है कि अगर सरदार पटेल न होते तो भारत की स्थिति क्या होती।

उन्होंने कहा कि स्टैच्यू ऑफ यूनिटी सिर्फ एक स्मारक नहीं, बल्कि राष्ट्र के लिए प्रेरणा का स्रोत बन चुका है। इससे लोगों में यह जानने की उत्सुकता बढ़ी है कि सरदार पटेल ने देश को एकजुट करने में कितनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि हम सब कृतज्ञता के भाव से सरदार पटेल को नमन करते हैं। समय के साथ उनके कार्यों का महत्व और अधिक बढ़ता जाएगा।

गवर्नर आरिफ मोहम्मद खान ने मौलाना महमूद मदनी द्वारा ‘जिहाद’ पर दिए बयान पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि मदनी का यह कहना कि “जब तक उत्पीड़न होगा, जिहाद जारी रहेगा”, एक सार्वभौमिक सिद्धांत है, और इस विचार से असहमति की गुंजाइश कम है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि उत्पीड़न चाहे किसी का भी हो, उसके खिलाफ आवाज उठाना ही कुरान के अनुसार जिहाद का वास्तविक अर्थ है। हालांकि, उन्होंने मौलाना मदनी की सार्वजनिक भाषणों और मदरसों में पढ़ाई जाने वाली सामग्री के बीच अंतर पर चिंता जताई।

राज्यपाल खान ने कहा कि देश के सबसे बड़े मदरसे से जुड़े होने के नाते वे जानते हैं कि वहां पढ़ाई जाने वाली कुछ किताबें जिहाद को अलग संदर्भ में परिभाषित करती हैं, जहां इसे धर्म परिवर्तन न करने वालों के खिलाफ संघर्ष माना गया है। यह दोहरापन समस्या पैदा करता है।

उन्होंने कहा कि छोटे बच्चों के दिमाग में ऐसे विचार डालना कि सबको एक ही धर्म अपनाना चाहिए और नहीं अपनाने पर संघर्ष जरूरी है, समाज में असुरक्षा की भावना को जन्म देता है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

केतन हत्याकांड : आज कोर्ट में पेश होंगे सिया और चेतन, पुलिस मांगेगी रिमांड और पॉलीग्राफ टेस्ट की अनुमति

केतन हत्याकांड : आज कोर्ट में पेश होंगे सिया और चेतन, पुलिस मांगेगी रिमांड और पॉलीग्राफ टेस्ट की अनुमति

प्रधानमंत्री मोदी अगले सप्ताह करेंगे न्यूजीलैंड की पहली आधिकारिक यात्रा, पीएम क्रिस्टोफर लक्सन ने जताई खुशी

प्रधानमंत्री मोदी अगले सप्ताह करेंगे न्यूजीलैंड की पहली आधिकारिक यात्रा, पीएम क्रिस्टोफर लक्सन ने जताई खुशी

यूपी टीईटी परीक्षा का दूसरा दिन आज, केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

यूपी टीईटी परीक्षा का दूसरा दिन आज, केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े के युद्धपोत INS उदयगिरि, कवरत्ती और शक्ति सिंगापुर पहुंचे

भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े के युद्धपोत INS उदयगिरि, कवरत्ती और शक्ति सिंगापुर पहुंचे

समस्त शिवभक्तों को श्री अमरनाथ यात्रा के शुभारंभ की अनंत शुभकामनाएं: पीएम मोदी

समस्त शिवभक्तों को श्री अमरनाथ यात्रा के शुभारंभ की अनंत शुभकामनाएं: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने भारत-जापान आर्थिक मंच पर रखा भविष्य का विजन

प्रधानमंत्री मोदी ने भारत-जापान आर्थिक मंच पर रखा भविष्य का विजन

फ्लाइंग व्हेल्स भारत में बनाएगी मैन्युफैक्चरिंग हब, वित्त मंत्री सीतारमण से हुई अहम बैठक

फ्लाइंग व्हेल्स भारत में बनाएगी मैन्युफैक्चरिंग हब, वित्त मंत्री सीतारमण से हुई अहम बैठक

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: चंपत राय से SIT ने 6 घंटे तक अयोध्या में की पूछताछ, कुछ और लोग होंगे गिरफ्तार?

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: चंपत राय से SIT ने 6 घंटे तक अयोध्या में की पूछताछ, कुछ और लोग होंगे गिरफ्तार?

एक ही बाइक का 156 बार चालान, डेढ़ लाख जुर्माना, ट्रैफिक नियमों को न मानने वालों पर कसेगा शिकंजा

एक ही बाइक का 156 बार चालान, डेढ़ लाख जुर्माना, ट्रैफिक नियमों को न मानने वालों पर कसेगा शिकंजा

यूपी से दिल्ली का सफर आसान, ढाई साल बाद फिर शुरू हुई बरेली से फ्लाइट सर्विस

यूपी से दिल्ली का सफर आसान, ढाई साल बाद फिर शुरू हुई बरेली से फ्लाइट सर्विस