Sunday, July 05, 2026
BREAKING
'एक गोली से सबको खत्म कर सकते हैं', खामेनेई के अंतिम संस्कार पर ट्रंप की ईरान को खुली धमकी अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई, भारत-अमेरिका साझेदारी की स्थायी ताकत पर दिया जोर मुंबई में रेड अलर्ट के बीच मूसलाधार बारिश, कुर्ला टर्मिनस परिसर में जलभराव से जनजीवन प्रभावित भारत-यूके एफटीए से जुड़े नियम जारी, 15 जुलाई से होंगे लागू पंडवानी गायिका तीजन बाई के निधन पर पीएम मोदी ने जताया दुख, बोले- ‘उनका जाना कला और संस्कृति जगत के लिए अपूरणीय क्षति’ अबू धाबी और दुबई के लिए प्रीमियम अरेको चेरी और सेंट्रोज प्लम की पहली निर्यात खेप का आभासी शुभारंभ गृह मंत्रालय ने 23 व्यक्तियों को ‘आतंकवादी’ घोषित किया, 17 पाकिस्तानी और 6 भारतीय नागरिक विदेश मंत्री एस. जयशंकर आज से कतर, बहरीन, कुवैत, ओमान, न्यूयॉर्क और ब्रुसेल्स के दौरे पर, द्विपक्षीय संबंधों को मिलेगी नई मजबूती 'जनसेवा और राष्ट्रसेवा के लिए स्मरणीय रहेंगे रामविलास', जयंती पर पीएम मोदी समेत कई दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि 'जनसेवा और राष्ट्रसेवा के लिए स्मरणीय रहेंगे रामविलास', जयंती पर पीएम मोदी समेत कई दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि

राष्ट्रीय

सोने की कीमतों में तेजी का असर! जुलाई-सितंबर अवधि में मांग 16 प्रतिशत कम हुई

31 अक्टूबर, 2025 06:47 AM

नई दिल्ली; । भारत में सोने की मांग जुलाई-सितंबर अवधि में सालाना आधार पर 16 प्रतिशत कम होकर 209.4 टन हो गई है। इसकी वजह सोने की कीमतों में 23 प्रतिशत की बढ़त होना है। यह जानकारी गुरुवार को वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल की ओर से जारी किए गए डेटा में दी गई।

डेटा के मुताबिक, समीक्षा अवधि में ज्वेलरी की मांग 31 प्रतिशत कम हो गई है। वहीं, कॉइन और बार की निवेश मांग में 20 प्रतिशत का इजाफा हुआ है।

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के डेटा के मुताबिक, 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 1,009 रुपए घटकर 1,19,619 रुपए हो गई है। इससे पहले सोने की कीमत 1,20,628 रुपए प्रति 10 ग्राम थी।

22 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत कम होकर 1,09,571 रुपए हो गई है, जो कि इससे पहले 1,10,495 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई थी। वहीं, 18 कैरेट के 10 ग्राम सोने का दाम कम होकर 89,714 रुपए हो गया है, जो कि पहले 90,417 रुपए प्रति 10 ग्राम था।

जुलाई से सितंबर तिमाही में ज्वेलरी पर खर्च करीब 1.14 लाख करोड़ रुपए पर सपाट बना हुआ है। हालांकि, सोने में निवेश 74 प्रतिशत बढ़कर 88,970 करोड़ रुपए हो गया है।

सितंबर तिमाही में सोने की कीमतें (आयात शुल्क और जीएसटी को हटाकर) बीते एक साल में 46 प्रतिशत बढ़कर 97,075 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है। पिछले साल की समान तिमाही में यह 66,614 रुपए पर थी।

वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के मुताबिक, इस उछाल का ग्राहक धारणा पर नकारात्मक असर हुआ है और आयात 34 प्रतिशत कम होकर 195 टन रह गया है, जो कि पहले 308 टन था।

बाजार के जानकारों ने कहा कि आज के सत्र में सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखा गया। इसकी वजह फेड रेट कट के बाद बाजार का नकारात्मक प्रदर्शन करना था। वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से न्यूक्लियर हथियार टेस्ट करने की अनुमति से बुलियन मार्केट को सपोर्ट मिला है। आने वाले समय में सोना 1,18,000 रुपए से लेकर 1,24,500 रुपए की रेंज में रह सकता है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई, भारत-अमेरिका साझेदारी की स्थायी ताकत पर दिया जोर

अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई, भारत-अमेरिका साझेदारी की स्थायी ताकत पर दिया जोर

मुंबई में रेड अलर्ट के बीच मूसलाधार बारिश, कुर्ला टर्मिनस परिसर में जलभराव से जनजीवन प्रभावित

मुंबई में रेड अलर्ट के बीच मूसलाधार बारिश, कुर्ला टर्मिनस परिसर में जलभराव से जनजीवन प्रभावित

पंडवानी गायिका तीजन बाई के निधन पर पीएम मोदी ने जताया दुख, बोले- ‘उनका जाना कला और संस्कृति जगत के लिए अपूरणीय क्षति’

पंडवानी गायिका तीजन बाई के निधन पर पीएम मोदी ने जताया दुख, बोले- ‘उनका जाना कला और संस्कृति जगत के लिए अपूरणीय क्षति’

गृह मंत्रालय ने 23 व्यक्तियों को ‘आतंकवादी’ घोषित किया, 17 पाकिस्तानी और 6 भारतीय नागरिक

गृह मंत्रालय ने 23 व्यक्तियों को ‘आतंकवादी’ घोषित किया, 17 पाकिस्तानी और 6 भारतीय नागरिक

विदेश मंत्री एस. जयशंकर आज से कतर, बहरीन, कुवैत, ओमान, न्यूयॉर्क और ब्रुसेल्स के दौरे पर, द्विपक्षीय संबंधों को मिलेगी नई मजबूती

विदेश मंत्री एस. जयशंकर आज से कतर, बहरीन, कुवैत, ओमान, न्यूयॉर्क और ब्रुसेल्स के दौरे पर, द्विपक्षीय संबंधों को मिलेगी नई मजबूती

'जनसेवा और राष्ट्रसेवा के लिए स्मरणीय रहेंगे रामविलास', जयंती पर पीएम मोदी समेत कई दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि

अदाणी ग्रुप कोलकाता के न्यू टाउन में स्थापित करेगा 2,000 बेड का हॉस्पिटल; 1,000 बेड गरीबों के लिए होंगे आरक्षित

अदाणी ग्रुप कोलकाता के न्यू टाउन में स्थापित करेगा 2,000 बेड का हॉस्पिटल; 1,000 बेड गरीबों के लिए होंगे आरक्षित

राम मंदिर दान चोरी का मास्टरमाइंड कौन? अविनाश शुक्ला ने उगले राज, अब इन 5 का नंबर

राम मंदिर दान चोरी का मास्टरमाइंड कौन? अविनाश शुक्ला ने उगले राज, अब इन 5 का नंबर

इमरजेंसी गैस सप्लाई कंट्रोल हटाए गए, मोदी सरकार ने लिया बड़ा फैसला

इमरजेंसी गैस सप्लाई कंट्रोल हटाए गए, मोदी सरकार ने लिया बड़ा फैसला