Tuesday, November 10, 2026
BREAKING
• भारत-अमेरिका ने नशे के खिलाफ युद्ध को और मजबूत किया, नई दिल्ली में हुई अहम बैठक • ट्रंप के युद्ध खत्म होने के संकेतों के बाद ईरान का अल्टीमेटम: ‘सात शर्तों के आगे झुको’ • विदेश मंत्री जयशंकर ने रूसी विदेश मंत्री लावरोव से की बात, यूक्रेन संकट पर हुई चर्चा • आईएनएस चिल्का में 13 नवंबर को होगी अग्निवीरों की पासिंग आउट परेड, 3,300 से अधिक प्रशिक्षु होंगे शामिल • विश्व विज्ञान दिवस: वैश्विक चुनौतियों से निपटने और शांति कायम करने में विज्ञान की अहम भूमिका • हज-2027 के लिए भारत का कोटा 1,75,025 तय, किरेन रिजिजू ने सऊदी अरब में समझौते पर किए हस्ताक्षर • गृह मंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद को दी 1,400 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात, 2028 तक नशामुक्त गुजरात का लक्ष्य • बाल विवाह के खिलाफ मोदी सरकार की मुहिम, 2030 तक भारत को इस कुप्रथा से मुक्त करने का लक्ष्य • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 11 नवंबर को प्रदान करेंगी स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के पुरस्कार, देश के स्वच्छ शहरों को मिलेगा सम्मान • तीसरा वनडे: भारत ने टॉस जीत न्यूजीलैंड को सौंपी बल्लेबाजी, कीवी टीम में टिकनर की जगह फिशर की एंट्री

खेल

सीनियर महिला टी20 सुपर लीग: स्मृति मंधाना महाराष्ट्र की कमान संभालेंगी, तेजल हसबनीस होंगी उपकप्तान

10 नवंबर, 2026 11:12 AM

पुणे: भारतीय कप्तान स्मृति मंधाना मौजूदा चैंपियन महाराष्ट्र टीम का नेतृत्व सीनियर विमेंस टी20 ट्रॉफी के सुपर लीग चरण में करेंगी। वहीं, 16 सदस्यीय टीम में तेजल हसबनीस को उपकप्तान नियुक्त किया गया है। पिछले महीने घरेलू मैदान पर जिम्बाब्वे के खिलाफ वाइट-बॉल सीरीज में भारतीय टीम की कप्तानी करने के कारण, स्मृति टूर्नामेंट के लीग चरण में उपलब्ध नहीं थीं। जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज खत्म होने के बाद एक छोटा ब्रेक लेकर, स्मृति अब अपनी राज्य टीम में लौट आई हैं। वह महाराष्ट्र को अपना खिताब बचाने में मदद करेंगी, जो उन्होंने पिछले सीजन में जीता था। टीम में देविका वैद्य, अनुजा पाटिल, मुक्ता मगरे और गौतमी नाइक जैसी अनुभवी खिलाड़ी शामिल हैं, जबकि शिवली शिंदे और दामिनी बांकर विकेटकीपर की भूमिका निभाएंगी।

सुपर लीग में पहुंचने वाली आठ टीमों को चार-चार के दो ग्रुप में बांटा गया है। महाराष्ट्र को आंध्र, रेलवे और मुंबई के साथ 'ग्रुप बी' में रखा गया है, जबकि कर्नाटक, बड़ौदा, विदर्भ और दिल्ली 'ग्रुप ए' का हिस्सा हैं।

सुपर लीग चरण के सभी मैच अहमदाबाद में खेले जाएंगे। इसके लिए गुजरात कॉलेज क्रिकेट ग्राउंड 'ए' और नरेंद्र मोदी स्टेडियम के ग्राउंड 'बी' को वेन्यू के तौर पर चुना गया है। महाराष्ट्र अपने सुपर लीग अभियान की शुरुआत 14 नवंबर को गुजरात कॉलेज क्रिकेट ग्राउंड 'ए' में आंध्र के खिलाफ करेगी। इसके बाद, 16 नवंबर को नरेंद्र मोदी स्टेडियम के ग्राउंड 'बी' में उनका मुकाबला मजबूत टीम रेलवे से होगा, लेकिन महाराष्ट्र के लिए सबसे बहुप्रतीक्षित मुकाबला 18 नवंबर को गुजरात कॉलेज क्रिकेट ग्राउंड 'ए' में मुंबई के खिलाफ होगा।

चूंकि, प्रत्येक टीम को सिर्फ 3 मैच खेलने हैं, इसलिए गलती की गुंजाइश बहुत कम है। केवल दो ग्रुप टॉपर्स ही आगे बढ़ेंगे और वे 20 नवंबर को नरेंद्र मोदी स्टेडियम ग्राउंड 'बी' में खेले जाने वाले फाइनल में आमने-सामने होंगे।

महाराष्ट्र की टीम: स्मृति मंधाना (कप्तान), तेजल हसबनीस (उप-कप्तान), देविका वैद्य, मुक्ता मगरे, अनुजा पाटिल, श्वेता माने, श्रद्धा पोखरकर, ज्ञानेश्वरी पाटिल, ईशा पठारे, इशिता खले, गौतमी नाइक, शिवाली शिंदे (विकेटकीपर), भक्ति मिराजकर, ईशा घुले, दामिनी बनकर (विकेटकीपर) और प्रियंका घोडके।

 

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

तीसरा वनडे: भारत ने टॉस जीत न्यूजीलैंड को सौंपी बल्लेबाजी, कीवी टीम में टिकनर की जगह फिशर की एंट्री

तीसरा वनडे: भारत ने टॉस जीत न्यूजीलैंड को सौंपी बल्लेबाजी, कीवी टीम में टिकनर की जगह फिशर की एंट्री

पहला टेस्ट: तीन पारियों में बने 1541 रन, अफगानिस्तान-जिम्बाब्वे के बीच 'हाई-स्कोरिंग' मुकाबला ड्रॉ

पहला टेस्ट: तीन पारियों में बने 1541 रन, अफगानिस्तान-जिम्बाब्वे के बीच 'हाई-स्कोरिंग' मुकाबला ड्रॉ

इंग्लैंड ने साउथ अफ्रीका टेस्ट सीरीज के लिए अनकैप्ड पैटरसन-व्हाइट को चुना, बेथेल की वापसी

इंग्लैंड ने साउथ अफ्रीका टेस्ट सीरीज के लिए अनकैप्ड पैटरसन-व्हाइट को चुना, बेथेल की वापसी

लॉकी फर्ग्यूसन और ब्लेयर टिकनर की इंजरी ने बढ़ाई न्यूजीलैंड की मुश्किल

लॉकी फर्ग्यूसन और ब्लेयर टिकनर की इंजरी ने बढ़ाई न्यूजीलैंड की मुश्किल

पहला टेस्ट: तीन बल्लेबाजों ने जड़े शतक, 514 रन बनाकर अफगानों का जिम्बाब्वे पर शानदार पलटवार

पहला टेस्ट: तीन बल्लेबाजों ने जड़े शतक, 514 रन बनाकर अफगानों का जिम्बाब्वे पर शानदार पलटवार

 पृथ्वी शॉ की तुलना कभी सचिन और सहवाग से हुई, अब आईपीएल टीम में जगह नहीं मिल रही

पृथ्वी शॉ की तुलना कभी सचिन और सहवाग से हुई, अब आईपीएल टीम में जगह नहीं मिल रही

मेसी ने 'एमएलएस' में रचा इतिहास, लगातार 2 सीजन 'गोल्डन बूट' खिताब जीतने वाले पहले खिलाड़ी बने

मेसी ने 'एमएलएस' में रचा इतिहास, लगातार 2 सीजन 'गोल्डन बूट' खिताब जीतने वाले पहले खिलाड़ी बने

दूसरा टेस्ट, चौथा दिन: बांग्लादेश के खिलाफ हॉज का नाबाद शतक, वेस्टइंडीज के पास 315 रन की बढ़त

दूसरा टेस्ट, चौथा दिन: बांग्लादेश के खिलाफ हॉज का नाबाद शतक, वेस्टइंडीज के पास 315 रन की बढ़त

दूसरा वनडे: बारिश से प्रभावित 'लो स्कोरिंग' मुकाबले में रोमांचक खेल, भारत को मिली जीत

दूसरा वनडे: बारिश से प्रभावित 'लो स्कोरिंग' मुकाबले में रोमांचक खेल, भारत को मिली जीत

यशस्वी जायसवाल का लगातार दूसरा शतक, न्यूजीलैंड ए के खिलाफ भारत ए मजबूत स्थिति में

यशस्वी जायसवाल का लगातार दूसरा शतक, न्यूजीलैंड ए के खिलाफ भारत ए मजबूत स्थिति में