Monday, May 25, 2026
BREAKING
अमेरिका-ईरान तनाव कम होने से शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 720 अंक, निफ्टी 23,900 के पार नोवाक जोकोविच ने फ्रेंच ओपन में दर्ज की शानदार जीत गुरिंदर वीर सिंह ने 100 मीटर दौड़ में बनाया नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड केकेआर को हराकर दिल्ली कैपिटल्स ने सीजन का अंत जीत के साथ किया राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई को हराकर प्लेऑफ में बनाई जगह गाजा फ्लोटिला प्रतिभागियों के साथ कथित दुर्व्यवहार पर भड़के अरब देश, इजरायली मंत्री को घेरा प्रणय वर्मा की तारिक रहमान से विदाई मुलाकात, भारत-बांग्लादेश संबंधों को नई गति देने पर दिया जोर संभावित समझौता ज्ञापन की कुछ शर्तों को मानने से इनकार कर रहा अमेर‍िका : रिपोर्ट मजबूत एसआईपी निवेश और विदेशी निवेशकों की बिकवाली रुपए में कमजोरी की बड़ी वजह : जेफरीज हम ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई के लिए तैयार : इजरायली सेना प्रमुख

राष्ट्रीय

सीएम योगी ने अभिभावकों के नाम लिखा पत्र, कहा- बच्चों को ननिहाल-ददिहाल अवश्य ले जाएं, प्रकृति से भी जोड़ें

25 मई, 2026 12:35 PM

उत्तर प्रदेश के स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां हो गई हैं या कई में होने वाली हैं।, ऐसे में प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बच्चों और उनके अभिभावकों के नाम पाती (पत्र) लिखा है। पाती के माध्यम से सीएम योगी ने अभिभावकों से अपील की है कि गर्मियों की छुट्टियों में बच्चों को ननिहाल-ददिहाल अवश्य ले जाएं और प्रकृति से जोड़ने का भी प्रयास करें।

मुख्यमंत्री ने बच्चों को संबोधित करते हुए लिखा, “गर्मी की छुट्टियां आप सभी के लिए आनंद, उत्साह और नए शोध का समय लेकर आती हैं। स्कूल की व्यस्त दिनचर्या से थोड़ी राहत मिलते ही मन कुछ नया सीखने, नए स्थान देखने और अपनों के साथ समय बिताने को उत्सुक हो उठता है। यही अवसर है, जब आप अपनी रुचियों को पहचानें, नई आदतें विकसित करें एवं जीवन के ऐसे अनुभव प्राप्त करें, जो आगे चलकर आपके सम्पूर्ण व्यक्तित्व निर्माण में सहायक हों। किशोर एवं युवा इन छुट्टियों में नई भाषा या नया कौशल सीख सकते हैं। यह समय अच्छी पुस्तकों से मित्रता, फोटोग्राफी, चित्रकारी, पाक कला, संगीत और बागवानी जैसी रुचियों को पूरा करने का हो सकता है।”

मुख्यमंत्री ने पाती में आगे लिखा, “प्रिय अभिभावकों, कुछ बातें मैं आपसे भी साझा करना चाहता हूं। हममें से अधिकतर लोगों ने बचपन में दादा-दादी, नाना-नानी से कहानियां सुनी होंगी। आज बच्चे इन अनुभवों से दूर होते जा रहे हैं। मेरा आपसे आग्रह है कि इन छुट्टियों में बच्चों को ननिहाल-ददिहाल अवश्य ले जाएं। उन्हें परिवार के साथ समय बिताने दें, ताकि वे अपने संस्कारों और परंपराओं को निकट से जान सकें।”

सीएम योगी ने अभिभावकों से अपील की कि ग्रीष्मावकाश में बच्चों को प्रकृति से जोड़ने का भी प्रयास करें। उनके साथ पौधे लगाएं, उनकी देखभाल का दायित्व उन्हें दें तथा आसपास स्वच्छता बनाए रखने की आदत विकसित करें। जब बच्चे मिट्टी, वृक्ष और जल के महत्व को समझते हैं, तभी उनके अंदर पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता विकसित होती है। याद रखिए, जिस वृक्ष की जड़ें मजबूत होती हैं, वही सबसे अधिक फलदायी एवं दीर्घजीवी होता है। हमारी संस्कृति और संस्कार भी वैसी ही जड़ें हैं।

सीएम ने बच्चों को घुमाने पर जोर दिया। उन्होंने लिखा, “घूमना-फिरना जीवन को समझने का माध्यम है। बच्चों को ऐसे स्थानों पर ले जाएं, जहां वे प्रकृति एवं जैव विविधता का अनुभव करें। दुधवा राष्ट्रीय उद्यान, चूका बीच और कतर्निया घाट वन्यजीव विहार जैसे स्थल प्रकृति की अपार सुंदरता से परिचित कराते हैं और यात्रा को चिर-स्मरणीय बना देते हैं। यदि हम इन छुट्टियों में बच्चों को प्रकृति, संस्कृति और स्वास्थ्य से जोड़ पाए, तो यह समय उनके जीवन की अमूल्य पूंजी बन जाएगा।”

योगी आदित्यनाथ ने आगे लिखा, “मेरी आप सभी से अपील है कि इन छुट्टियों को प्लास्टिक मुक्त बनाने का भी संकल्प लें। यात्रा हो या पिकनिक, कपड़े या जूट के थैलों का प्रयोग करें, प्लास्टिक कचरा इधर-उधर न फैलाएं और बच्चों को भी स्वच्छ एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दें। छोटे-छोटे प्रयास ही भविष्य के बड़े परिवर्तन का आधार बनते हैं।”

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

प्रणय वर्मा की तारिक रहमान से विदाई मुलाकात, भारत-बांग्लादेश संबंधों को नई गति देने पर दिया जोर

प्रणय वर्मा की तारिक रहमान से विदाई मुलाकात, भारत-बांग्लादेश संबंधों को नई गति देने पर दिया जोर

महाराष्ट्र : रायगढ़ में खाई में वाहन गिरने से 8 लोगों की मौ*त, सीएम फडणवीस ने जताया दुख

महाराष्ट्र : रायगढ़ में खाई में वाहन गिरने से 8 लोगों की मौ*त, सीएम फडणवीस ने जताया दुख

सीबीएसई के पहली से आठवीं तक मैथिली भाषा को मातृभाषा विषय के रूप में मान्यता का सीएम सम्राट चौधरी ने किया स्वागत

सीबीएसई के पहली से आठवीं तक मैथिली भाषा को मातृभाषा विषय के रूप में मान्यता का सीएम सम्राट चौधरी ने किया स्वागत

नीट परीक्षा को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई, एनटीए और केंद्र सरकार से मांगा जवाब

नीट परीक्षा को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई, एनटीए और केंद्र सरकार से मांगा जवाब

Google और UNICEF असम के शिक्षकों को देंगे AI आधारित प्रशिक्षण

Google और UNICEF असम के शिक्षकों को देंगे AI आधारित प्रशिक्षण

पद्म पुरस्कार: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज नई दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में करेंगी सम्मानित

पद्म पुरस्कार: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज नई दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में करेंगी सम्मानित

पीएम मोदी ने फालता की जीत पर बंगाल के भाजपा कार्यकर्ताओं को दी बधाई

पीएम मोदी ने फालता की जीत पर बंगाल के भाजपा कार्यकर्ताओं को दी बधाई

गंगा दशहरा के अवसर पर प्रयागराज और हरिद्वार में श्रद्धालुओं का सैलाब

गंगा दशहरा के अवसर पर प्रयागराज और हरिद्वार में श्रद्धालुओं का सैलाब

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो आज जाएंगे जयपुर, प्रशासन ने बढ़ाई चौकसी

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो आज जाएंगे जयपुर, प्रशासन ने बढ़ाई चौकसी

India’s five-point approach : जयशंकर ने संघर्षों के समाधान के लिए कूटनीतिक संवाद और सुरक्षित समुद्री व्यापार को बताया अहम

India’s five-point approach : जयशंकर ने संघर्षों के समाधान के लिए कूटनीतिक संवाद और सुरक्षित समुद्री व्यापार को बताया अहम