Monday, April 27, 2026
BREAKING
Chamba News: HRTC बस की ब्रेक हुई फेल, चालक की सूझबूझ से बची 50 यात्रियों की जान जो जनता का दर्द समझेगा, उसे पार्टी देगी सम्मान, कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का कार्यकर्ताओं से वादा पंजाब गर्मियों में रिकॉर्ड बिजली मांग को पूरा करने और निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह तैयार: संजीव अरोड़ा भगवंत सिंह मान सरकार द्वारा श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित रूपनगर में पहला विशाल आध्यात्मिक कीर्तन दरबार सजाया गया व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान शूटिंग पर बराक ओबामा बोले- लोकतंत्र में हिंसा की कोई जगह नहीं है ट्रंप ने की 30 दिनों के भीतर फिर से व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर आयोजित करने की अपील यश स्टारर 'टॉक्सिक' को लेकर उत्साहित रुक्मिणी वसंत, बोलीं- ऐसी सिनेमाई दुनिया पहले कभी नहीं देखी हम मिलेनियल्स हैं, जेन जी की तरह बात मत करो, 'सिचुएशनशिप' विवाद पर रकुल प्रीत ने लगाई पति जैकी भगनानी को फटकार श्रद्धा कपूर ने रूमर्ड बॉयफ्रेंड की तारीफ की, बताया 'प्रतिभाशाली' टाइगर श्रॉफ ने सेट किया नया फिटनेस गोल: 60 किलो वजन अब लगने लगा हल्का

राष्ट्रीय

सीएम योगी का छात्रों को संदेश, असफलता से न हों निराश, चरैवेति-चरैवेति के मंत्र के साथ बढ़ते रहें आगे

27 अप्रैल, 2026 01:43 PM

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा के परिणामों के बाद छात्रों के नाम संदेश लिखा है। उन्होंने सफल छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि अनेक बच्चों ने लगन और कठिन परिश्रम से पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है। इस दौरान, सीएम योगी ने परीक्षाओं में असफल छात्रों का भी उत्साहवर्धन किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को 'योगी की पाती' में लिखा, "यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षाओं के परीक्षा परिणाम आ चुके हैं। इस वर्ष का परीक्षाफल अत्यंत उत्साहजनक है। अनेक बच्चों ने लगन और कठिन परिश्रम से पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है। मेरी ओर से सभी बच्चों को उनके उज्ज्वल भविष्य की ढेरों बधाइयां और आशीर्वाद।" इस दौरान, सीएम योगी ने कहा, "मेरी यह पाती, विशेषकर उन बच्चों के लिए है, जो किन्हीं कारणों से अपेक्षित परिणाम नहीं ला पाये। सफलता और असफलता जीवन के अंग हैं। सफलता हमें उत्साहित करती है, लेकिन असफलता से निराशा घर कर सकती है। बस, हमें इसी निराशा को हटाकर 'चरैवेति-चरैवेति' के मंत्र पर आगे बढ़ना है। 'चलते रहो-चलते रहो' का यह सूत्र वाक्य हमें निरंतर परिश्रम, प्रगति और जीवन में न रुकने का संदेश देता है।"

उन्होंने छात्रों से कहा, "याद रखिये, एक असफलता भविष्य की असीमित सफलताओं और संभावनाओं की जननी हो सकती है। कोई भी परिणाम जीवन का पहला और अंतिम नहीं होता, अपितु एक नए आरंभ का अवसर होता है। सोना तपकर ही कुंदन बनता है।"

महान आविष्कारक थॉमस अल्वा एडिसन का उदाहरण देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, "थॉमस अल्वा एडिसन ने बल्ब का आविष्कार करने के लिए हजारों प्रयोग किए। हर प्रयोग नाकाम रहा, लेकिन थॉमस एडिसन ने प्रयास जारी रखे। आखिरकार मेहनत रंग लाई और उन्होंने बल्ब का आविष्कार करके पूरी दुनिया को आलोकित किया। विश्व के सर्वश्रेष्ठ गणितज्ञों में एक श्रीनिवास रामानुजन से लेकर ऐसी कई अन्य महान विभूतियां हुई, जिन्होंने बाधाओं व असफलताओं से हार नहीं मानी, बल्कि अपने क्षेत्र में शिखर पर पहुंचे।"

इसी बीच, मुख्यमंत्री योगी ने अभिभावकों के नाम भी संदेश दिया। उन्होंने लिखा, "प्रिय अभिभावकों, कुछ बातें मैं आपसे भी कहना चाहता हूं। बच्चे देश का भविष्य हैं। यदि किसी कारणवश वे अपेक्षित परिणाम नहीं ला पाए, तो निराश होने के बजाय उनका हौसला बढ़ाएं। उनकी रुचि किस विषय में है, इसे समझने का प्रयास करें। ऐसे कई क्षेत्र हैं, जहां करियर निर्माण की अपार संभावनाएं हैं। इन अवसरों को पहचानने में बच्चों की मदद करें। उनकी प्रतिभा को खिलने दें।"

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

बंगाल चुनाव: चुनाव आयोग ने पोलिंग स्टेशनों की ओर जाने वाली सड़कों पर सीसीटीवी लगाने का दिया निर्देश

बंगाल चुनाव: चुनाव आयोग ने पोलिंग स्टेशनों की ओर जाने वाली सड़कों पर सीसीटीवी लगाने का दिया निर्देश

राज्यसभा का सियासी गणित, 'आप' के 7 पूर्व नेता आधिकारिक तौर पर हुए भाजपा सांसद

राज्यसभा का सियासी गणित, 'आप' के 7 पूर्व नेता आधिकारिक तौर पर हुए भाजपा सांसद

केजरीवाल के समर्थन में उतरीं आतिशी, बोलीं-जब न्याय की उम्मीद टूट जाए तो सत्याग्रह ही एकमात्र रास्ता

केजरीवाल के समर्थन में उतरीं आतिशी, बोलीं-जब न्याय की उम्मीद टूट जाए तो सत्याग्रह ही एकमात्र रास्ता

भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन का राजस्थान दौरा : जयपुर एयरपोर्ट पर CM भजनलाल शर्मा ने किया स्वागत

भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन का राजस्थान दौरा : जयपुर एयरपोर्ट पर CM भजनलाल शर्मा ने किया स्वागत

'एक आदमी गलत हो सकता है, लेकिन सात लोग नहीं', राघव चड्ढा ने 'आप' छोड़ने की बताई वजह

'एक आदमी गलत हो सकता है, लेकिन सात लोग नहीं', राघव चड्ढा ने 'आप' छोड़ने की बताई वजह

केजरीवाल ने जस्टिस स्वर्णकांता को लिखा पत्र, बोले- अब आपसे न्याय की उम्मीद नहीं

केजरीवाल ने जस्टिस स्वर्णकांता को लिखा पत्र, बोले- अब आपसे न्याय की उम्मीद नहीं

पीएम मोदी का वाराणसी और हरदोई दौरा, काशी विश्वनाथ मंदिर में भी करेंगे दर्शन

पीएम मोदी का वाराणसी और हरदोई दौरा, काशी विश्वनाथ मंदिर में भी करेंगे दर्शन

राष्ट्र की सच्ची शक्ति नागरिकों की निस्वार्थ सेवा भावना में निहित है: पीएम मोदी

राष्ट्र की सच्ची शक्ति नागरिकों की निस्वार्थ सेवा भावना में निहित है: पीएम मोदी

पीएम मोदी का सिक्किम दौरा, गंगटोक में सिक्किम के राज्य स्थापना के 50वें वर्ष के समापन समारोह में लेंगे भाग

पीएम मोदी का सिक्किम दौरा, गंगटोक में सिक्किम के राज्य स्थापना के 50वें वर्ष के समापन समारोह में लेंगे भाग

‘देश की जनगणना सिर्फ सरकारी काम नहीं’, पीएम मोदी ने लोगों से की जनगणना 2027 को सफल बनाने की अपील

‘देश की जनगणना सिर्फ सरकारी काम नहीं’, पीएम मोदी ने लोगों से की जनगणना 2027 को सफल बनाने की अपील