Saturday, June 27, 2026
BREAKING
भारत-ब्रिटेन सीईटीए के लिए देशभर में 1,000 सलाहकार होंगे तैनात : पीयूष गोयल एआई, परमाणु, अंतरिक्ष और क्वांटम प्रौद्योगिकियां तय करेंगी भविष्य के विकास की दिशा : डॉ. जितेंद्र सिंह जांगू-चेज ने कराई वेस्टइंडीज की वापसी, दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक मजबूत स्थिति में कैरेबियाई टीम महिला टी20 विश्व कप: चमारी अटापट्टू की दमदार पारी, श्रीलंका ने स्कॉटलैंड को 3 विकेट से हराया बर्थडे स्पेशल : रॉकस्टार से बॉलीवुड के चार्टबस्टर किंग तक, विशाल ददलानी ने ऐसे शुरू किया सफर सोना इस हफ्ते धड़ाम, चांदी का दाम 15 हजार रुपए से अधिक घटा क्या लो ब्लड प्रेशर से बढ़ता है अल्जाइमर का खतरा? 8 लाख लोगों पर हुई रिसर्च में बड़ा खुलासा कतर हादसा: रास लाफ़ान ब्लास्ट में मारे गए सभी 12 भारतीयों के शव वतन लौटे Pakistan Earthquake: पाकिस्तान में सुबह दो बार कांपी धरती, लगातार भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत का माहौल बालिका बधु फेम Shivshakti Sachdev ने गुपचुप कर ली सगाई ! सोशल मीडिया पर शेयर की मंगेतर संग Photos

राजनीति

सियासत में गुमनाम होकर रह गई ये नामी हस्तियां, पार्टियां बदलना नहीं आया रास

01 अप्रैल, 2024 04:33 PM

चंडीगढ़: राजनीति में आमतौर पर कहा जाता है कि कोई किसी का सगा नहीं होता, हर कोई अपना फायदा और सुविधा देखकर ही फैसले लेता है। देश में इन दिनों लोकसभा चुनाव की तैयारियां चरम पर हैं, इसके साथ ही दलबदल का दौर भी जारी है। पार्टियों की ओर से जीत हासिल करने के लिए तरह-तरह के जोड़-तोड़ किए जा रहे हैं। ऐसे कई नेता हैं जिन्हें पार्टी बदलने से फायदा हुआ और उन्हें ऊंचे पद मिले। पंजाब की राजनीति में कुछ ऐसे नाम भी हैं, जो पहले तो काफी मशहूर थे, लेकिन पार्टी बदलने के बाद राजनीति से गुमनाम हो गए । आइए आज ऐसे ही कुछ लोकप्रिय नामों पर एक नजर डालते हैं:

1. नवजोत सिंह सिद्धू
क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद राजनीति की दुनिया में कदम रखने वाले नवजोत सिंह सिद्धू अक्सर अपने बेबाक भाषणों और बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते थे। लेकिन इस लोकसभा चुनाव से ठीक पहले उन्होंने क्रिकेट कमेंट्री में वापसी का फैसला किया। इसी समय वह आई.पी.एल. में कमेंट्री कर रहे हैं राजनीति की शुरूआत में सिद्धू काफी सफल रहे थे। उन्होंने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रघुनंदन लाल भाटिया को भी हराया। 2014 तक वे बीजेपी के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में पहले नंबर पर शामिल थे। फिर वह कांग्रेस में आए और उन्हें कैबिनेट मंत्री और पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद से नवाजा गया, लेकिन अब पार्टी के ही नेताओं से मनमुटाव के कारण उन्होंने खुद को राजनीति से दूर कर लिया है।

2. मनप्रीत बादल
मनप्रीत बादल एक समय शिरोमणि अकाली दल का बड़ा नाम था। पार्टी ने उन्हें वित्त मंत्री भी बनाया, लेकिन मुख्यमंत्री बनने के लालच ने उनकी गाड़ी को पटरी से उतार दिया। उन्होंने सबसे पहले अपनी पार्टी पीपुल्स पार्टी ऑफ पंजाब बनाई। इसके बाद वह कांग्रेस में शामिल हो गए और जब वहां भी सरकार बनने पर उन्हें वित्त मंत्री बनाया गया। अब वह कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए हैं, लेकिन राजनीतिक गलियारों से उनका नाम गायब है।

3. बीर दविंदर सिंह
पार्टियां बदलने के बारे में बीर दविंदर सिंह का एक किस्सा काफी मशहूर है। दरअसल, उस समय बीर दविंदर सिंह शिरोमणि अकाली दल, कांग्रेस, बीएसपी और पी.पी.पी. और आम आदमी पार्टी के संपर्क में थे। एक दिन घर की सफाई करते समय उनकी बहू को स्टोर से अकाली दल, बीएसपी, कांग्रेस और पीपीपी पार्टीी के झंडे व अन्य सामान निकला तो उन्होंने पूछा कि किस पार्टी का सामान रखना है। उन्होंने हंसते हुए कहा कि सारा कुछ पड़ा रहने दो, क्या पता किस पार्टी में दाव लग जाए। संसदीय मामलों में वे एक अच्छे वक्ता होने के साथ-साथ वह एक अच्छे प्रवक्ता भी थे लेकिन वे कभी किसी उच्च राजनीतिक पद तक नहीं पहुंच सके। एक के बाद एक पार्टियां बदलने के बावजूद वह कोई बड़ा पद पाने में सफल नहीं हो सके।


4. जगमीत बराड़
जगमीत बराड़ को आवाज़-ए-कौम के नाम से जाना जाता रहा है। साल 1992 में जब वे संसद पहुंचे और अपना पहला भाषण दिया तो उसमें उन्होंने पंजाब की समस्याओं के बारे में बताया। उनका भाषण सुनकर बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी काफी प्रभावित हुए और अपनी सीट से उठकर उन्हें बधाई देने पहुंचे। जगमीत बराड़ कांग्रेस से कांग्रेस (तिवारी), फिर कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल में गए। उनके कद का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि 1999 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने सुखबीर बादल को हराया भी था, लेकिन इसके बाद उन्होंने अपनी राजनीतिक जमीन ऐसी खोई, जिसकी तलाश में वह आज भी हैं।

 

Have something to say? Post your comment

और राजनीति खबरें

NDA हुई लोकसभा में 300 पार तो INDIA में हाहाकार, इस रूठे दल को मनाने में जुटे

NDA हुई लोकसभा में 300 पार तो INDIA में हाहाकार, इस रूठे दल को मनाने में जुटे

यादव-यादव होगा; भाजपा CM के बचाव में खड़े हुए अखिलेश तो क्या बोले ओवैसी

यादव-यादव होगा; भाजपा CM के बचाव में खड़े हुए अखिलेश तो क्या बोले ओवैसी

घर का टूटा ताला, अब छिन जाएगी पार्टी? चक्रव्यूह में फंसते जा रहे ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी

घर का टूटा ताला, अब छिन जाएगी पार्टी? चक्रव्यूह में फंसते जा रहे ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी

अभिषेक बनर्जी पर हमला, लगे चोर-चोर के नारे; राहुल गांधी बोले- यह भाजपा की...

अभिषेक बनर्जी पर हमला, लगे चोर-चोर के नारे; राहुल गांधी बोले- यह भाजपा की...

अब गांधी नहीं, PM मोदी; विदेश में भारत का ब्रांड एंबेसडर कौन वाले सवाल पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत

अब गांधी नहीं, PM मोदी; विदेश में भारत का ब्रांड एंबेसडर कौन वाले सवाल पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत

साइलेंट किलर है 'हाइपरटेंशन', जानें क्यों जरूरी है रोजाना ब्लड प्रेशर मॉनिटरिंग

साइलेंट किलर है 'हाइपरटेंशन', जानें क्यों जरूरी है रोजाना ब्लड प्रेशर मॉनिटरिंग

विपक्ष को न बहस में रुचि है, न ही लोकतांत्रिक मूल्यों एवं संसदीय प्रक्रियाओं के प्रति सम्मानः जेपी नड्डा

विपक्ष को न बहस में रुचि है, न ही लोकतांत्रिक मूल्यों एवं संसदीय प्रक्रियाओं के प्रति सम्मानः जेपी नड्डा

गांधीनगर में संगठन सशक्तिकरण पर मंथन, नितिन नबीन ने दिए रणनीतिक संकेत

गांधीनगर में संगठन सशक्तिकरण पर मंथन, नितिन नबीन ने दिए रणनीतिक संकेत

केंद्रीय बजट 2026: रक्षा क्षेत्र के लिए 7.85 लाख करोड़ रुपए आवंटित, राजनाथ सिंह ने जताया पीएम मोदी का आभार

केंद्रीय बजट 2026: रक्षा क्षेत्र के लिए 7.85 लाख करोड़ रुपए आवंटित, राजनाथ सिंह ने जताया पीएम मोदी का आभार

योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यूपी बनेगा फार्मा और मेडिकल डिवाइस हब

योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यूपी बनेगा फार्मा और मेडिकल डिवाइस हब