Sunday, June 07, 2026
BREAKING
हरियाणाः सीपीए सम्मेलन में ई-बसों से आएंगे-जाएंगे राष्ट्रमंडल प्रतिनिधि, तेल बचाने पर जोर भाजपा सरकार की योजनाएं कागजो तक सीमित, गरीबों को मिल रही परेशानियां : सैलजा ऊर्जा मंत्री अनिल विज का तपती धूप में ऑपरेशन बाढ़ नियंत्रण, 41 डिग्री में चार घंटे अफसरों को लेकर फील्ड में उतरे कुल्लू में जिला परिषद सदस्यों ने ली शपथ, अध्यक्ष-उपाध्यक्ष पद पर भाजपा का दावा बगस्याड़ में LNT मशीन लेकर जा रहा ट्रक खाई में गिरा, चालक की मौत लालू-राबड़ी परिवार की सुरक्षा पर गरमाई बिहार की राजनीति, तेजप्रताप ने किया बड़ा दावा प्लास्टिक मुद्रा नोटों पर विचार कर रहा आरबीआई, अभी कोई अंतिम फैसला नहीं - गवर्नर संजय मल्होत्रा नोएडा के बहलोलपुर में बिजली के तारों में लगी आग, पटाखों जैसी आवाजों से मची अफरातफरी अंडर-18 हॉकी एशिया कप - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुरुष और महिला टीम को जीत की बधाई दी Ind vs Afg Test: गिल-राहुल का शतक, पहले दिन का खेल खत्म होने तक भारत का स्कोर 368/3

चंडीगढ़

साहित्य और कला के संगम से सजी अभिव्यक्ति की मासिक गोष्ठी गूंजे रचनाओं के स्वर

06 जून, 2026 08:34 PM

चण्डीगढ़ : क्षेत्र की प्रतिष्ठित साहित्यिक संस्था अभिव्यक्ति की ओर से जून माह की मासिक साहित्यिक गोष्ठी का भव्य आयोजन किया गया। यह गोष्ठी पूर्व आईआरएस और वरिष्ठ साहित्यकार आर के सौंध के सौजन्य से उनके सेक्टर 21 बी स्थित निवास स्थान पर आयोजित हुई। कार्यक्रम का सफल संयोजन और संचालन अभिव्यक्ति के अध्यक्ष वरिष्ठ साहित्यकार एवं रंगकर्मी विजय कपूर द्वारा किया गया। इस खास गोष्ठी में ट्राइसिटी चंडीगढ़, पंचकुला और मोहाली के अनेक जाने माने साहित्यकारों कवियों और विचारकों ने हिस्सा लिया।

साहित्यिक चर्चाओं के साथ साथ इस गोष्ठी का एक मुख्य आकर्षण पूर्व आईआरएस और साहित्यकार रविंदर टंडन द्वारा बनाए गए सजीव चित्रों की सुंदर प्रदर्शनी भी रहा जिसे उपस्थित बुद्धिजीवियों ने खूब सराहा
गोष्ठी के पहले सत्र में रचनाकारों ने अपनी अनूठी और सारगर्भित रचनाओं के पाठ से समां बांध दिया।  

आर के सौंध ने" यह ख्याल भी बस यूं ही कहीं के कहीं पहुंच जाते हैं/ कभी पांव की जानिब कभी जुल्फों तक पहुंच जाते हैं", विजय कपूर ने " झील के तल में अब कोई हलचल नहीं/ बस एक असीम धैर्यरूपी मौन है/ जहाँ पहाड़ अपना अस्तित्व खोकर उसकी गोद में विसर्जित हो रहा है",

अपूर्वा रवि सौंध ने " चंद लाइनें लिखने के लिए कितना सोचना पड़ता है/ हर महीने कुछ सुनाने को दिल फिर भी मचलता रहता है," डाॅ सारिका धूपड़ ने "कभी भाव विभोर हो शून्य में समा जाती हूँ/ कभी खुद में खोकर निर्जन मैं कहलाती हूँ",  सुरेन्द्र पाल सोनी काकड़ौद ने " नहीं चाहता हूँ मैं अपनी देह के किसी भी हिस्से का/ अपने पूर्ण हो जाने तक आभासी या दुनियावी सा छिन्न भिन्न कोई अग्रिम तर्पण," विमल कालिया ने " आया तू भी ख़ाली हाथ समान/ कुछ मेरे पास भी नहीं तो फिर रंजिश की गुफ़्तगू क्यों है,"

प्रेम विज ने गीत में कहा" आंख मूंद कर हर किसी पर भरोसा मत कीजिए/  खुद के दांत भी काट देते‌ है कभी-कभी। आर के सुख़न ने " मर जाएंगे घुटन से अब भी जो चुप रहे/ तन्हाइयों से बातें करने लगे हैं हम,"
रविन्द्र टंडन ने " चांद तारे नहीं चाहता तोड़ना मैं / तुम्हारे लिए और यदि तोड़ सकता भी तो भी नहीं करता यह बेतुका वादा",

इसके साथ ही डॉ पारस बमोला, डॉ निर्मल सूद, शहला जावेद,  स्वाति शर्मा, अश्वनी मल्होत्रा भीम, मोनिका कटारिया, रश्मि शर्मा रश्मी, बी बी शर्मा, सीमा गुप्ता, डॉ प्रतिभा सिंह, रेखा मित्तल,एस के सिंह, सतिंदर गिल, ममता ग्रोवर,  नवनीत बक्शी,  रविश काला, खुशनूर और डॉ तिलक सेठी ने भी अपनी संजीदा, सामाजिक और प्रेम से सराबोर रचनाओं का पाठ कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

 गोष्ठी का दूसरा सत्र गद्य लेखन के नाम रहा ।

डॉ विमल कालिया ने "ज़मीन आसमान" शीर्षक से एक बेहद खूबसूरत कहानी का पाठ किया डॉ पंकज मालवीय ने देश और समाज के हालातों को बयां करती संजीदा लघु कहानी "दंगे" से सबको भावुक किया
अश्वनी मल्होत्रा भीम ने व्यवस्था पर करारा प्रहार करते हुए एक दिलचस्प व्यंग्य "महासन" का पाठ किया जिसने श्रोताओं को सोचने पर मजबूर भी किया और हंसाया भी। वरिष्ठ साहित्यकार प्रेम विज खास तौर पर उपस्थित रहे।

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ खबरें

हरियाणाः सीपीए सम्मेलन में ई-बसों से आएंगे-जाएंगे राष्ट्रमंडल प्रतिनिधि, तेल बचाने पर जोर

हरियाणाः सीपीए सम्मेलन में ई-बसों से आएंगे-जाएंगे राष्ट्रमंडल प्रतिनिधि, तेल बचाने पर जोर

5वें चण्डीगढ़ हॉट वेदर टेबल टेनिस टूर्नामेंट में वाणी शर्मा ने महिला एकल, अंडर-19 और अंडर-17 वर्गों में जीत दर्ज कर तीन खिताब हासिल किए

5वें चण्डीगढ़ हॉट वेदर टेबल टेनिस टूर्नामेंट में वाणी शर्मा ने महिला एकल, अंडर-19 और अंडर-17 वर्गों में जीत दर्ज कर तीन खिताब हासिल किए

डॉ. गुरप्रीत कौर मान ने महिला पत्रकारों को निडर होकर कार्य करने का दिया संदेश

डॉ. गुरप्रीत कौर मान ने महिला पत्रकारों को निडर होकर कार्य करने का दिया संदेश

GMCH-32 में जूनियर डॉक्टर ने की आत्महत्या, अस्पताल परिसर में मचा हड़कंप

GMCH-32 में जूनियर डॉक्टर ने की आत्महत्या, अस्पताल परिसर में मचा हड़कंप

GMSH 16 के ब्लड बैंक में लगी आग, सुरक्षा कर्मियों की तत्परता से टला बड़ा हादसा

GMSH 16 के ब्लड बैंक में लगी आग, सुरक्षा कर्मियों की तत्परता से टला बड़ा हादसा

मौली जागरा (चंडीगढ़) में बदहाल सड़कें और बहता सीवरेज का पानी बना जी का जंजाल, समाजसेवियों ने उठाई प्रशासन के खिलाफ आवाज

मौली जागरा (चंडीगढ़) में बदहाल सड़कें और बहता सीवरेज का पानी बना जी का जंजाल, समाजसेवियों ने उठाई प्रशासन के खिलाफ आवाज

सभी वर्ग अपने युवाओं को नशा से दूर कर लें तो पूरा समाज नशा मुक्त हो जाएगा : गुलाब चंद कटारिया

सभी वर्ग अपने युवाओं को नशा से दूर कर लें तो पूरा समाज नशा मुक्त हो जाएगा : गुलाब चंद कटारिया

आ नी चिड़िए पानी पी 'और 'कलम  अते कला का सुमेल' पुस्तकों का हुआ विमोचन और चर्चा

आ नी चिड़िए पानी पी 'और 'कलम अते कला का सुमेल' पुस्तकों का हुआ विमोचन और चर्चा

ज्वाइन्ट एक्शन कमेटी के चेयरमैन राजा राम का जन्मदिन कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक मनाया

ज्वाइन्ट एक्शन कमेटी के चेयरमैन राजा राम का जन्मदिन कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक मनाया

चंडीगढ़ मेयर सौरभ जोशी ने नगर निगम की उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता की, विभिन्न विभागों में व्यापक सुधारों के दिए निर्देश

चंडीगढ़ मेयर सौरभ जोशी ने नगर निगम की उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता की, विभिन्न विभागों में व्यापक सुधारों के दिए निर्देश