Saturday, March 28, 2026
BREAKING
Weather Update: एनसीआर में मौसम का बदला मिजाज, तेज बारिश और आंधी का अनुमान; येलो अलर्ट जारी PNG यूजर्स अब घर बैठे ही सरेंडर कर सकते हैं एलपीजी कनेक्शन: सचिव निर्माण क्षेत्र में कौशल विकास को बढ़ावा, NCB और अल्ट्राटेक के बीच समझौता मध्य पूर्व संकट: आतंकवाद और सुरक्षा चुनौतियों के बीच भारत-इजरायल साझेदारी हुई और गहरी मोदी कैबिनेट ने एक्साइज ड्यूटी कटौती को बताया जनहितकारी, पीएम मोदी का जताया आभार ‘चुनाव का पर्व, पश्चिम बंगाल का गर्व’: मतदाता जागरूकता अभियान तेज, हावड़ा में भव्य कार्यक्रम केंद्र ने कमर्शियल एलपीजी के आवंटन को बढ़ाकर 70% किया प्रधानमंत्री मोदी से मिले सीएम धामी, मां सुरकंडा देवी की प्रतिकृति की भेंट प्रधानमंत्री मोदी ने नेपाल के नए प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह को बधाई दी अयोध्या में रामलला का सूर्य तिलक, पीएम मोदी ने किया दर्शन

राष्ट्रीय

सर्बानंद सोनोवाल ने असम की पांच युवा प्रतिभाओं को ‘सन्स ऑफ़ द सॉइल इमर्जिंग अचीवर्स अवार्ड’ से किया सम्मानित

17 नवंबर, 2025 07:17 AM

केन्द्रीय जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने केयर लुइट द्वारा आयोजित 5वें द्विवार्षिक ‘सन्स ऑफ द सॉयल अवॉर्ड्स असम 2025’ में असम की पांच युवा प्रतिभाओं को ‘सन्स ऑफ़ द सॉइल इमर्जिंग अचीवर्स अवार्ड’ से सम्मानित किया। इमर्जिंग अचीवर्स अवार्ड सुकृता बरुआ (मीडिया एवं संचार), संघमित्रा कलिता (उद्यमिता), इशारानी बरुआ (खेल), हिमज्योति तालुकदार (कला एवं संस्कृति) और डॉ. देबजानी बोरा (संरक्षण) को प्रदान किया गया। इन पुरस्कार विजेताओं को अपने-अपने क्षेत्रों में उत्कृष्टता, समर्पण और नवाचार के लिए सम्मानित किया गया।

कल शनिवार को समारोह में संबोधित करते हुए, केन्द्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा कि यह पुरस्कार असम के युवाओं को प्रेरित करने वाली आकांक्षा की प्रबल भावना का प्रतीक है। सोनोवाल ने कहा, “उत्कृष्टता और दृढ़ता की भावना ने हमेशा असम के लोगों की पहचान बनाई है। ये युवा उपलब्धि हासिल करने वाले, राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध एक प्रगतिशील और आत्मविश्वासी पीढ़ी की आकांक्षाओं का प्रतिनिधित्व करते हैं। उनकी सफलता इस बात का प्रमाण है कि दृढ़ संकल्प, साहस और अनुशासित प्रयास से क्या हासिल किया जा सकता है।”

असम और पूर्वोत्तर के युवाओं को पुरस्कार विजेताओं से प्रेरणा लेने का आह्वान करते हुए, केंद्रीय मंत्री सोनोवाल ने कहा, “आज के प्रत्येक पुरस्कार विजेता ने यह सिद्ध कर दिया है कि जब कोई अपने सपनों पर विश्वास करता है और पूरी मेहनत एवं लगन से काम करता है, तो क्या संभव है, यह कर दिखाया है। मैं असम के युवाओं से आग्रह करता हूं कि वे इनकी उपलब्धियों से अपने अंदर प्रेरणा और आशा की किरण जगाएं। आइए, हम उनके अनुशासन और दृढ़ता से प्रेरणा लें और उसे एक सशक्त, सक्षम और आत्मनिर्भर समाज के निर्माण में लगाएं।”

उन्होंने प्रगति की इस भावना को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्रीय विजन से जोड़ते हुए कहा, “हमारे ऊर्जावान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने राष्ट्र को एक मार्गदर्शक मंत्र दिया- ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास’। यह विजन हमें याद दिलाता है कि विकास तभी सार्थक है जब सभी की भागीदारी हो और सभी लाभान्वित हों। सामूहिक प्रयास, विश्वास, एकता और साझा प्रगति के माध्यम से ही भारत आज दुनिया की अग्रणी अर्थव्यवस्थाओं में से एक के रूप में हमारे सामने है। मैं प्रत्येक युवा नागरिक से इस संदेश को हृदय से ग्रहण करने और हमारे महान राष्ट्र की सेवा में निष्ठा, प्रतिभा और कड़ी मेहनत के साथ योगदान देने का आह्वान करता हूं।”

सर्बानंद सोनोवाल ने लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार विजेताओं – अरुण नाथ (कला एवं संस्कृति), रविशंकर रवि (समाचार-मीडिया), मैनुद्दीन अहमद (खेल), लखीमी बरुआ (उद्यमिता) और सिमंत दास (लोक सेवा) को भी सम्मानित किया। उन्होंने उनके योगदान और नेतृत्व को मान्यता दी जिसने पीढ़ियों को आकार दिया है।

उन्होंने सामाजिक क्षेत्र विकास पुरस्कार प्राप्तकर्ताओं, डॉ. अलका सरमा और अक्षर फाउंडेशन को शिक्षा और सामुदायिक सशक्तिकरण में परिवर्तनकारी कार्य के लिए बधाई दिया।

आपको बता दें, वर्ष 2016 में स्थापित, केयर ल्यूट द्वारा आयोजित सन ऑफ द सॉइल अवार्ड्स उन व्यक्तियों और संगठनों को सम्मानित करता है जिनका समर्पण, नवाचार और सेवा असम के गौरव और विरासत को दर्शाता है। 

 
 

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

Weather Update: एनसीआर में मौसम का बदला मिजाज, तेज बारिश और आंधी का अनुमान; येलो अलर्ट जारी

Weather Update: एनसीआर में मौसम का बदला मिजाज, तेज बारिश और आंधी का अनुमान; येलो अलर्ट जारी

PNG यूजर्स अब घर बैठे ही सरेंडर कर सकते हैं एलपीजी कनेक्शन: सचिव

PNG यूजर्स अब घर बैठे ही सरेंडर कर सकते हैं एलपीजी कनेक्शन: सचिव

निर्माण क्षेत्र में कौशल विकास को बढ़ावा, NCB और अल्ट्राटेक के बीच समझौता

निर्माण क्षेत्र में कौशल विकास को बढ़ावा, NCB और अल्ट्राटेक के बीच समझौता

मध्य पूर्व संकट: आतंकवाद और सुरक्षा चुनौतियों के बीच भारत-इजरायल साझेदारी हुई और गहरी

मध्य पूर्व संकट: आतंकवाद और सुरक्षा चुनौतियों के बीच भारत-इजरायल साझेदारी हुई और गहरी

मोदी कैबिनेट ने एक्साइज ड्यूटी कटौती को बताया जनहितकारी, पीएम मोदी का जताया आभार

मोदी कैबिनेट ने एक्साइज ड्यूटी कटौती को बताया जनहितकारी, पीएम मोदी का जताया आभार

‘चुनाव का पर्व, पश्चिम बंगाल का गर्व’: मतदाता जागरूकता अभियान तेज, हावड़ा में भव्य कार्यक्रम

‘चुनाव का पर्व, पश्चिम बंगाल का गर्व’: मतदाता जागरूकता अभियान तेज, हावड़ा में भव्य कार्यक्रम

केंद्र ने कमर्शियल एलपीजी के आवंटन को बढ़ाकर 70% किया

केंद्र ने कमर्शियल एलपीजी के आवंटन को बढ़ाकर 70% किया

प्रधानमंत्री मोदी से मिले सीएम धामी, मां सुरकंडा देवी की प्रतिकृति की भेंट

प्रधानमंत्री मोदी से मिले सीएम धामी, मां सुरकंडा देवी की प्रतिकृति की भेंट

प्रधानमंत्री मोदी ने नेपाल के नए प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह को बधाई दी

प्रधानमंत्री मोदी ने नेपाल के नए प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह को बधाई दी

अयोध्या में रामलला का सूर्य तिलक, पीएम मोदी ने किया दर्शन

अयोध्या में रामलला का सूर्य तिलक, पीएम मोदी ने किया दर्शन