Sunday, May 03, 2026
BREAKING
मोहाली से सीएम भगवंत मान का पंजाब के युवाओं को संदेश, खुद का काम शुरू करें, सरकार हर मदद देगी धरे के धरे रह गए हरियाणा में 24 घंटे बिजली आपूर्ति के दावे, प्रदेश में बिजली संकट पर जवाब दे सरकार : सैलजा जैपनीज पार्क में बने भगवान परशुराम की 121 फुट की भव्य प्रतिमा : डॉ. अरविंद शर्मा गुरुग्राम में खौफनाक वारदात, सनकी पति ने अपनी ही पत्नी और 4 बच्चों की ली जान मुख्यमंत्री का 'नायाब' स्नेह : जब मंच पर नन्ही कलाकार को मिला नायब सिंह सैनी का दुलार, तस्वीर देख भावुक हुए CM गैलेक्सी आई का 'मिशन दृष्टि' सफलतापूर्वक लॉन्च, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी बधाई दिल्ली के विवेक विहार में भीषण अग्निकांड : AC धमाके से चार मंजिला इमारत में लगी आग, 9 लोगों की मौत राष्ट्रपति ट्रंप बोले- ईरान प्रस्ताव पर विचार जारी, समझौते के साथ सैन्य कार्रवाई की भी चेतावनी वैश्विक व्यापार युद्ध : चीन ने अमेरिकी प्रतिबंधों को ठुकराया, अंतरराष्ट्रीय नियमों का दिया हवाला चंडीगढ़ कैरम एसोसिएशन चुनाव: बैरी फ्रांसिस अध्यक्ष और महेश सेखरी महासचिव पुनः निर्वाचित

दुनिया

सर्गियो गोर ने नेपाल दौरे को बताया 'सार्थक', पीएम शाह से नहीं हो पाई मुलाकात

03 मई, 2026 04:03 PM

काठमांडू : अमेरिका के दक्षिण और मध्य एशिया के विशेष दूत और भारत के एंबेसडर सर्गियो गोर ने शनिवार को नेपाल की अपनी यात्रा समाप्त की और इसे "सार्थक" बताया। वहीं, अनुरोध के बावजूद प्रधानमंत्री शाह अपनी व्यस्तताओं के चलते अमेरिकी दूत से नहीं मिल पाए।

इस दौरान गोर ने राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के अध्यक्ष रवि लामिछाने, विदेश मंत्री शिशिर खनाल और वित्त मंत्री स्वर्णिम वाग्ले के साथ उच्चस्तरीय बैठकें कीं। अमेरिकी दूतावास के अनुसार, उन्होंने नेपाल के बड़े उद्यमियों के साथ भी चर्चा की।

शनिवार सुबह गोर ने लामिछाने से मुलाकात कर अमेरिका–नेपाल साझेदारी को मजबूत करने पर बात की। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर गोर ने लिखा कि नेपाल की नई सरकार के पास “परिवर्तन के लिए शानदार जनादेश” है और उसके सुधारों की दिशा सकारात्मक है।

द काठमांडू पोस्ट ने रविवार को बताया कि, अमेरिका ने प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह और गोर के बीच बैठक का अनुरोध किया था, लेकिन प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा कि घरेलू प्राथमिकताओं और शासन संबंधी मुद्दों पर ध्यान देने के कारण यह मुलाकात नहीं हो सकी।

कुछ मंत्रियों, खासकर विदेश मंत्रालय से जुड़े लोगों ने प्रधानमंत्री को गोर से मिलने की सलाह दी थी, लेकिन उन्होंने अपने प्रोटोकॉल को बनाए रखा। उनके करीबी सूत्रों के अनुसार, वे एक साल तक विदेश यात्रा भी नहीं करेंगे और केवल चुनिंदा देशों के विदेश मंत्रियों से ही मुलाकात करेंगे।

अमेरिकी दूतावास के अनुसार, इस यात्रा का उद्देश्य अमेरिका–नेपाल संबंधों को और मजबूत करना और व्यापारिक सहयोग बढ़ाना था। उनका खास ध्यान नेपाल के उभरते टेक सेक्टर में अमेरिकी निवेश के अवसरों को लेकर था।

शुक्रवार को गोर ने खनाल और वाग्ले से मुलाकात कर दोनों देशों के बीच लंबे समय से चली आ रही साझेदारी को दोहराया। उन्होंने व्यापारिक माहौल सुधारने, विदेशी निवेश आकर्षित करने और आर्थिक संबंधों को बढ़ाने पर चर्चा की।

गोर ने एवरेस्ट बेस कैंप का भी दौरा किया, जहां उन्हें अमेरिकी ड्रोन तकनीक और माउंट एवरेस्ट की सफाई के प्रयासों के बारे में जानकारी दी गई। बताया गया कि नई ड्रोन तकनीक से अब कुछ ही मिनटों में डिलीवरी संभव हो सकती है, जो पहले कई दिनों में होती थी।

इसके अलावा, उन्होंने काठमांडू के न्हू छेन बहा में अक्षोभ्य बुद्ध की प्रतिमा की वापसी समारोह में भाग लिया। अमेरिका ने नेपाल को सांस्कृतिक और धार्मिक धरोहर लौटाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। गोर ने भक्तपुर दरबार स्क्वायर का भी दौरा किया और नेपाल की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का अनुभव किया।

27 मार्च को राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार बनने के बाद नेपाल का दौरा करने वाले गोर अब तक के सबसे वरिष्ठ अमेरिकी राजनयिक हैं।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

राष्ट्रपति ट्रंप बोले- ईरान प्रस्ताव पर विचार जारी, समझौते के साथ सैन्य कार्रवाई की भी चेतावनी

राष्ट्रपति ट्रंप बोले- ईरान प्रस्ताव पर विचार जारी, समझौते के साथ सैन्य कार्रवाई की भी चेतावनी

वैश्विक व्यापार युद्ध : चीन ने अमेरिकी प्रतिबंधों को ठुकराया, अंतरराष्ट्रीय नियमों का दिया हवाला

वैश्विक व्यापार युद्ध : चीन ने अमेरिकी प्रतिबंधों को ठुकराया, अंतरराष्ट्रीय नियमों का दिया हवाला

ईरान की इजाजत के बिना कोई भी जहाज होर्मुज स्ट्रेट से नहीं गुजर सकता: ईरानी सेना

ईरान की इजाजत के बिना कोई भी जहाज होर्मुज स्ट्रेट से नहीं गुजर सकता: ईरानी सेना

अमेरिका ने आईपी अधिकार उल्लंघन को लेकर भारत को प्रायोरिटी वॉच लिस्ट में शामिल किया

अमेरिका ने आईपी अधिकार उल्लंघन को लेकर भारत को प्रायोरिटी वॉच लिस्ट में शामिल किया

ट्रंप ने अली अल-जैदी को इराक के प्रधानमंत्री में नामित किए जाने पर दी बधाई

ट्रंप ने अली अल-जैदी को इराक के प्रधानमंत्री में नामित किए जाने पर दी बधाई

ट्रंप का दावा-ईरान हुआ कमजोर, करना चाहता है समझौता

ट्रंप का दावा-ईरान हुआ कमजोर, करना चाहता है समझौता

अमेरिका: रिटायरमेंट सेविंग्स को विस्तार, ट्रंप ने जारी किया नया कार्यकारी आदेश

अमेरिका: रिटायरमेंट सेविंग्स को विस्तार, ट्रंप ने जारी किया नया कार्यकारी आदेश

नेपाली एयरलाइंस ने नेटवर्क मैप में जम्मू-कश्मीर को पाकिस्तान का हिस्सा दिखाया, बवाल मचने पर मांगी माफी

नेपाली एयरलाइंस ने नेटवर्क मैप में जम्मू-कश्मीर को पाकिस्तान का हिस्सा दिखाया, बवाल मचने पर मांगी माफी

वियतनाम के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति टो लैम तीन दिवसीय दौरे पर 5 मई को पहुंचेंगे भारत

वियतनाम के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति टो लैम तीन दिवसीय दौरे पर 5 मई को पहुंचेंगे भारत

यूरोप में जलवायु परिवर्तन की स्थिति और गंभीर होने का खतरा, गर्मी बढ़ने का अलर्ट जारी

यूरोप में जलवायु परिवर्तन की स्थिति और गंभीर होने का खतरा, गर्मी बढ़ने का अलर्ट जारी