Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
जून के पहले हफ्ते पठानकोट-जोगिंद्रनगर ट्रैक पर दौड़ेंगी पांच ट्रेनें, लगातार ट्रायल से जनता को जगी आस जयराम का दावा, मंडी नगर निगम में खिलेगा कमल प्रधानमंत्री मोदी की अपील के बाद केंद्रीय मंत्रियों एवं कई सीएम ने काफिले का आकार घटाया एन. रंगासामी ने पांचवीं बार संभाली पुडुचेरी की कमान, नमशिवायम और कृष्ण राव बने मंत्री एन. रंगासामी ने पांचवीं बार संभाली पुडुचेरी की कमान, नमशिवायम और कृष्ण राव बने मंत्री पीएम मोदी ने संस्कृत सुभाषित के माध्यम से शक्ति और सामर्थ्य के सामंजस्य का बताया महत्व पेट्रोल-डीजल और सोने के 10 फीसदी कम इस्तेमाल से हर साल 2 लाख करोड़ विदेशी मुद्रा बचेगी : गौरव वल्लभ एयर इंडिया ने जून से तीन महीनों के लिए कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को रद्द किया पोखरण परमाणु परीक्षण भारत की अटल इच्छाशक्ति का प्रतीक: पीएम मोदी सोने-चांदी के दाम में तेजी, कस्टम ड्यूटी बढ़ने का दिख रहा असर

राष्ट्रीय

सरकार नहीं चाहती चुनाव सुधार, हमें EVM देखने के लिए दी जाए : राहुल गांधी

09 दिसंबर, 2025 07:14 PM

लोकसभा में सोमवार को चुनाव सुधारों पर चर्चा के दौरान विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर तीखे आरोप लगाए और कहा कि देश में चुनाव सुधार बेहद जरूरी हैं लेकिन सरकार इसके लिए गंभीर नहीं है। उन्होंने कहा कि वोट चोरी एक एंटी नेशनल काम है और इसे रोकने के लिए चुनाव प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी बनाना होगा। राहुल गांधी ने मांग की कि मशीन-रीडेबल वोटर लिस्ट सभी राजनीतिक दलों को चुनाव से एक महीने पहले उपलब्ध कराई जाए। सीसीटीवी फुटेज नष्ट करने के नियम बदले जाएं और विपक्ष को ईवीएम देखने के लिए दी जाए। उन्होंने कहा कि सरकार इन सुधारों को लागू करने से बच रही है, क्योंकि उसे चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता पसंद नहीं है।

राहुल गांधी का दावा-
राहुल गांधी ने दावा किया, ''हरियाणा और महाराष्ट्र में मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी साबित हुई है। हरियाणा में एक ब्राजीलियन महिला की तस्वीर वोटर लिस्ट में 22 बार छपी मिली, जबकि बिहार में एसआईआर प्रक्रिया के बाद एक लाख 22 हजार डुप्लीकेट फोटो सामने आए।'' इस दौरान लोकसभा अध्यक्ष ओम बिर्ला ने राहुल गांधी को सदन की गरिमा बनाए रखने की नसीहत देते हुए कहा कि विरोध का तरीका मर्यादित होना चाहिए। राहुल ने कहा कि वह विवादित तस्वीरें सदन में दिखाना नहीं चाहते, लेकिन यह चुनाव चोरी का गंभीर मामला है।

सरकार पर लगाए संवैधानिक संस्थाओं पर कब्जा करने के आरोप
राहुल गांधी ने सत्ता पक्ष पर संवैधानिक संस्थाओं पर कब्जा करने का आरोप लगाया और कहा, ''सीबीआई, ईडी और चुनाव आयोग पर एक संगठन से जुड़े लोगों का नियंत्रण है। उन्होंने दावा किया कि दिसंबर 2023 में नियम बदलकर चुनाव आयुक्तों को दंडित न किए जा सकने का प्रावधान जोड़ा गया और सीजेआई को सीईसी नियुक्ति प्रक्रिया से बाहर किया गया, जो लोकतंत्र के लिए खतरनाक कदम है।'' उन्होंने कहा कि बीजेपी लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने के लिए चुनाव आयोग का इस्तेमाल कर रही है और यह मुद्दा केवल डेटा का नहीं बल्कि चुनाव और जनता के अधिकारों का है।

सत्ता पक्ष ने राहुल गांधी के आरोपों पर कड़ा विरोध जताया, लेकिन राहुल ने कहा कि उन्होंने कुछ भी गलत नहीं कहा है और उनके पास अपने दावों के समर्थन में प्रूफ मौजूद हैं। बहस के दौरान सदन में तीखी नोकझोंक हुई और वातावरण गरम हो गया। अब इस मुद्दे पर आगे राजनीतिक प्रतिक्रिया और चुनाव सुधारों पर सरकार की स्थिति पर सबकी निगाहें टिकी हैं।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

प्रधानमंत्री मोदी की अपील के बाद केंद्रीय मंत्रियों एवं कई सीएम ने काफिले का आकार घटाया

प्रधानमंत्री मोदी की अपील के बाद केंद्रीय मंत्रियों एवं कई सीएम ने काफिले का आकार घटाया

एन. रंगासामी ने पांचवीं बार संभाली पुडुचेरी की कमान, नमशिवायम और कृष्ण राव बने मंत्री

पीएम मोदी ने संस्कृत सुभाषित के माध्यम से शक्ति और सामर्थ्य के सामंजस्य का बताया महत्व

पीएम मोदी ने संस्कृत सुभाषित के माध्यम से शक्ति और सामर्थ्य के सामंजस्य का बताया महत्व

पेट्रोल-डीजल और सोने के 10 फीसदी कम इस्तेमाल से हर साल 2 लाख करोड़ विदेशी मुद्रा बचेगी : गौरव वल्लभ

पेट्रोल-डीजल और सोने के 10 फीसदी कम इस्तेमाल से हर साल 2 लाख करोड़ विदेशी मुद्रा बचेगी : गौरव वल्लभ

एयर इंडिया ने जून से तीन महीनों के लिए कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को रद्द किया

एयर इंडिया ने जून से तीन महीनों के लिए कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को रद्द किया

पोखरण परमाणु परीक्षण भारत की अटल इच्छाशक्ति का प्रतीक: पीएम मोदी

पोखरण परमाणु परीक्षण भारत की अटल इच्छाशक्ति का प्रतीक: पीएम मोदी

जम्मू-श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस बनी लोगों की पहली पसंद, 10 दिनों में करीब 45 हजार यात्रियों ने किया सफर: केंद्र

जम्मू-श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस बनी लोगों की पहली पसंद, 10 दिनों में करीब 45 हजार यात्रियों ने किया सफर: केंद्र

समय से पहले दस्तक देगा मॉनसून, दिल्ली-एनसीआर में बादलों का जमावड़ा

समय से पहले दस्तक देगा मॉनसून, दिल्ली-एनसीआर में बादलों का जमावड़ा

नीट पेपर लीक मामले की जांच के लिए जयपुर पहुंची सीबीआई की टीम

नीट पेपर लीक मामले की जांच के लिए जयपुर पहुंची सीबीआई की टीम