Tuesday, August 18, 2026
BREAKING
खरड़ की कुलदेवी के रूप में भी पूजा जाता है प्राचीन सिद्ध पीठ माता अंबिका देवी मंदिर में 20 अगस्त को लगेगा भव्य मेला लोक सभा सदस्य मालविंदर सिंह कंग गुरुद्वारा बाबा गुरदित्ता जी सालाना जोड़ मेले में हुए नतमस्तक लखीसराय-बीरभूम हादसे पर पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, मृतकों के परिजनों और घायलों को मिलेगी मदद विकसित भारत के संकल्प को मजबूत करेगी भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम : डॉ. अर्चना गुप्ता भाजपा सरकार को जनता की समस्याओं का समाधान करने के बजाय केवल घोषणाओं और प्रचार तक सीमित नहीं रहना चाहिये : राव नरेंद्र सिंह हरियाणा के 'धाकड़ ताऊ': 75 साल की उम्र में 401 मेडल और 300 से ज्यादा सर्टिफिकेट्स, रिकॉर्ड्स बुक में दर्ज है नाम हरियाणा के औद्योगिक प्रतिष्ठानों में रोज होगा 5 मिनट का ‘वाई-ब्रेक’, कर्मचारियों को मिलेगा योग का लाभ दमन नहीं, संवाद और न्याय के रास्ते से ही प्रदेश में कायम होगी शांति : सैलजा IAS अधिकारी कंवलप्रीत बराड़ को ED का समन, 18 अगस्त को पूछताछ के लिए किया तलब Punjab कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व मुख्यमंत्री के करीबी सहित कई नेताओं ने बदली पार्टी

राष्ट्रीय

समाज की नैतिक और मानवीय चेतना के निर्माण में मातृशक्ति की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण : सीएम रेखा गुप्ता

10 मई, 2026 04:32 PM

नई दिल्ली : मदर्स डे के अवसर पर देश के कई बड़े नेताओं ने सोशल मीडिया के जरिए माताओं के प्रति सम्मान, प्रेम और कृतज्ञता व्यक्त करते हुए देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। नेताओं ने मां को त्याग, ममता, संस्कार और शक्ति का प्रतीक बताते हुए उनके योगदान को समाज और जीवन की सबसे बड़ी ताकत बताया।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने संदेश में कहा कि मां केवल एक रिश्ता नहीं, बल्कि वात्सल्य, त्याग, संस्कार और अटूट स्नेह की वह शक्ति हैं, जो जीवन को दिशा और संवेदना प्रदान करती हैं।

उन्होंने लिखा, "समाज की नैतिक और मानवीय चेतना के निर्माण में मातृशक्ति की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। रेखा गुप्ता ने सभी माताओं को मातृ दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मां का स्नेह, धैर्य और समर्पण हमारी संस्कृति और समाज की सबसे बड़ी ताकत है।"

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने 'एक्स' पोस्ट में लिखा, "ममता, त्याग, असीम करुणा और निस्वार्थ प्रेम की साक्षात प्रतिमूर्ति समस्त माताओं को 'मातृ दिवस' की अनंत बधाई एवं शुभकामनाएं। मां का पवित्र वात्सल्य और आशीर्वाद जीवन की वह अलौकिक शक्ति है, जो हमारे भीतर श्रेष्ठ संस्कारों का सृजन कर हमें हर परिस्थिति में अजेय साहस और सन्मार्ग पर चलने की प्रेरणा प्रदान करती है।"

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 'मातृ देवो भवः' का जिक्र करते लिखा कि मां केवल एक शब्द नहीं, बल्कि प्रेम, त्याग, ममता और असीम शक्ति का स्वरूप हैं। उन्होंने कहा कि मां का स्नेह जीवन को दिशा, संस्कार और संबल प्रदान करता है। उन्होंने समस्त मातृशक्ति को मातृत्व दिवस की शुभकामनाएं और सादर नमन किया।

वहीं बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि मां ही पहली गुरु, पहली मित्र और ईश्वर का सबसे सुंदर स्वरूप होती हैं। उन्होंने कहा कि मां का स्नेह, त्याग और आशीर्वाद ही जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है। सम्राट चौधरी ने सभी माताओं के स्वस्थ, सुखी और सम्मानित रहने की कामना करते हुए मातृ दिवस की शुभकामनाएं दीं।

राजस्थान के सीएमओ कार्यालय की ओर से 'एक्स' पोस्ट में लिखा गया कि 'मां' केवल परिवार की आधारशिला नहीं, बल्कि संस्कार, शक्ति और स्नेह का सबसे मजबूत स्वरूप है। आइए, मातृ दिवस के इस पावन अवसर पर, हम सभी मातृ शक्ति के त्याग, समर्पण और ममता को नमन करते हुए, उनके प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करें।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

लखीसराय-बीरभूम हादसे पर पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, मृतकों के परिजनों और घायलों को मिलेगी मदद

लखीसराय-बीरभूम हादसे पर पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, मृतकों के परिजनों और घायलों को मिलेगी मदद

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री फडणवीस की पीएम मोदी से मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री फडणवीस की पीएम मोदी से मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

एलपीजी की कीमतों में भारी गिरावट से ओएमसी की कमाई पर दबाव, पश्चिम एशिया संकट के बाद बढ़ी लागत ने घटाया मुनाफा

एलपीजी की कीमतों में भारी गिरावट से ओएमसी की कमाई पर दबाव, पश्चिम एशिया संकट के बाद बढ़ी लागत ने घटाया मुनाफा

वैश्विक तनावों के बीच लाल निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 300 अंक से ज्यादा टूटा

वैश्विक तनावों के बीच लाल निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 300 अंक से ज्यादा टूटा

पीएम तारिक रहमान के भारत दौरे की 50 फीसदी से ज्यादा संभावना, शेख हसीना मुद्दे पर बरतें संयम: जेएनयू प्रोफेसर

पीएम तारिक रहमान के भारत दौरे की 50 फीसदी से ज्यादा संभावना, शेख हसीना मुद्दे पर बरतें संयम: जेएनयू प्रोफेसर

राष्ट्रपति और पीएम मोदी ने लखीसराय मंदिर भगदड़ को लेकर जताया गहरा शोक, पीड़ित परिवारों के प्रति व्यक्त की संवेदनाएं

सावन माह में विशेष: बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग, यहां भगवान शिव की पूजा एक दिव्य चिकित्सक के रूप में होती है

सावन माह में विशेष: बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग, यहां भगवान शिव की पूजा एक दिव्य चिकित्सक के रूप में होती है

नीति आयोग का बड़ा अनुमान, 2035 तक भारत बन सकता है 50 अरब डॉलर का टेलीकॉम उपकरण निर्यात केंद्र

नीति आयोग का बड़ा अनुमान, 2035 तक भारत बन सकता है 50 अरब डॉलर का टेलीकॉम उपकरण निर्यात केंद्र

प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित, कहा- सामूहिक संकल्प और एकता से ही देश बढ़ेगा आगे

प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित, कहा- सामूहिक संकल्प और एकता से ही देश बढ़ेगा आगे