Tuesday, August 18, 2026
BREAKING
खरड़ की कुलदेवी के रूप में भी पूजा जाता है प्राचीन सिद्ध पीठ माता अंबिका देवी मंदिर में 20 अगस्त को लगेगा भव्य मेला लोक सभा सदस्य मालविंदर सिंह कंग गुरुद्वारा बाबा गुरदित्ता जी सालाना जोड़ मेले में हुए नतमस्तक लखीसराय-बीरभूम हादसे पर पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, मृतकों के परिजनों और घायलों को मिलेगी मदद विकसित भारत के संकल्प को मजबूत करेगी भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम : डॉ. अर्चना गुप्ता भाजपा सरकार को जनता की समस्याओं का समाधान करने के बजाय केवल घोषणाओं और प्रचार तक सीमित नहीं रहना चाहिये : राव नरेंद्र सिंह हरियाणा के 'धाकड़ ताऊ': 75 साल की उम्र में 401 मेडल और 300 से ज्यादा सर्टिफिकेट्स, रिकॉर्ड्स बुक में दर्ज है नाम हरियाणा के औद्योगिक प्रतिष्ठानों में रोज होगा 5 मिनट का ‘वाई-ब्रेक’, कर्मचारियों को मिलेगा योग का लाभ दमन नहीं, संवाद और न्याय के रास्ते से ही प्रदेश में कायम होगी शांति : सैलजा IAS अधिकारी कंवलप्रीत बराड़ को ED का समन, 18 अगस्त को पूछताछ के लिए किया तलब Punjab कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व मुख्यमंत्री के करीबी सहित कई नेताओं ने बदली पार्टी

राष्ट्रीय

सपा परिवारवाद-जातिवाद से ऊपर नहीं उठ सकती, यूपी को सतर्क रहना होगा : पीएम मोदी

29 अप्रैल, 2026 05:03 PM

हरदोई : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरदोई के मल्लावां में प्रदेश के सबसे लंबे गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। मोदी ने कहा कि यूपी को सपा और उसके सहयोगियों से सावधान रहना है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि सपा कभी भी परिवारवाद और जातिवाद से ऊपर नहीं उठ सकती। ये लोग हमेशा विकास विरोधी राजनीति करेंगे। यूपी को सपा और उसके सहयोगियों से सावधान रहना है। उन्होंने कहा कि सपा विकास विरोधी भी है और नारी विरोधी भी है। बीते दिनों एक बार फिर देश ने कांग्रेस और सपा का नारी विरोधी चेहरा देखा है।

उन्होंने कहा कि केंद्र की एनडीए सरकार नारी शक्ति वंदन संशोधन लेकर आई थी, अगर यह संशोधन पास हो जाता तो 2029 के चुनाव से ही महिलाओं को लोकसभा और विधानसभा में आरक्षण मिलता। बड़ी संख्या में महिलाएं चुनकर लखनऊ और दिल्ली पहुंचतीं, वो भी किसी अन्य वर्ग की सीटें कम हुए बिना। लेकिन सपा ने इस संशोधन के खिलाफ वोट किया।

पीएम ने कहा कि पहले यूपी को पिछड़ा और बीमारू प्रदेश कहा जाता था, वही उत्तर प्रदेश आज एक ट्रिलियन इकोनॉमी बनने की ओर आगे बढ़ रहा है। यूपी के पास असीम क्षमता है, देश की इतनी बड़ी युवा आबादी का पोटेंशियल यूपी के पास है, इस ताकत का इस्तेमाल हम यूपी को मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने के लिए कर रहे हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि आप लोग देख रहे हैं कि आज पूरी दुनिया कैसे युद्ध, अशांति और अस्थिरता में फंसी हुई है। दुनिया के बड़े-बड़े देशों की हालत खराब है लेकिन भारत विकास के रास्ते पर उसी रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। भारत के दुश्मनों को यह पसंद नहीं आ रहा है। भीतर बैठे कुछ लोग सत्ता की भूख में भारत को नीचा दिखाने की कोशिश में लगे हुए हैं। फिर भी हम न केवल सुरक्षित हैं, बल्कि विकास के नए-नए कीर्तिमान भी गढ़ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि हम आत्मनिर्भर भारत के अभियान को आगे बढ़ा रहे हैं। हम आधुनिक से आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण कर रहे हैं। गंगा एक्सप्रेस-वे इसी दिशा में एक बड़ा कदम है। उन्होंने कहा कि देश अब उस दौर से आगे निकल चुका है, जब एक सड़क परियोजना के लिए दशकों तक इंतजार करना पड़ता था और फाइलें वर्षों तक दफ्तरों में घूमती रहती थीं। प्रधानमंत्री ने कहा कि पहले घोषणाएं तो होती थीं, लेकिन परियोजनाएं अधूरी रह जाती थीं। चुनावों के समय शिलान्यास के पत्थर लगा दिए जाते थे, लेकिन काम आगे नहीं बढ़ता था।

उन्होंने कहा कि अब ‘डबल इंजन सरकार’ के तहत शिलान्यास के साथ ही तय समयसीमा में परियोजनाओं का लोकार्पण भी सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने हाल ही में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के उद्घाटन का जिक्र करते हुए कहा कि देशभर में बन रहे आधुनिक एक्सप्रेसवे ‘विकसित भारत’ की नई हस्तरेखाएं हैं, जो उज्ज्वल भविष्य का संकेत दे रही हैं।

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में हालिया चुनावी नतीजों का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि बिहार में भाजपा-एनडीए की प्रचंड जीत के बाद गुजरात में हुए स्थानीय निकाय चुनावों में भी पार्टी को व्यापक समर्थन मिला है। उन्होंने विश्वास जताया कि आगामी पांच राज्यों के चुनावों में भी भाजपा ऐतिहासिक प्रदर्शन करेगी और 4 मई को आने वाले नतीजे ‘विकसित भारत’ के संकल्प को और मजबूत करेंगे।

इस दौरान प्रधानमंत्री ने पश्चिम बंगाल में चल रहे मतदान का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि राज्य में लोकतंत्र के पर्व के तहत भारी मतदान हो रहा है और लोग बड़ी संख्या में घरों से निकलकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस बार बंगाल में निर्भीक और भयमुक्त वातावरण में मतदान हो रहा है, जो देश के सशक्त लोकतंत्र का प्रतीक है। प्रधानमंत्री ने पश्चिम बंगाल की जनता की जागरूकता की सराहना करते हुए कहा कि बड़ी संख्या में मतदान लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति लोगों की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

लखीसराय-बीरभूम हादसे पर पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, मृतकों के परिजनों और घायलों को मिलेगी मदद

लखीसराय-बीरभूम हादसे पर पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, मृतकों के परिजनों और घायलों को मिलेगी मदद

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री फडणवीस की पीएम मोदी से मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री फडणवीस की पीएम मोदी से मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

एलपीजी की कीमतों में भारी गिरावट से ओएमसी की कमाई पर दबाव, पश्चिम एशिया संकट के बाद बढ़ी लागत ने घटाया मुनाफा

एलपीजी की कीमतों में भारी गिरावट से ओएमसी की कमाई पर दबाव, पश्चिम एशिया संकट के बाद बढ़ी लागत ने घटाया मुनाफा

वैश्विक तनावों के बीच लाल निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 300 अंक से ज्यादा टूटा

वैश्विक तनावों के बीच लाल निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 300 अंक से ज्यादा टूटा

पीएम तारिक रहमान के भारत दौरे की 50 फीसदी से ज्यादा संभावना, शेख हसीना मुद्दे पर बरतें संयम: जेएनयू प्रोफेसर

पीएम तारिक रहमान के भारत दौरे की 50 फीसदी से ज्यादा संभावना, शेख हसीना मुद्दे पर बरतें संयम: जेएनयू प्रोफेसर

राष्ट्रपति और पीएम मोदी ने लखीसराय मंदिर भगदड़ को लेकर जताया गहरा शोक, पीड़ित परिवारों के प्रति व्यक्त की संवेदनाएं

सावन माह में विशेष: बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग, यहां भगवान शिव की पूजा एक दिव्य चिकित्सक के रूप में होती है

सावन माह में विशेष: बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग, यहां भगवान शिव की पूजा एक दिव्य चिकित्सक के रूप में होती है

नीति आयोग का बड़ा अनुमान, 2035 तक भारत बन सकता है 50 अरब डॉलर का टेलीकॉम उपकरण निर्यात केंद्र

नीति आयोग का बड़ा अनुमान, 2035 तक भारत बन सकता है 50 अरब डॉलर का टेलीकॉम उपकरण निर्यात केंद्र

प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित, कहा- सामूहिक संकल्प और एकता से ही देश बढ़ेगा आगे

प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित, कहा- सामूहिक संकल्प और एकता से ही देश बढ़ेगा आगे