Wednesday, July 08, 2026
BREAKING
हरियाणा में खेल संस्कृति को मजबूत बनाने की दिशा में सरकार प्रतिबद्ध : नायब सिंह सैनी गांवों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुँचाना राज्य सरकार की प्रतिबद्धता : आरती सिंह राव हरियाणा में पटवारी व्यवस्था में बड़ा बदलाव: स्टेट कैडर लागू करने की तैयारी, लंबे समय तक एक जिले में नहीं जमे रहेंगे पटवारी "पांच दशक की राजनीति में न पद मांगा, न सिद्धांत बदले", बोले अनिल विज चरणजीत चन्नी गुट के बारे जानें क्या बोले पंजाब कांग्रेस इंचार्ज कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा की मुश्किलें बरकरार, हाईकोर्ट ने ED से मांगी Report गुरदासपुर में SIR ड्यूटी से परेशान सरकारी टीचर ने नहर में लगाई छलांग, गोताखोर कर रहे तलाश Himachal: सुजानपुर की 16 पंचायतों में अब नहीं सताएगी लो-वोल्टेज की टैंशन! CM सुक्खू ने शिमला से दिया पावरफुल गिफ्ट मौसम की मार : हिमाचल में सेब का उत्पादन 40% घटने की आशंका, लाखों परिवारों पर संकट की आहट पाकिस्तान में फिर आतं*की हमला: पुलिस चौकी में तैनात जवानों को गो*लियों से भू+ना, 9 की मौ*त

मनोरंजन

'सन ऑफ सरदार' के निर्देशक अश्विनी धर के 18 साल के बेटे की सड़क दुर्घटना में गई जान ,ड्राइविंग करने वाला दोस्त गिरफ्तार

27 नवंबर, 2024 06:36 PM

'अतिथि तुम कब जाओगे', 'सन ऑफ सरदार' और 'गेस्ट इन लंदन' जैसी फिल्में दे चुके निर्देशन अश्विनी धर पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। डायरेक्टर अपने जवान बेटे को एक सड़क हादसे में खो दिया है। ये हादसा 23 नवंबर को मुंबई के वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे विले पार्ले के पास हुआ, जहां निर्देशक के 18 साल के बेटे जलज धीर अपने तीन दोस्तों के साथ ड्राइविंग के लिए घर से निकले थे। यह हादसा इतना भयंकर हुआ कि जलज के साथ उनके एक और दोस्त की जान भी चली गई।

कैसे हुआ हादसा
एक खबर के मुताबिक, 23 नवंबर को जलज अपने तीन दोस्तों साहिल मेंधा, सार्थ कौशिक और जेडन जिमी के साथ कार ड्राइविंग पर निकले थे। जहां साहिल और जेडन फ्रंट सीट पर बैठे थे, वहीं अश्विनी धीर के बेटे जलज और उनके एक और दोस्त सार्थ बैक सीट पर थे। कहा जा रहा है कि ड्राइव कर रहे 18 साल के साहिल ने ड्राइविंग करते हुए ड्रिंक की हुई थी, इसकी वजह से उन्होंने मुंबई के विले पार्ले में मौजूद सहारा होटल के पास बने डिवाइडर पर ही कार चढ़ा दी। साहिल और जेडन को जहां कार एक्सीडेंट में माइनर चोट आई, वहीं जलज और सार्थ सड़क दुर्घटना में बुरी तरह से घायल हो गए, उन्हें तुरंत ही अस्पताल लेकर जाया गया।

रिपोर्ट के मुतबिक, पहले जलज को जोगेश्वरी अस्पताल में ले जाया गया, वहां से जवाब होने के बाद उन्हें अंधेरी के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

इस रिपोर्ट में ये भी दावा किया गया है कि जिमी की शिकायत के आधार पर साहिल को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिमी ने अपने बयान में बताया कि साहिल जब अपने दोस्त के घर से लौट रहा था तो उसने शराब पी हुई थी। वह 22 नवंबर की रात 11 बजे के करीब जलज के घर आया। उसके बाद उन सबने 23 नवंबर को सुबह साढ़े तीन बजे के आसपास ड्राइविंग पर जाने का विचार बनाया।

जिमी के मुताबिक, वह 4 बजे के आसपास बांद्रा पहुंचे। गाड़ी पहले वह ड्राइव कर रहे थे, उसके बाद साहिल ड्राइविंग सीट पर आए और घर लौटते वक्त उन्होंने 120 से 150km की स्पीड पर गाड़ी चलाई, जिसकी वजह से गाड़ी का बैलेंस बिगड़ा। कई रिपोर्ट्स में ये भी बताया जा रहा है कि जलज पिता को बताए बिना ही दोस्तों के साथ ड्राइविंग पर निकले थे।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

सबकी नजरों में गिर जाएगा प्रेम, श्रुति छिपा जाएगी अपनी गलती, अनुपमा पर मढ़ेगी सारा दोष

सबकी नजरों में गिर जाएगा प्रेम, श्रुति छिपा जाएगी अपनी गलती, अनुपमा पर मढ़ेगी सारा दोष

गोविंदा के 50 अफेयर्स भी हो तो भी फर्क नहीं पड़ता, सुनीता आहूजा बोलीं- वह मेरे पति हैं और जो...

गोविंदा के 50 अफेयर्स भी हो तो भी फर्क नहीं पड़ता, सुनीता आहूजा बोलीं- वह मेरे पति हैं और जो...

Spoiler Alert: अब जाकर आई राही को अक्ल, श्रुति को जमकर लताड़ेगी, प्रेम बाबू की भी खुलेंगी आंखें

Spoiler Alert: अब जाकर आई राही को अक्ल, श्रुति को जमकर लताड़ेगी, प्रेम बाबू की भी खुलेंगी आंखें

जब पूजा भट्ट की नानी ने अपने पैर का किया अंतिम संस्कार; चर्च में दफनाया, जुटाई थी भीड़

जब पूजा भट्ट की नानी ने अपने पैर का किया अंतिम संस्कार; चर्च में दफनाया, जुटाई थी भीड़

मैं प्लेबॉय था, मेरे कई अफेयर्स थे…राम कपूर की पत्नी गौतमी को शादी से पहले एकता कपूर ने दी थी चेतावनी

मैं प्लेबॉय था, मेरे कई अफेयर्स थे…राम कपूर की पत्नी गौतमी को शादी से पहले एकता कपूर ने दी थी चेतावनी

अगर ‘द कश्मीर फाइल्स’ बन सकती है… सतलुज के राइटर ने उठाया सवाल, क्यों हटाई गई उनकी फिल्म

अगर ‘द कश्मीर फाइल्स’ बन सकती है… सतलुज के राइटर ने उठाया सवाल, क्यों हटाई गई उनकी फिल्म

पहली बार पर्दे पर दिखेगी ऋचा चड्ढा और अली फजल की जोड़ी, नई फिल्म को लेकर दोनों ने जताई खुशी

पहली बार पर्दे पर दिखेगी ऋचा चड्ढा और अली फजल की जोड़ी, नई फिल्म को लेकर दोनों ने जताई खुशी

जब पूरी तरह हार मान चुकी थीं विद्या बालन, फिर आया एक फोन कॉल- 'तुम ही मेरी परिणीता हो'

जब पूरी तरह हार मान चुकी थीं विद्या बालन, फिर आया एक फोन कॉल- 'तुम ही मेरी परिणीता हो'

भारत में बैन हुई दिलजीत दोसांझ की सतलुज, जी5 ने जारी किया आधिकारिक बयान

भारत में बैन हुई दिलजीत दोसांझ की सतलुज, जी5 ने जारी किया आधिकारिक बयान

वरिष्ठ कलाकारों को न पहचानने की बहस फिजूल, अगर युवा मुझे नहीं जानते तो इसमें उनकी गलती नहीं : हर्ष छाया

वरिष्ठ कलाकारों को न पहचानने की बहस फिजूल, अगर युवा मुझे नहीं जानते तो इसमें उनकी गलती नहीं : हर्ष छाया