Wednesday, July 08, 2026
BREAKING
हरियाणा में खेल संस्कृति को मजबूत बनाने की दिशा में सरकार प्रतिबद्ध : नायब सिंह सैनी गांवों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुँचाना राज्य सरकार की प्रतिबद्धता : आरती सिंह राव हरियाणा में पटवारी व्यवस्था में बड़ा बदलाव: स्टेट कैडर लागू करने की तैयारी, लंबे समय तक एक जिले में नहीं जमे रहेंगे पटवारी "पांच दशक की राजनीति में न पद मांगा, न सिद्धांत बदले", बोले अनिल विज चरणजीत चन्नी गुट के बारे जानें क्या बोले पंजाब कांग्रेस इंचार्ज कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा की मुश्किलें बरकरार, हाईकोर्ट ने ED से मांगी Report गुरदासपुर में SIR ड्यूटी से परेशान सरकारी टीचर ने नहर में लगाई छलांग, गोताखोर कर रहे तलाश Himachal: सुजानपुर की 16 पंचायतों में अब नहीं सताएगी लो-वोल्टेज की टैंशन! CM सुक्खू ने शिमला से दिया पावरफुल गिफ्ट मौसम की मार : हिमाचल में सेब का उत्पादन 40% घटने की आशंका, लाखों परिवारों पर संकट की आहट पाकिस्तान में फिर आतं*की हमला: पुलिस चौकी में तैनात जवानों को गो*लियों से भू+ना, 9 की मौ*त

मनोरंजन

सनी देओल को मिली बड़ी राहत: अब निलाम नहीं होगा एक्टर का बंगला, बैंक ने वापिस लिया नोटिस: 56 करोड़ रुपए की देनदारी खड़ी

21 अगस्त, 2023 10:44 AM

Gadar-2 की धमाकेदार सक्सेस के बाद अब सनी देओल को बैंक से मिले बंगले के निलामी के नोटिस पर बड़ी राहत मिली। दरअसल, अब सनी का मुंबई के जुहू में स्थित बंगला निलाम नहीं होगा। सनी देओल के जुहू स्थित बंगले की नीलामी को लेकर बैंक ऑफ बड़ौदा ने ई-ऑक्शन का नोटिस वापस ले लिया है। इसकी वजह टेक्निकल बताई गई है।

बता दें कि इससे पहले बैंक ऑफ बड़ौदा (बीओबी) ने 56 करोड़ रुपये की वसूली के लिए अभिनेता एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद सनी देओल की संपत्ति को नीलामी के लिए रखा था। ऑनलाइन माध्यम से 25 अगस्त को यह नीलामी की जानी थी।

गुरदासपुर से सांसद बैंक से 55.99 करोड़ रुपये के ऋण व ब्याज और जुर्माने पर चूक का सामना कर रहे हैं। उन पर यह मामला दिसंबर 2022 से जारी है। बैंक की ओर से रविवार को जारी सार्वजनिक निविदा में कहा गया कि बैंक मुंबई के टोनी जुहू इलाके में गांधीग्राम रोड पर स्थित सनी विला की संपत्ति कुर्क की है।

नीलामी के लिए आरक्षित मूल्य 51.43 करोड़ रुपये और 5.14 करोड़ रुपये की बयाना राशि तय की गई है। नीलामी के लिए जारी नोटिस के अनुसार, सनी विला के अलावा 599.44 वर्ग मीटर की संपत्ति में सनी साउंड्स भी शामिल है, जो कि देओल परिवार के स्वामित्व में है। सनी साउंड्स कर्ज का कॉर्पोरेट गारंटर है। सनी के पिता एवं अभिनेता धर्मेंद्र ऋण के व्यक्तिगत गारंटर हैं।

बैंक के प्रवक्ता से संपर्क किया गया, लेकिन उन्होंने इस संबंध में कोई अन्य विवरण नहीं दिया। ‘अभिनेता ने कब व कितना ऋण लिया था' और ‘ऋण के लिए उसके पास अन्य गारंटी क्या है क्योंकि संपत्ति का मूल्य बकाया से कम है' आदि सवालों पर कोई जवाब नहीं मिला। निविदा नोटिस के अनुसार, 2002 के सरफीजी अधिनियम के प्रावधानों के तहत होने वाली नीलामी को रोकने के लिए अभिनेता के पास अब भी बैंक को बकाया चुकाने का विकल्प है।

गदर-2 की सक्सेस एन्जॉय कर रहे हैं सनी देओल
वहीं संपत्ति निलामी मामले में सनी देओल की टीम ने कहा कि वह जल्द इस मामले को सुलझा लेंगे। फिलहाल सनी गदर-2 की सक्सेस एन्जॉय कर रहे हैं।

गुरदासपुर से भाजपा के सांसद हैं सनी
बता दें कि सनी देओल 2019 से पंजाब की गुरदासपुर सीट से भाजपा के सांसद है। उन्होंने तत्कालीन कांग्रेस नेता सुनील झाकड़ को हराया था। इससे पहले इस सीट से अभिनेता विनोद खन्ना लंबे समय तक सांसद रहे।

70 से 80 करोड़ में बनी गदर-2 400 करोड़ क्लब में शामिल होने के लिए तैयार
जानकारी के लिए बता दें कि सनी की फिल्म गदर-2 BOX OFFICE पर जबरदस्त परफॉर्म कर रही है। शनिवार को फिल्म ने 31.07 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। 9 दिन में फिल्म की कुल कमाई 336.20 करोड़ रुपए हो गई है। ये आंकड़ा 400 करोड़ के करीब पहुंच सकता है। तकरीबन 70 से 80 करोड़ में बनी यह फिल्म अब 400 करोड़ क्लब में शामिल होने के लिए तैयार है।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

सबकी नजरों में गिर जाएगा प्रेम, श्रुति छिपा जाएगी अपनी गलती, अनुपमा पर मढ़ेगी सारा दोष

सबकी नजरों में गिर जाएगा प्रेम, श्रुति छिपा जाएगी अपनी गलती, अनुपमा पर मढ़ेगी सारा दोष

गोविंदा के 50 अफेयर्स भी हो तो भी फर्क नहीं पड़ता, सुनीता आहूजा बोलीं- वह मेरे पति हैं और जो...

गोविंदा के 50 अफेयर्स भी हो तो भी फर्क नहीं पड़ता, सुनीता आहूजा बोलीं- वह मेरे पति हैं और जो...

Spoiler Alert: अब जाकर आई राही को अक्ल, श्रुति को जमकर लताड़ेगी, प्रेम बाबू की भी खुलेंगी आंखें

Spoiler Alert: अब जाकर आई राही को अक्ल, श्रुति को जमकर लताड़ेगी, प्रेम बाबू की भी खुलेंगी आंखें

जब पूजा भट्ट की नानी ने अपने पैर का किया अंतिम संस्कार; चर्च में दफनाया, जुटाई थी भीड़

जब पूजा भट्ट की नानी ने अपने पैर का किया अंतिम संस्कार; चर्च में दफनाया, जुटाई थी भीड़

मैं प्लेबॉय था, मेरे कई अफेयर्स थे…राम कपूर की पत्नी गौतमी को शादी से पहले एकता कपूर ने दी थी चेतावनी

मैं प्लेबॉय था, मेरे कई अफेयर्स थे…राम कपूर की पत्नी गौतमी को शादी से पहले एकता कपूर ने दी थी चेतावनी

अगर ‘द कश्मीर फाइल्स’ बन सकती है… सतलुज के राइटर ने उठाया सवाल, क्यों हटाई गई उनकी फिल्म

अगर ‘द कश्मीर फाइल्स’ बन सकती है… सतलुज के राइटर ने उठाया सवाल, क्यों हटाई गई उनकी फिल्म

पहली बार पर्दे पर दिखेगी ऋचा चड्ढा और अली फजल की जोड़ी, नई फिल्म को लेकर दोनों ने जताई खुशी

पहली बार पर्दे पर दिखेगी ऋचा चड्ढा और अली फजल की जोड़ी, नई फिल्म को लेकर दोनों ने जताई खुशी

जब पूरी तरह हार मान चुकी थीं विद्या बालन, फिर आया एक फोन कॉल- 'तुम ही मेरी परिणीता हो'

जब पूरी तरह हार मान चुकी थीं विद्या बालन, फिर आया एक फोन कॉल- 'तुम ही मेरी परिणीता हो'

भारत में बैन हुई दिलजीत दोसांझ की सतलुज, जी5 ने जारी किया आधिकारिक बयान

भारत में बैन हुई दिलजीत दोसांझ की सतलुज, जी5 ने जारी किया आधिकारिक बयान

वरिष्ठ कलाकारों को न पहचानने की बहस फिजूल, अगर युवा मुझे नहीं जानते तो इसमें उनकी गलती नहीं : हर्ष छाया

वरिष्ठ कलाकारों को न पहचानने की बहस फिजूल, अगर युवा मुझे नहीं जानते तो इसमें उनकी गलती नहीं : हर्ष छाया