Friday, July 03, 2026
BREAKING
Amritsar एयरपोर्ट पर कस्टम्स का बड़ा एक्शन! विदेश से आए यात्री से 70 लाख से अधिक का सोना बरामद पंजाब चुनाव के लिए जनता की राय से बनेगा कांग्रेस का मैनिफेस्टो : अमर सिंह पंजाब सरकार की मुख्यमंत्री मांवा-धीयां सत्कार योजना को भाजपा ने बताया चुनावी स्टंट एसआईआर प्रक्रिया पर कांग्रेस की नजर, पात्र मतदाताओं का नाम नहीं कटने देंगे : राव नरेंद्र सिंह निक्षय मित्र बनकर हरियाणा को टीबी मुक्त बनाने में सहयोग करें : आरती सिंह राव भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की कार्रवाई, ₹40 हजार की रिश्वत लेते ESIC मैनेजर रंगे हाथ गिरफ्तार भ्रष्टाचार और घटिया निर्माण ने विकास की सच्चाई उजागर कर दी : कुमारी सैलजा हरियाणा में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य के लिए सभी राजनीतिक दल अपने बीएलए की बीएलओ के साथ बैठकें निर्धारित करें : ए. श्रीनिवास विकसित भारत के संकल्प में हरियाणा निभाएगा अग्रणी भूमिका : नायब सिंह सैनी Weather Update: प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी, 49 सड़कें बंद और नदियां उफान पर

राष्ट्रीय

'सड़कें जान ले रही हैं, पुल जिंदगी छीन रहे हैं...' नोएडा के युवराज मेहता की मौत पर फूटा राहुल गांधी का गुस्सा

21 जनवरी, 2026 12:56 PM

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ग्रेटर नोएडा में एक दर्दनाक हादसे पर गहरी नाराजगी जताई है। यह हादसा एक 27 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज मेहता की मौत से जुड़ा है, जो पानी से भरे एक गहरे गड्ढे में कार गिरने के कारण डूब गए। राहुल गांधी ने इस घटना को लेकर सरकार और प्रशासन पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि देश के शहरी इलाकों में हालात खराब होने की सबसे बड़ी वजह जवाबदेही का पूरी तरह खत्म हो जाना है।

क्या बोले राहुल गांधी?
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए लिखा—

“सड़कें जान ले रही हैं,
पुल जान ले रहे हैं,
आग जान ले रही है,
प्रदूषण जान ले रहा है,
भ्रष्टाचार मार रहा है,
उदासीनता मार रही है।

भारत में शहरी व्यवस्था के पतन का कारण धन, तकनीक या समाधान की कमी नहीं है, बल्कि जवाबदेही की कमी है।”
उन्होंने कटाक्ष करते हुए साफ शब्दों में कहा कि “कोई जवाबदेही नहीं है।”
राहुल गांधी ने यह भी कहा कि भारत की समस्या सिर्फ भ्रष्टाचार नहीं है, बल्कि समाज में गहराई तक फैल चुकी लालच की वह आदत है, जिसने शासन की जवाबदेही को निगल लिया है।

युवराज को बचाने की कोशिश करने वाले चश्मदीद का वीडियो भी शेयर
राहुल गांधी ने अपने पोस्ट के साथ उस चश्मदीद का वीडियो भी शेयर किया, जिसने युवराज को बचाने की कोशिश की थी। वीडियो में वह व्यक्ति यह कहते हुए नजर आता है कि सरकारी विभागों और प्रशासन की लापरवाही की वजह से ही युवक की जान गई।

कैसे हुआ दर्दनाक हादसा?
यह हादसा शुक्रवार रात ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-150 में हुआ। जानकारी के मुताबिक सड़क पर 20 फुट से ज्यादा गहरा पानी से भरा गड्ढा था। अंधेरी रात और घने कोहरे की वजह से युवराज को गड्ढा नजर नहीं आया उसकी कार दीवार तोड़ते हुए सीधे गहरे गड्ढे में जा गिरी।

दो घंटे तक मदद की गुहार, लेकिन नहीं पहुंचा प्रशासन
बताया जा रहा है कि युवराज मेहता दो घंटे से ज्यादा समय तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा। वह लगातार लोगों से मदद की गुहार लगाता रहा लेकिन इस दौरान प्रशासन की तरफ से कोई ठोस मदद नहीं पहुंची। आखिरकार गड्ढे में भरे पानी की वजह से युवराज की मौत हो गई।

प्रशासन और सिस्टम पर उठे गंभीर सवाल
इस घटना के बाद सड़क निर्माण की गुणवत्ता, गड्ढों की सुरक्षा, चेतावनी बोर्ड और बैरिकेडिंग और आपात स्थिति में प्रशासन की सक्रियता, इन सभी मुद्दों पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

भारत-अमेरिका व्यापार समझौता अंतिम चरण में, भारत को मिलेगा प्रतिस्पर्धात्मक लाभ: पीयूष गोयल

भारत-अमेरिका व्यापार समझौता अंतिम चरण में, भारत को मिलेगा प्रतिस्पर्धात्मक लाभ: पीयूष गोयल

भारत ने प्रस्तावित अमेरिकी टैरिफ के खिलाफ दर्ज कराई आपत्ति

भारत ने प्रस्तावित अमेरिकी टैरिफ के खिलाफ दर्ज कराई आपत्ति

योगी सरकार आने पर पकड़ी केंद्रीय योजनाओं ने रफ्तार, बनवाए 3.31 करोड़ से अधिक शौचालय

योगी सरकार आने पर पकड़ी केंद्रीय योजनाओं ने रफ्तार, बनवाए 3.31 करोड़ से अधिक शौचालय

महोबा में सड़क हादसे में बाल-बाल बचे भाजपा विधायक बृजभूषण राजपूत

महोबा में सड़क हादसे में बाल-बाल बचे भाजपा विधायक बृजभूषण राजपूत

अयोध्या के वकील बोले-चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव पर दर्ज हो एफआईआर

अयोध्या के वकील बोले-चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव पर दर्ज हो एफआईआर

हमारे हवाले कर दो ED और CBI, हम भाजपा के 10 टुकड़े कर देंगे : संजय राउत

हमारे हवाले कर दो ED और CBI, हम भाजपा के 10 टुकड़े कर देंगे : संजय राउत

पीएम मोदी और जापान की प्रधानमंत्री तकाइची ने हैदराबाद हाउस में प्रतिनिधिमंडल स्तर की बातचीत की

पीएम मोदी और जापान की प्रधानमंत्री तकाइची ने हैदराबाद हाउस में प्रतिनिधिमंडल स्तर की बातचीत की

पीएम मोदी ने जापानी पीएम ताकाइची को बताया ‘छोटी बहन’, बोले- रिश्तों का नया अध्याय शुरू

पीएम मोदी ने जापानी पीएम ताकाइची को बताया ‘छोटी बहन’, बोले- रिश्तों का नया अध्याय शुरू

By-election: बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात की तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की घोषणा, 30 जुलाई को होगा मतदान

By-election: बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात की तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की घोषणा, 30 जुलाई को होगा मतदान

EPF निकासी नियमों में बड़ा बदलाव, खाते में 25% राशि रखना होगा अनिवार्य

EPF निकासी नियमों में बड़ा बदलाव, खाते में 25% राशि रखना होगा अनिवार्य