Monday, July 06, 2026
BREAKING
वेनेजुएला में आए भूकंप के बाद मृतकों की संख्या में लगातार हो रही बढ़ोतरी, 3,342 तक पहुंचा मौत का आंकड़ा एफआईआई ने जून के आखिरी पखवाड़े में फाइनेंशियल सर्विसेज और कंस्ट्रक्शन जैसे सेक्टर्स पर लगाया दांव सोने की सपाट शुरुआत, चांदी का दाम करीब आधा प्रतिशत बढ़ा वरिष्ठ कलाकारों को न पहचानने की बहस फिजूल, अगर युवा मुझे नहीं जानते तो इसमें उनकी गलती नहीं : हर्ष छाया फीफा वर्ल्ड कप: इंग्लैंड ने कटाया क्वार्टर फाइनल का टिकट, रोमांचक मुकाबले में मेक्सिको को 3-2 से हराया होप-ग्रीव्स की साझेदारी ने कराई वेस्टइंडीज की वापसी, कैरेबियाई टीम के नाम रहा एंटिगुआ टेस्ट का तीसरा दिन यह मेरा आखिरी वर्ल्ड कप होगा, लेकिन उम्मीद है स्पेन के खिलाफ मुकाबला अंतिम नहीं होगा: रोनाल्डो पीएम मोदी तीन देशों के दौरे पर रवाना, बोले- ‘यात्रा का मकसद आर्थिक और रणनीतिक सहयोग को बढ़ाना है’ बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात में 30 जुलाई को उपचुनाव: अधिसूचना जारी दोहा में जयशंकर ने कतर के प्रधानमंत्री से की मुलाकात, रणनीतिक साझेदारी पर हुई चर्चा

मनोरंजन

संभावनाओं का साल 2026: भोजपुरी सिनेमा का बेहतरीन साल, रिलीज होंगी निरहुआ से खेसारी तक की फिल्में

04 जनवरी, 2026 12:20 PM

मुंबई:  भोजपुरी सिनेमा के प्रशंसकों के लिए साल 2026 बेहद खास होने वाला है। इस साल कई बड़ी और अलग जॉनर की फिल्में रिलीज होंगी, जिनमें कॉमेडी, एक्शन, पारिवारिक ड्रामा और रोमांस के साथ हर जॉनर की फिल्में शामिल हैं।

अभिनेता दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' से लेकर खेसारी लाल तक की फिल्में इस साल रिलीज होंगी। ये फिल्में मनोरंजन के साथ मजबूत कंटेंट भी पेश करेंगी और अलग-अलग जॉनर में दर्शकों को बांधे रखेंगी।

दिनेश लाल निरहुआ, खेसारी लाल यादव और प्रदीप पांडे चिंटू, आम्रपाली दुबे जैसे सितारे नई फिल्मों के साथ धमाल मचाने को तैयार हैं।

साल 2026 की शुरुआत धमाकेदार कॉमेडी से होगी। दर्शकों का पसंदीदा टीवी शो 'भाभीजी घर पर हैं' अब बड़े पर्दे पर आ रहा है। फिल्म का नाम है 'भाभीजी घर पर हैं: फन ऑन द रन' 6 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसमें शो के मूल कलाकार आसिफ शेख, रोहिताश्व गौड़, शुभांगी अत्रे और विदिशा श्रीवास्तव अपने आइकॉनिक रोल में वापस आएंगे। साथ ही भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव 'निरहुआ', रवि किशन और मुकेश तिवारी भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

इसके बाद होली के मौके पर खेसारी लाल यादव की एक्शन से भरपूर फिल्म 'अग्नि परीक्षा' रिलीज होने की उम्मीद है। फिल्म में खेसारी लाल मुख्य भूमिका में हैं और उनके साथ मुख्य भूमिका में आकांक्षा पुरी और नीलम गिरी नजर आएंगी। फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर हाल ही में निर्माताओं ने जारी किया, जिसमें खेसारी एक हाथ में हथियार और दूसरे में कटा सिर लिए दिखे थे।

साल के मध्य में पारिवारिक ड्रामा की सफल फ्रेंचाइजी 'विवाह' का चौथा पार्ट 'विवाह 4' आने की संभावना है। इसमें प्रदीप पांडे 'चिंटू' मुख्य भूमिका में होंगे और आम्रपाली दुबे उनके साथ नजर आ सकती हैं। 'विवाह' सीरीज सास-बहू, ननद-भौजाई और पति-पत्नी के रिश्तों को खूबसूरती से दिखाती है।

भोजपुरी की सबसे हिट फ्रेंचाइजी 'निरहुआ हिंदुस्तानी' का पांचवां पार्ट 'निरहुआ हिंदुस्तानी 5' भी इसी साल रिलीज हो सकता है। इसमें दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' और आम्रपाली दुबे की सुपरहिट जोड़ी फिर साथ आएगी। जानकारी के अनुसार फिल्म की शूटिंग विदेशी लोकेशन में हुई है।

इसी साल दीपावली के मौके पर फिल्म 'वार्निंग' भी रिलीज हो सकती है। पारिवारिक फिल्म के निर्देशक अनिल कमल चौहान हैं और यह फिल्म रामा गणेश फिल्म्स और परमेश्वर फिल्म्स के बैनर तले बन रही है। फिल्म मनोरंजन के साथ ही सामाजिक संदेश भी देगी।

इसके अलावा 'सीआईडी बहू' सस्पेंस थ्रिलर फिल्म भी जल्द रिलीज हो सकती है। इसमें आम्रपाली दुबे मुख्य भूमिका में हैं और निर्देशन अनंजय रघुराज कर रहे हैं। फिल्म में सस्पेंस, थ्रिल और इन्वेस्टिगेशन का मजेदार मिश्रण होगा। आम्रपाली के साथ फिल्म में राज सिंह राजपूत, पूजा ठाकुर, अयाज खान समेत अन्य एक्टर्स अहम भूमिकाओं में हैं।

इस साल रिलीज होने वाली फिल्मों की लिस्ट में 'सास बहू यमराज' है, जिसमें विक्रांत सिंह और आम्रपाली दुबे मुख्य भूमिकाओं में हैं। संजय श्रीवास्तव के निर्देशन में बनी फिल्म के निर्माता रोशन सिंह हैं।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

वरिष्ठ कलाकारों को न पहचानने की बहस फिजूल, अगर युवा मुझे नहीं जानते तो इसमें उनकी गलती नहीं : हर्ष छाया

वरिष्ठ कलाकारों को न पहचानने की बहस फिजूल, अगर युवा मुझे नहीं जानते तो इसमें उनकी गलती नहीं : हर्ष छाया

'बेबी डू डाई डू' की स्टारकास्ट ने खोले कई राज, हुमा कुरैशी ने किरदार से जुड़ी दिलचस्प जानकारी की साझा

'बेबी डू डाई डू' की स्टारकास्ट ने खोले कई राज, हुमा कुरैशी ने किरदार से जुड़ी दिलचस्प जानकारी की साझा

Main Vaapas Aaunga Box Office Day 23: शनिवार को 'मैं वापस आऊंगा' का काटा बवाल, 'अल्फा' की आंधी में कमा डाले इतने करोड़

Main Vaapas Aaunga Box Office Day 23: शनिवार को 'मैं वापस आऊंगा' का काटा बवाल, 'अल्फा' की आंधी में कमा डाले इतने करोड़

LockUpp 2: मुझे लड़कियां पसंद है…गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला ने कहा-शादी से पहले थे संबंध

LockUpp 2: मुझे लड़कियां पसंद है…गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला ने कहा-शादी से पहले थे संबंध

नाना पाटेकर के आगे बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड हार गए थे सलमान खान, श्रीदेवी को इस हीरोइन ने पछाड़ा

नाना पाटेकर के आगे बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड हार गए थे सलमान खान, श्रीदेवी को इस हीरोइन ने पछाड़ा

'27 मिलियन फॉलोअर्स कम बॉट्स ज्यादा', 'लॉक अप 2' के इस कंटेस्टेंट पर कंगना रनौत ने कसा तंज, वीडियो हो रहा वायरल

'27 मिलियन फॉलोअर्स कम बॉट्स ज्यादा', 'लॉक अप 2' के इस कंटेस्टेंट पर कंगना रनौत ने कसा तंज, वीडियो हो रहा वायरल

पंकज पाराशर की ओटीटी सीरीज को लेकर अभिनेत्री शीना चौहान ने की बात, निभाएंगी निगेटिव किरदार

पंकज पाराशर की ओटीटी सीरीज को लेकर अभिनेत्री शीना चौहान ने की बात, निभाएंगी निगेटिव किरदार

स्कॉटलैंड की वादियों में खोईं निकिता दत्ता, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें और अनुभव

स्कॉटलैंड की वादियों में खोईं निकिता दत्ता, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें और अनुभव

शादी की तैयारियों में जुटीं टेलर स्विफ्ट, दोस्त गिगी हदीद के घर पहुंचीं; मैडिसन स्क्वायर गार्डन में होगी ट्रैविस केल्से संग शादी

शादी की तैयारियों में जुटीं टेलर स्विफ्ट, दोस्त गिगी हदीद के घर पहुंचीं; मैडिसन स्क्वायर गार्डन में होगी ट्रैविस केल्से संग शादी

कृति सेनन कथित बॉयफ्रेंड कबीर बहिया के साथ डिनर डेट पर आईं नजर

कृति सेनन कथित बॉयफ्रेंड कबीर बहिया के साथ डिनर डेट पर आईं नजर