Thursday, July 02, 2026
BREAKING
By-election: बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात की तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की घोषणा, 30 जुलाई को होगा मतदान EPF निकासी नियमों में बड़ा बदलाव, खाते में 25% राशि रखना होगा अनिवार्य ‘यूजरनेम’ फीचर को लेकर व्हाट्सएप ने दी सफाई, कहा-फोन नंबर की तरह ही नहीं हो पाएगा सर्च पीएम मोदी ने साझा किया संस्कृत सुभाषितम्’, लिखा-धैर्य, दृढ़ संकल्प और आत्मविश्वास से लक्ष्य प्राप्ति संभव धर्मेंद्र प्रधान ने पश्चिम बंगाल के उच्च शिक्षा और स्कूल शिक्षा मंत्रियों के साथ बैठक की वेनेजुएला ने भूकंप पीड़ितों के लिए 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक किया घोषित अमरनाथ यात्रा 2026: बाबा बर्फानी की यात्रा के लिए उपराज्यपाल ने जम्मू से पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना हैरी केन के डबल से इंग्लैंड ने डीआर कांगो को 2-1 से हराया, राउंड ऑफ 16 में मेक्सिको से होगी भिड़ंत महिलाओं के बैंक खातों में आए 1000 रुपये पंजाब राज्य खाद्य आयोग के चेयरमैन बाल मुकंद शर्मा ने समीक्षा बैठक में राशन डिपो, आंगनवाड़ी केंद्रों और मिड-डे मील व्यवस्था का लिया जायजा

पंजाब

श्री बालाजी खाटू श्याम मंदिर में सावन माह की शिवरात्रि का पावन पर्व बड़ी श्रद्धा व धूमधाम से मनाया गया

24 जुलाई, 2025 06:25 PM

सुनाम (रमेश गर्ग) : श्री बालाजी खाटू श्याम मंदिर में सावन माह की शिवरात्रि का पावन पर्व बड़ी श्रद्धा व धूमधाम से मनाया गया। मंदिर के सदस्य गौरव जनालिया ने बताया कि शिवरात्रि के पावन पर्व पर श्री बालाजी खाटू श्याम मंदिर के कांवड़ियों ने डाक कांवड़ के माध्यम से हरिद्वार से पवित्र गंगा जल (कांवड़) लाकर श्री नर्मदेश्वर महादेव जी का जलाभिषेक किया। इस पावन अवसर पर दिल्ली के व्यापारी मनुज सचदेवा (मनु) जी विशेष रूप से दिल्ली से पहुंचे और सभी कांवड़ियों का मंदिर पहुंचने पर स्वागत किया तथा संत शिरोमणि इच्छापूर्ति श्री बालाजी चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा हरिद्वार व रास्ते में कांवड़ियों को मुफ्त इलाज उपलब्ध करवाने के लिए बहुत सराहना व बधाई दी। इसके बाद सभी कांवड़ियों ने बम बम भोले, जय शिव शंकर, गंगा मां दी जय, भोले बाबा का जयकारा लगाते हुए मंदिर में प्रवेश किया और मनुज सचदेवा के साथ सभी कांवड़ियों ने भोले बाबा की पूजा अर्चना की। इस अवसर पर पूरा वातावरण भोले बाबा के रंग में रंगा हुआ था।

इस अवसर पर संत शिरोमणि इच्छापूर्ति श्री बालाजी चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से आए हुए श्रद्धालुओं के लिए पकौड़े, खीर व चाय का लंगर लगाया गया था। सावन माह की शिवरात्रि का पावन पर्व शहरवासियों ने बड़ी धूमधाम से मनाया। भोले बाबा के दर्शन व जल चढ़ाने के लिए सुबह से रात तक श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। इस पावन अवसर पर प्रवेश अग्रवाल, मनुज सचदेवा दिल्ली, वरुण कंसल, सोनू सिंगला, राजेश बंसल, शीतल मित्तल, सोनू नागरा, रजत जैन, केशव गुप्ता, अजय गुप्ता, हैप्पी गर्ग, नारायण शर्मा, अनिल लीला, राजीव जैन, सुनील सिंगला, संजीव नागरा, लक्की खिपाल, पंकज शर्मा, सचिन गोयल, माधव, गौतम, सक्षम, गोगी, ट्विंकल बंसल, राम कुमार, रमन अरोड़ा आदि मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

महिलाओं के बैंक खातों में आए 1000 रुपये

महिलाओं के बैंक खातों में आए 1000 रुपये

पंजाब राज्य खाद्य आयोग के चेयरमैन बाल मुकंद शर्मा ने समीक्षा बैठक में राशन डिपो, आंगनवाड़ी केंद्रों और मिड-डे मील व्यवस्था का लिया जायजा

पंजाब राज्य खाद्य आयोग के चेयरमैन बाल मुकंद शर्मा ने समीक्षा बैठक में राशन डिपो, आंगनवाड़ी केंद्रों और मिड-डे मील व्यवस्था का लिया जायजा

पंजाब में बिजली संकट के बीच PSPCL ने बना दिए कंट्रोल रूम, जारी किया हेल्पलाइन नंबर

पंजाब में बिजली संकट के बीच PSPCL ने बना दिए कंट्रोल रूम, जारी किया हेल्पलाइन नंबर

पंजाब के सभी टोल प्लाजा होंगे Free, नोट कर लें तारीख, पढ़ें पूरी खबर

पंजाब के सभी टोल प्लाजा होंगे Free, नोट कर लें तारीख, पढ़ें पूरी खबर

बाढ़ पीड़ितों के लिए मसीहा बने Sonu Sood, 180 परिवारों के सिर पर फिर बनी छत

बाढ़ पीड़ितों के लिए मसीहा बने Sonu Sood, 180 परिवारों के सिर पर फिर बनी छत

पंजाब में आज से सभी सिविल सर्जन दफ्तरों के काम का तरीका बदला! अब छुट्टियां लेने के लिए...

पंजाब में आज से सभी सिविल सर्जन दफ्तरों के काम का तरीका बदला! अब छुट्टियां लेने के लिए...

तख्त श्री हजूर साहिब कानून स्थगित, तरुण चुघ ने महाराष्ट्र सरकार का जताया आभार

तख्त श्री हजूर साहिब कानून स्थगित, तरुण चुघ ने महाराष्ट्र सरकार का जताया आभार

करदाताओं के विश्वास और प्रौद्योगिकी-आधारित प्रशासन का परिचायक है पंजाब में जी.एस.टी. प्राप्ति में दर्ज 24.45% की शानदार वृद्धि: हरपाल सिंह चीमा

करदाताओं के विश्वास और प्रौद्योगिकी-आधारित प्रशासन का परिचायक है पंजाब में जी.एस.टी. प्राप्ति में दर्ज 24.45% की शानदार वृद्धि: हरपाल सिंह चीमा

कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत द्वारा बागवानी विभाग के कार्यों की समीक्षा

कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत द्वारा बागवानी विभाग के कार्यों की समीक्षा

नशा छुड़ाऊ केंद्र के मालिक समेत दो व्यक्ति सात आधुनिक पिस्तौलों के साथ गिरफ्तार

नशा छुड़ाऊ केंद्र के मालिक समेत दो व्यक्ति सात आधुनिक पिस्तौलों के साथ गिरफ्तार