Friday, November 27, 2026
BREAKING
• घर के समीप बेहतर और आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : आरती सिंह राव • जनसंवाद और सीएम विंडो की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर करें समाधान : भोपाल सिंह खदरी • हरियाणा में एक आईएएस, छह एचसीएस अधिकारियों का तबादला • गुंजन की यह उपलब्धि प्रदेश के अन्य युवाओं और खिलाड़ियों के लिए है बड़ी प्रेरणा : नायब सिंह सैनी • पंचकूला में CM नायब सैनी की बड़ी सौगात; आश्रम को दिए 21 लाख रुपए, धार्मिक स्थलों के लिए इलेक्ट्रिक बसों को भी दिखाई हरी झंडी • हाईटेक होगी हरियाणा पुलिस... 62.40 करोड़ से खरीदेगी आधुनिक साइबर टूल्स, AI से अपराधियों पर कसेगी शिकंजा • UK-जर्मनी के 8 दिवसीय दौरे पर रवाना होंगे मुख्यमंत्री नायब सैनी, हरियाणा में वैश्विक निवेश लाने का लक्ष्य • सुक्खू सरकार का बड़ा कदम, अतिरिक्त कच्चे पानी की बिक्री के लिए 'एक समान राज्य नीति' को दी मंजूरी • ‘मेरा घर मेरे नाम’ अभियान से लोगों को मिल रही है बड़ी राहत: विधायक कुलवंत सिंह • श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित शोभायात्रा 2 दिसंबर को जिला साहिबजादा अजीत सिंह नगर में करेगी प्रवेश

पंजाब

श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित शोभायात्रा 2 दिसंबर को जिला साहिबजादा अजीत सिंह नगर में करेगी प्रवेश

27 नवंबर, 2026 08:17 PM
साहिबजादा अजीत सिंह नगर : श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित वाराणसी (काशी) से शुरू होकर खुरालगढ़ साहिब तक जाने वाली शोभायात्रा 2 दिसंबर 2026 को डेराबस्सी-जीरकपुर मार्ग से जिला साहिबजादा अजीत सिंह नगर में प्रवेश करेगी। मोहाली में रात्रि ठहराव के बाद यह शोभायात्रा 3 दिसंबर को जिला रूपनगर के लिए रवाना होगी। इस संबंध में आज जिला प्रबंधकीय परिसर में डिप्टी कमिश्नर आदित्य डचलवाल ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर अग्रिम प्रबंधों की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

बैठक के दौरान डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। इसे ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक प्रबंध समय पर सुनिश्चित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए तथा सभी विभाग आपसी तालमेल के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें।

डिप्टी कमिश्नर ने विभिन्न विभागों को सौंपी गई जिम्मेदारियों की विस्तार से समीक्षा करते हुए अधिकारियों को अपनी ड्यूटियां पूरी जिम्मेदारी और तत्परता से निभाने के निर्देश दिए, ताकि शोभायात्रा के समस्त प्रबंध सुचारू एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न किए जा सकें।

उन्होंने बताया कि संबंधित उपमंडलों में एस.डी.एम. डेराबस्सी अमित गुप्ता, एस.डी.एम. मोहाली दमनदीप कौर और एस.डी.एम. खरड़ गुरमीत सिंह अपने-अपने क्षेत्रों में नागरिक प्रबंधों के प्रभारी होंगे। एस.डी.एम. मोहाली दमनदीप कौर को मोहाली में शोभायात्रा के रात्रि ठहराव से संबंधित समस्त प्रबंधों की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।

उन्होंने बताया कि अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (शहरी विकास) नमन मरकन, पी.सी.एस., समग्र नागरिक प्रबंधों के लिए जिला नोडल अधिकारी के रूप में कार्य करेंगे। वह एस.एस.पी. द्वारा नामित वरिष्ठ पुलिस नोडल अधिकारी के साथ समन्वय स्थापित कर प्रबंधों की निगरानी करेंगे।

डिप्टी कमिश्नर ने अधिकारियों को शोभायात्रा के मार्ग और ठहराव स्थलों पर भीड़ के उचित प्रबंधन, बैरिकेडिंग, दिशा-सूचक बोर्ड लगाने तथा स्वयंसेवकों की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सड़कों की सफाई, आवश्यक मरम्मत, यात्रा मार्गों का निरीक्षण एवं क्लीयरेंस, निशानदेही, पानी का छिड़काव, स्ट्रीट लाइटों की कार्यशीलता और पेड़ों की छंटाई का कार्य समय पर पूरा करने को भी कहा।

इसके अलावा श्रद्धालुओं के लिए लंगर, पीने के पानी, शौचालयों और रात्रि ठहराव की उचित व्यवस्था करने, मच्छरों की रोकथाम के लिए फॉगिंग, सीवरेज की जांच, सफाई एवं स्वच्छता तथा बिजली और रोशनी के पुख्ता प्रबंध करने के निर्देश दिए। उन्होंने यातायात प्रबंधन, पार्किंग सुविधाओं, नागरिक एवं पुलिस कंट्रोल रूम स्थापित करने, एंबुलेंस, प्राथमिक चिकित्सा केंद्रों, खाद्य सुरक्षा टीमों और अग्निशमन वाहनों की तैनाती सुनिश्चित करने को भी कहा।

उन्होंने कहा कि शोभायात्रा के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल, ड्यूटी मजिस्ट्रेट और विभिन्न सेक्टर अधिकारियों की तैनाती की जाएगी। उन्होंने सभी अधिकारियों को सेवा भावना से अपनी ड्यूटी निभाने तथा श्रद्धालुओं की सुविधा को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।

बैठक में अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (शहरी विकास) नमन मरकन, एस.डी.एम. डेराबस्सी अमित गुप्ता, एस.डी.एम. खरड़ गुरमीत सिंह, एस.पी. रमनदीप सिंह, सहायक कमिश्नर (जनरल) डॉ. अंकिता कांसल सहित अन्य वरिष्ठ नागरिक एवं पुलिस अधिकारी भी उपस्थित थे।
 

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

‘मेरा घर मेरे नाम’ अभियान से लोगों को मिल रही है बड़ी राहत: विधायक कुलवंत सिंह

‘मेरा घर मेरे नाम’ अभियान से लोगों को मिल रही है बड़ी राहत: विधायक कुलवंत सिंह

लुधियाना के लाडोवाल में 7 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित होगा बागवानी विकास केंद्र : मोहिंदर भगत

लुधियाना के लाडोवाल में 7 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित होगा बागवानी विकास केंद्र : मोहिंदर भगत

भगवंत मान सरकार द्वारा पंजाब की सभी शहरी स्थानीय इकाइयों में 'मिशन क्लीन पंजाब 3.0' की शुरुआत: हरजोत सिंह बैंस

भगवंत मान सरकार द्वारा पंजाब की सभी शहरी स्थानीय इकाइयों में 'मिशन क्लीन पंजाब 3.0' की शुरुआत: हरजोत सिंह बैंस

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा पंजाब की सभी 520 गौशालाओं के लिए 100 करोड़ रुपये के अनुदान को मंजूरी: अमन अरोड़ा

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा पंजाब की सभी 520 गौशालाओं के लिए 100 करोड़ रुपये के अनुदान को मंजूरी: अमन अरोड़ा

मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा कर्मचारी यूनियनों के साथ लगातार बैठकें, वाजिब मांगें जल्द पूरी करने का दिया भरोसा

मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा कर्मचारी यूनियनों के साथ लगातार बैठकें, वाजिब मांगें जल्द पूरी करने का दिया भरोसा

‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान का 311वां दिन: पंजाब पुलिस ने 517 ठिकानों पर की छापेमारी; 145 काबू

‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान का 311वां दिन: पंजाब पुलिस ने 517 ठिकानों पर की छापेमारी; 145 काबू

मान सरकार किसानों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध; देश में सर्वाधिक 431 रुपये प्रति क्विंटल गन्ने का मूल्य इसका प्रमाण: गुरमीत सिंह खुड्डियां

मान सरकार किसानों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध; देश में सर्वाधिक 431 रुपये प्रति क्विंटल गन्ने का मूल्य इसका प्रमाण: गुरमीत सिंह खुड्डियां

लोक निर्माण मंत्री द्वारा राज्य भर के सभी पुलों के व्यापक निरीक्षण के निर्देश

लोक निर्माण मंत्री द्वारा राज्य भर के सभी पुलों के व्यापक निरीक्षण के निर्देश

केजरीवाल और सिसोदिया पर सुनील जाखड़ का तंज, मोगा दौरे को लेकर उठाए सवाल

केजरीवाल और सिसोदिया पर सुनील जाखड़ का तंज, मोगा दौरे को लेकर उठाए सवाल

पंजाब में पराली जलाने के 7,159 मामले दर्ज, करीब ढाई हजार किसानों पर लगा जुर्माना, 265 मामलों में एफआईआर

पंजाब में पराली जलाने के 7,159 मामले दर्ज, करीब ढाई हजार किसानों पर लगा जुर्माना, 265 मामलों में एफआईआर