Sunday, April 26, 2026
BREAKING
भारत, न्यूजीलैंड एफटीए 27 अप्रैल को होगा साइन, द्विपक्षीय व्यापार और निवेश को मिलेगा बढ़ावा पेजेश्कियन ने दोहराया 'ईरान दबाव और धमकियों के आगे झुकेगा नहीं' ट्रंप की डिनर पार्टी में फायरिंग मामले में नया खुलासा, ज्यादा से ज्यादा नुकसान पहुंचाने के इरादे से आया था बंदूकधारी व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर फायरिंग को मस्क ने माना 'सियासी हिंसा का खतरनाक ट्रेंड' बेटियों ने पुलिस ट्रेनिंग में दिया मजबूती, तत्परता, समर्पण और अनुशासन का परिचय : सीएम योगी अन्ना हजारे ने की सख्त दलबदल विरोधी कानून की वकालत, 7 'आप' सांसदों के भाजपा में जाने पर बोले- जनता को सोचना होगा बांस उद्योग से बदल रही नॉर्थ ईस्ट की तस्वीर, महिलाओं को मिल रहा बड़ा फायदा: पीएम मोदी सौर और पवन ऊर्जा भारत के विकास की कुंजी : प्रधानमंत्री मोदी भारतीय सेना का आतंकवाद को कड़ा संदेश, दुस्साहस किया तो भुगतना होगा ‘सटीक और स्थायी’ परिणाम श्रीनगर में डल झील किनारे ‘संडे ऑन साइकिल’ का आयोजन, मनसुख मांडविया ने दिया ‘फिट इंडिया’ का संदेश

राष्ट्रीय

श्रीनगर में डल झील किनारे ‘संडे ऑन साइकिल’ का आयोजन, मनसुख मांडविया ने दिया ‘फिट इंडिया’ का संदेश

26 अप्रैल, 2026 12:40 PM

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में रविवार को ‘फिट इंडिया’ संदेश के साथ ‘संडे ऑन साइकिल’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री मनसुख मांडविया, केंद्रीय युवा मामले और खेल राज्य मंत्री रक्षा खड़से व जम्मू-कश्मीर के खेल मंत्री सतीश शर्मा ने हिस्सा लिया। ‘संडे ऑन साइकिल’ कार्यक्रम का आयोजन श्रीनगर में डल झील के किनारे किया गया। मनसुख मंडाविया ने अन्य लोगों के साथ साइकिलिंग की।

मनसुख मांडविया ने मीडिया से बात करते हुए कहा, “युवा मामले और खेल मंत्रालय के तहत श्रीनगर में डल झील के किनारे एक ‘चिंतन शिविर’ का आयोजन किया गया। कश्मीर के लोगों ने प्रतिनिधिमंडल में शामिल विभिन्न राज्यों के मंत्रियों का गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें सम्मानित किया। यह कार्यक्रम एक खुशनुमा माहौल में आयोजित किया जा रहा है।”

उन्होंने आगे कहा, “तीसरे दिन के अवसर पर रविवार को डल झील पर ‘संडे ऑन साइकिल’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसके माध्यम से फिटनेस का संदेश दिया गया।” केंद्रीय मंत्री ने कहा कि किसी भी देश को समृद्ध राष्ट्र बनना है तो देश के नागरिकों का स्वस्थ रहना जरूरी है। नागरिक फिट रहेंगे तो समाज स्वस्थ रहेगा। एक स्वस्थ समाज ही ‘विकसित भारत’ का निर्माण कर सकता है। इस उद्देश्य को सिद्ध करने के लिए हर रविवार देश में 16 हजार से अधिक स्थानों पर ‘संडे ऑन साइकिल’ का आयोजन हो रहा है।

मनसुख मांडविया तीन दिवसीय दौरे पर जम्मू-कश्मीर पहुंचे हैं। इससे पहले, शनिवार को उन्होंने श्रीनगर में चिंतन शिविर में हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम में समन्वित कार्रवाई, व्यवस्थागत सुधार, नीतिगत अभिसरण और जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन के माध्यम से भारत के खेल पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने पर केंद्रित विचार-विमर्श किया गया। जम्मू-कश्मीर के माननीय उपराज्यपाल मनोज सिन्हा भी चिंतन शिविर में उपस्थित थे, और उन्होंने भारत को खेलों का महाशक्ति स्थल बनाने की परिकल्पना की सराहना की।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

बेटियों ने पुलिस ट्रेनिंग में दिया मजबूती, तत्परता, समर्पण और अनुशासन का परिचय : सीएम योगी

बेटियों ने पुलिस ट्रेनिंग में दिया मजबूती, तत्परता, समर्पण और अनुशासन का परिचय : सीएम योगी

अन्ना हजारे ने की सख्त दलबदल विरोधी कानून की वकालत, 7 'आप' सांसदों के भाजपा में जाने पर बोले- जनता को सोचना होगा

अन्ना हजारे ने की सख्त दलबदल विरोधी कानून की वकालत, 7 'आप' सांसदों के भाजपा में जाने पर बोले- जनता को सोचना होगा

बांस उद्योग से बदल रही नॉर्थ ईस्ट की तस्वीर, महिलाओं को मिल रहा बड़ा फायदा: पीएम मोदी

बांस उद्योग से बदल रही नॉर्थ ईस्ट की तस्वीर, महिलाओं को मिल रहा बड़ा फायदा: पीएम मोदी

सौर और पवन ऊर्जा भारत के विकास की कुंजी : प्रधानमंत्री मोदी

सौर और पवन ऊर्जा भारत के विकास की कुंजी : प्रधानमंत्री मोदी

भारतीय सेना का आतंकवाद को कड़ा संदेश, दुस्साहस किया तो भुगतना होगा ‘सटीक और स्थायी’ परिणाम

भारतीय सेना का आतंकवाद को कड़ा संदेश, दुस्साहस किया तो भुगतना होगा ‘सटीक और स्थायी’ परिणाम

Gujarat में स्थानीय निकाय चुनाव के लिए मतदान शुरू, 20 हजार से अधिक उम्मीदवार मैदान में

Gujarat में स्थानीय निकाय चुनाव के लिए मतदान शुरू, 20 हजार से अधिक उम्मीदवार मैदान में

अमेरिका: कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर फायरिंग की घटना पर पीएम मोदी बोले-हिंसा लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ

आसनसोल में कार्यकर्ता की हत्या पर राहुल गांधी भड़के, कहा- 'बंगाल में लोकतंत्र नहीं, टीएमसी का गुंडाराज चल रहा'

आसनसोल में कार्यकर्ता की हत्या पर राहुल गांधी भड़के, कहा- 'बंगाल में लोकतंत्र नहीं, टीएमसी का गुंडाराज चल रहा'

गुरुग्राम में तांडव : प्लास्टिक फैक्ट्री और गोदामों में लगी भीषण आग, 6 सोसायटियों में छाया काला धुआं, झुग्गियों के बाद अब यहां मची तबाही

गुरुग्राम में तांडव : प्लास्टिक फैक्ट्री और गोदामों में लगी भीषण आग, 6 सोसायटियों में छाया काला धुआं, झुग्गियों के बाद अब यहां मची तबाही