Sunday, July 05, 2026
BREAKING
'एक गोली से सबको खत्म कर सकते हैं', खामेनेई के अंतिम संस्कार पर ट्रंप की ईरान को खुली धमकी अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई, भारत-अमेरिका साझेदारी की स्थायी ताकत पर दिया जोर मुंबई में रेड अलर्ट के बीच मूसलाधार बारिश, कुर्ला टर्मिनस परिसर में जलभराव से जनजीवन प्रभावित भारत-यूके एफटीए से जुड़े नियम जारी, 15 जुलाई से होंगे लागू पंडवानी गायिका तीजन बाई के निधन पर पीएम मोदी ने जताया दुख, बोले- ‘उनका जाना कला और संस्कृति जगत के लिए अपूरणीय क्षति’ अबू धाबी और दुबई के लिए प्रीमियम अरेको चेरी और सेंट्रोज प्लम की पहली निर्यात खेप का आभासी शुभारंभ गृह मंत्रालय ने 23 व्यक्तियों को ‘आतंकवादी’ घोषित किया, 17 पाकिस्तानी और 6 भारतीय नागरिक विदेश मंत्री एस. जयशंकर आज से कतर, बहरीन, कुवैत, ओमान, न्यूयॉर्क और ब्रुसेल्स के दौरे पर, द्विपक्षीय संबंधों को मिलेगी नई मजबूती 'जनसेवा और राष्ट्रसेवा के लिए स्मरणीय रहेंगे रामविलास', जयंती पर पीएम मोदी समेत कई दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि 'जनसेवा और राष्ट्रसेवा के लिए स्मरणीय रहेंगे रामविलास', जयंती पर पीएम मोदी समेत कई दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि

राष्ट्रीय

शिवराज सिंह चौहान ने खरीफ 2025–26 के लिए दलहन-तिलहन की बड़ी खरीद योजनाओं को दी मंजूरी

28 अक्टूबर, 2025 08:11 AM

नई दिल्ली : केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खरीफ सीजन 2025–26 के लिए तेलंगाना, ओडिशा, महाराष्ट्र तथा मध्य प्रदेश में दालों एवं तिलहनों की खरीदी योजनाओं को मंजूरी दी है। इन राज्यों के लिए स्वीकृत कुल खरीद राशि 15095.83 करोड़ रुपए है, जिससे संबंधित राज्यों के लाखों किसानों को व्यापक लाभ मिलेगा।

इन राज्यों के कृषि मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय वर्चुअल बैठक में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने सोमवार को प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान सहित कृषि एवं किसान कल्याण की योजनाओं के तहत ये स्वीकृतियां प्रदान की।

बैठक में चर्चा के बाद केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने तेलंगाना राज्य में मूंग (ग्रीन ग्राम) की कुल 4,430 मीट्रिक टन (जो राज्य उत्पादन का 25 प्रतिशत है) खरीद मूल्य समर्थन योजना (पीएसएस) के अंतर्गत 38.44 करोड़ रुपए की राशि पर स्वीकृति दी। उड़द (ब्लैक ग्राम) की शत-प्रतिशत खरीद होगी, वहीं सोयाबीन की 25 प्रतिशत खरीद की स्वीकृति दी गई है। इसी प्रकार, ओडिशा राज्य में अरहर (रेड ग्राम) की 18,470 मीट्रिक टन (राज्य उत्पादन का 100 प्रतिशत) खरीद को पीएसएस के तहत 147.76 करोड़ रुपए के बजट के साथ मंजूरी दी है।

महाराष्ट्र में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने मूंग (ग्रीन ग्राम) की 33,000 मीट्रिक टन, उड़द (ब्लैक ग्राम) की 3,25,680 मीट्रिक टन और सोयाबीन की 18,50,700 मीट्रिक टन की कुल मात्रा को पीएसएस के अंतर्गत क्रमशः 289.34 करोड़ रुपए, 2540.30 करोड़ रुपए और 9,860.53 करोड़ रुपए की कुल लागत पर मंजूरी दी है। इसके अलावा, मध्य प्रदेश में खरीफ 2025–26 के दौरान सोयाबीन की 22,21,632 मीट्रिक टन की मूल्य अंतर भुगतान योजना (पीडीपीएस) के तहत लागू होगी, जिसके लिए 1,775.53 करोड़ रुपए के वित्तीय प्रभाव की स्वीकृति केंद्रीय मंत्री चौहान ने दी है।

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि ये मंजूरियां इसलिए दी गई हैं ताकि किसानों को उनकी फसल पर बेहतर लाभ मिल सके और उनकी आय का संरक्षण सुनिश्चित हो, साथ ही किसानों को बाजार के उतार-चढ़ाव से सुरक्षा मिले, जो कि आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बड़ा कदम है।

शिवराज सिंह ने कहा कि किसानों की आय और सम्मान की सुरक्षा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि खरीफ सीजन 2025-26 के लिए इन राज्यों में दलहन और तिलहन की रिकॉर्ड खरीद से अनाज उत्पादन बढ़ेगा, किसानों को सुनिश्चित आय मिलेगी, और भारत को आत्मनिर्भर बनाने का लक्ष्य साकार होगा।

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने यह भी कहा कि सरकार ने तुअर, उड़द और मसूर की खरीद राज्य उत्पादन के 100 प्रतिशत तक करने की व्यवस्था एनएएफईडी व एनसीसीएफ के माध्यम से की है, जिससे दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भरता का रास्ता खुलेगा। चौहान ने कहा कि उपज खरीदी का सीधा लाभ किसानों को ही मिलना चाहिए, इस संबंध में निगरानी रखी जाए।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई, भारत-अमेरिका साझेदारी की स्थायी ताकत पर दिया जोर

अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई, भारत-अमेरिका साझेदारी की स्थायी ताकत पर दिया जोर

मुंबई में रेड अलर्ट के बीच मूसलाधार बारिश, कुर्ला टर्मिनस परिसर में जलभराव से जनजीवन प्रभावित

मुंबई में रेड अलर्ट के बीच मूसलाधार बारिश, कुर्ला टर्मिनस परिसर में जलभराव से जनजीवन प्रभावित

पंडवानी गायिका तीजन बाई के निधन पर पीएम मोदी ने जताया दुख, बोले- ‘उनका जाना कला और संस्कृति जगत के लिए अपूरणीय क्षति’

पंडवानी गायिका तीजन बाई के निधन पर पीएम मोदी ने जताया दुख, बोले- ‘उनका जाना कला और संस्कृति जगत के लिए अपूरणीय क्षति’

गृह मंत्रालय ने 23 व्यक्तियों को ‘आतंकवादी’ घोषित किया, 17 पाकिस्तानी और 6 भारतीय नागरिक

गृह मंत्रालय ने 23 व्यक्तियों को ‘आतंकवादी’ घोषित किया, 17 पाकिस्तानी और 6 भारतीय नागरिक

विदेश मंत्री एस. जयशंकर आज से कतर, बहरीन, कुवैत, ओमान, न्यूयॉर्क और ब्रुसेल्स के दौरे पर, द्विपक्षीय संबंधों को मिलेगी नई मजबूती

विदेश मंत्री एस. जयशंकर आज से कतर, बहरीन, कुवैत, ओमान, न्यूयॉर्क और ब्रुसेल्स के दौरे पर, द्विपक्षीय संबंधों को मिलेगी नई मजबूती

'जनसेवा और राष्ट्रसेवा के लिए स्मरणीय रहेंगे रामविलास', जयंती पर पीएम मोदी समेत कई दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि

अदाणी ग्रुप कोलकाता के न्यू टाउन में स्थापित करेगा 2,000 बेड का हॉस्पिटल; 1,000 बेड गरीबों के लिए होंगे आरक्षित

अदाणी ग्रुप कोलकाता के न्यू टाउन में स्थापित करेगा 2,000 बेड का हॉस्पिटल; 1,000 बेड गरीबों के लिए होंगे आरक्षित

राम मंदिर दान चोरी का मास्टरमाइंड कौन? अविनाश शुक्ला ने उगले राज, अब इन 5 का नंबर

राम मंदिर दान चोरी का मास्टरमाइंड कौन? अविनाश शुक्ला ने उगले राज, अब इन 5 का नंबर

इमरजेंसी गैस सप्लाई कंट्रोल हटाए गए, मोदी सरकार ने लिया बड़ा फैसला

इमरजेंसी गैस सप्लाई कंट्रोल हटाए गए, मोदी सरकार ने लिया बड़ा फैसला