मुंबई : शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की फिल्म ‘ओ रोमियो’ शुक्रवार को रिलीज हुई। फिल्म के रिलीज होते ही सनी दियोल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ की कमाई घट गई। शुक्रवार को रिलीज के पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर ‘ओ रोमियो’ ने 4.81 करोड़ की कमाई की।
वहीं, ‘बॉर्डर 2’ का 22वें दिन का कलेक्शन सिर्फ 36 लाख रुपए रहा। इससे पहले 20वें दिन बार्डर-2 ने 1.75 करोड़ की कमाई की थी। 21वें दिन गुरुवार को ‘बॉर्डर-2’ ने 1.75 करोड़ कमाए। ‘बार्डर-2’ 21 दिन में 317 करोड़ रुपए कमा चुकी है।