Monday, July 06, 2026
BREAKING
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान ने भारत की एकता, अखंडता को किया मज़बूत : नायब सिंह सैनी संगठन की शक्ति पदाधिकारियों के समर्पण, अनुशासन, संवाद एवं टीम भावना में निहित : अशोक बुवानीवाला गिरते भूजल स्तर के कारण जिले के गांवों में गहराया पेयजल संकट, सरकार नहीं दे रही कोई ध्यान: कुमारी सैलजा छात्रों की गूंज बनेगी हरियाणा में बदलाव की हुंकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा सांसद से लेकर पंच तक भाजपा का कार्यकर्ता दिखाई देना चाहिए : डा. अर्चना गुप्ता हरियाणा में कानून व्यवस्था बदहाल, अपराधियों में खत्म हो रहा कानून का डर: कुमारी सैलजा मुठभेड़ में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो शूटर ढेर, पुलिस का एक जवान घायल हरियाणा के लाखों बुजुर्गों के लिए राहत ! अगर आपके पास ये 5 दस्तावेज नहीं हैं, तो भी मिलेगी वृद्धावस्था पेंशन खुशखबरी: हरियाणा के सरकारी अस्पतालों को इसी महीने मिलेंगे 431 नए डॉक्टर, पोस्टिंग के लिए मिले सिर्फ 4 दिन चानौत धरने के बीच सरकार का बड़ा फैसला; भाखड़ा-हांसी पाइपलाइन योजना का काम फिलहाल रुका....NHAI की एनओसी का इंतजार

मनोरंजन

शादी के बाद भावुक हुईं रश्मिका मंदाना, कहा- 'लोगों से मिले प्यार और आशीर्वाद की वजह से ही हमारी पहचान'

03 मार्च, 2026 03:42 PM

मुंबई : साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सबसे चर्चित कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा इन दिनों अपनी शादी के बाद लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। शादी के बाद दोनों जिस तरह अपने खास पलों को फैंस के साथ साझा कर रहे हैं, वह लोगों के दिलों को छू रहा है। इस बीच सोमवार को रश्मिका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर विजय के साथ एक बेहद प्यारी तस्वीर साझा की और भावुक नोट भी लिखा। इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा की गई तस्वीर में रश्मिका और विजय दोनों रेड कलर की आउटफिट में नजर आ रहे हैं। दोनों के चेहरे पर मुस्कान देखी जा सकती है।

इस तस्वीर के साथ रश्मिका ने एक लंबा नोट लिखा। उन्होंने लिखा, ''हम दोनों अपने जीवन की नई शुरुआत कर रहे हैं, हमारा दिल कृतज्ञता और खुशी से भरा हुआ है। आज हमारी जो पहचान है, उसमें देशभर के लोगों से मिला प्यार और आशीर्वाद सबसे अहम है। पूरे देश के स्नेह और समर्थन ने हमारे जीवन को खास बनाया है।'' रश्मिका ने अपने नोट में आगे लिखा, ''इस खास दिन और इस खुशी को हम अपने चाहने वालों के साथ साझा करना चाहते हैं।

एक साधारण भोजन के माध्यम से हम इस जश्न को लोगों के साथ बांटना चाहते हैं।'' रश्मिका ने अपने और विजय की ओर से सभी का आभार व्यक्त करते हुए लिखा, ''हम सभी से आशीर्वाद की कामना करते हैं।'' सोशल मीडिया पर इस पोस्ट के बाद फैंस ने जमकर प्यार बरसाया। लोग दोनों की जोड़ी को शुभकामनाएं दे रहे हैं और उनके सादगी भरे अंदाज की तारीफ कर रहे हैं। विजय और रश्मिका ने 26 फरवरी को उदयपुर में तेलुगु और कोडवा रीति-रिवाजों के साथ शादी की। अब 4 मार्च को हैदराबाद में एक ग्रैंड रिसेप्शन रखा गया है, जिसका न्योता कपल ने खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर उन्हें दिया। विजय ने रश्मिका के साथ इन यादगार मुलाकातों की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर भी किया था।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

'बेबी डू डाई डू' की स्टारकास्ट ने खोले कई राज, हुमा कुरैशी ने किरदार से जुड़ी दिलचस्प जानकारी की साझा

'बेबी डू डाई डू' की स्टारकास्ट ने खोले कई राज, हुमा कुरैशी ने किरदार से जुड़ी दिलचस्प जानकारी की साझा

Main Vaapas Aaunga Box Office Day 23: शनिवार को 'मैं वापस आऊंगा' का काटा बवाल, 'अल्फा' की आंधी में कमा डाले इतने करोड़

Main Vaapas Aaunga Box Office Day 23: शनिवार को 'मैं वापस आऊंगा' का काटा बवाल, 'अल्फा' की आंधी में कमा डाले इतने करोड़

LockUpp 2: मुझे लड़कियां पसंद है…गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला ने कहा-शादी से पहले थे संबंध

LockUpp 2: मुझे लड़कियां पसंद है…गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला ने कहा-शादी से पहले थे संबंध

नाना पाटेकर के आगे बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड हार गए थे सलमान खान, श्रीदेवी को इस हीरोइन ने पछाड़ा

नाना पाटेकर के आगे बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड हार गए थे सलमान खान, श्रीदेवी को इस हीरोइन ने पछाड़ा

'27 मिलियन फॉलोअर्स कम बॉट्स ज्यादा', 'लॉक अप 2' के इस कंटेस्टेंट पर कंगना रनौत ने कसा तंज, वीडियो हो रहा वायरल

'27 मिलियन फॉलोअर्स कम बॉट्स ज्यादा', 'लॉक अप 2' के इस कंटेस्टेंट पर कंगना रनौत ने कसा तंज, वीडियो हो रहा वायरल

पंकज पाराशर की ओटीटी सीरीज को लेकर अभिनेत्री शीना चौहान ने की बात, निभाएंगी निगेटिव किरदार

पंकज पाराशर की ओटीटी सीरीज को लेकर अभिनेत्री शीना चौहान ने की बात, निभाएंगी निगेटिव किरदार

स्कॉटलैंड की वादियों में खोईं निकिता दत्ता, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें और अनुभव

स्कॉटलैंड की वादियों में खोईं निकिता दत्ता, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें और अनुभव

शादी की तैयारियों में जुटीं टेलर स्विफ्ट, दोस्त गिगी हदीद के घर पहुंचीं; मैडिसन स्क्वायर गार्डन में होगी ट्रैविस केल्से संग शादी

शादी की तैयारियों में जुटीं टेलर स्विफ्ट, दोस्त गिगी हदीद के घर पहुंचीं; मैडिसन स्क्वायर गार्डन में होगी ट्रैविस केल्से संग शादी

कृति सेनन कथित बॉयफ्रेंड कबीर बहिया के साथ डिनर डेट पर आईं नजर

कृति सेनन कथित बॉयफ्रेंड कबीर बहिया के साथ डिनर डेट पर आईं नजर

'धमाल 4' का हिस्सा बनना सपने के सच होने जैसा, सेट पर हर दिन रहा मस्ती का माहौल : एक्ट्रेस अंजलि आनंद

'धमाल 4' का हिस्सा बनना सपने के सच होने जैसा, सेट पर हर दिन रहा मस्ती का माहौल : एक्ट्रेस अंजलि आनंद