Monday, July 06, 2026
BREAKING
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान ने भारत की एकता, अखंडता को किया मज़बूत : नायब सिंह सैनी संगठन की शक्ति पदाधिकारियों के समर्पण, अनुशासन, संवाद एवं टीम भावना में निहित : अशोक बुवानीवाला गिरते भूजल स्तर के कारण जिले के गांवों में गहराया पेयजल संकट, सरकार नहीं दे रही कोई ध्यान: कुमारी सैलजा छात्रों की गूंज बनेगी हरियाणा में बदलाव की हुंकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा सांसद से लेकर पंच तक भाजपा का कार्यकर्ता दिखाई देना चाहिए : डा. अर्चना गुप्ता हरियाणा में कानून व्यवस्था बदहाल, अपराधियों में खत्म हो रहा कानून का डर: कुमारी सैलजा मुठभेड़ में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो शूटर ढेर, पुलिस का एक जवान घायल हरियाणा के लाखों बुजुर्गों के लिए राहत ! अगर आपके पास ये 5 दस्तावेज नहीं हैं, तो भी मिलेगी वृद्धावस्था पेंशन खुशखबरी: हरियाणा के सरकारी अस्पतालों को इसी महीने मिलेंगे 431 नए डॉक्टर, पोस्टिंग के लिए मिले सिर्फ 4 दिन चानौत धरने के बीच सरकार का बड़ा फैसला; भाखड़ा-हांसी पाइपलाइन योजना का काम फिलहाल रुका....NHAI की एनओसी का इंतजार

मनोरंजन

शहनाज गिल का नया पार्टी सॉन्ग रिलीज, बीट सुनते ही झूमने लगेंगे लोग

17 मार्च, 2026 12:07 PM

मुंबई : संगीत की दुनिया में ऐसे गाने अक्सर दर्शकों के बीच खास जगह बना लेते हैं, जिनमें मस्ती और एनर्जी का अनोखा मेल होता है। खासकर जब कोई लोकप्रिय चेहरा किसी नए अंदाज में सामने आता है तो फैंस की उत्सुकता और भी बढ़ जाती है। इन दिनों सोशल मीडिया और म्यूजिक प्लेटफॉर्म पर एक ऐसा ही गाना चर्चा में है, जिसमें स्टाइल, ग्लैमर और पार्टी वाला माहौल देखने को मिल रहा है। अभिनेत्री शहनाज गिल अपने नए गाने 'बंजे दारू' के साथ दर्शकों के बीच आई हैं, जिसने रिलीज होते ही लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। 'बंजे दारू' गाने को हम्बल म्यूजिक नामक यूट्यूब प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया गया है। पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर कलाकार गिप्पी ग्रेवाल ने इसे प्रस्तुत किया है। इस गाने को खुद शहनाज गिल ने गाया है, जबकि इसका संगीत ब्लैक वायरस ने तैयार किया है। वहीं इसके बोल कप्तान ने लिखे हैं। गाने की धुन आसान और आकर्षक है, जिसे सुनते ही लोग झूमने लगते हैं। यही वजह है कि यह गाना लोगों के पसंदीदा ट्रैक्स में शामिल हो गया है।

गाने के म्यूजिक वीडियो में शहनाज गिल का अंदाज काफी ग्लैमरस और स्टाइलिश नजर आता है। वीडियो में वह आकर्षक लुक में दिखाई देती हैं।
इस गाने को लेकर शहनाज गिल ने अपनी खुशी जाहिर की और कहा, ''मैं चाहती थी कि यह गाना ऐसा हो जिसे सुनने के लिए किसी खास मौके की जरूरत न पड़े। कई बार लोगों को सिर्फ अच्छा संगीत, अच्छी ऊर्जा और थोड़ी सी मस्ती ही काफी होती है। यह गाना उसी भावना को दर्शाता है, जिसमें लोग बिना किसी कारण के भी खुश हो सकते हैं, नाच सकते हैं और जिंदगी के पलों का आनंद ले सकते हैं। यह ट्रैक आत्मविश्वास और आजादी के उस एहसास को दिखाता है, जब इंसान बिना ज्यादा सोचे बस पल को जीना चाहता है।''

शहनाज ने बताया कि इस गाने पर काम करना उनके लिए बेहद मजेदार अनुभव रहा। उन्होंने कहा, ''गिप्पी ग्रेवाल और पूरी टीम के साथ काम करते समय माहौल बहुत हल्का-फुल्का और ऊर्जा से भरा हुआ था। गाने की शूटिंग के दौरान मुझे काफी मजा आया और मैं चाहती हूं कि जब लोग इस गाने को सुनें तो उन्हें भी वही खुशी और उत्साह महसूस हो।''

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

'बेबी डू डाई डू' की स्टारकास्ट ने खोले कई राज, हुमा कुरैशी ने किरदार से जुड़ी दिलचस्प जानकारी की साझा

'बेबी डू डाई डू' की स्टारकास्ट ने खोले कई राज, हुमा कुरैशी ने किरदार से जुड़ी दिलचस्प जानकारी की साझा

Main Vaapas Aaunga Box Office Day 23: शनिवार को 'मैं वापस आऊंगा' का काटा बवाल, 'अल्फा' की आंधी में कमा डाले इतने करोड़

Main Vaapas Aaunga Box Office Day 23: शनिवार को 'मैं वापस आऊंगा' का काटा बवाल, 'अल्फा' की आंधी में कमा डाले इतने करोड़

LockUpp 2: मुझे लड़कियां पसंद है…गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला ने कहा-शादी से पहले थे संबंध

LockUpp 2: मुझे लड़कियां पसंद है…गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला ने कहा-शादी से पहले थे संबंध

नाना पाटेकर के आगे बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड हार गए थे सलमान खान, श्रीदेवी को इस हीरोइन ने पछाड़ा

नाना पाटेकर के आगे बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड हार गए थे सलमान खान, श्रीदेवी को इस हीरोइन ने पछाड़ा

'27 मिलियन फॉलोअर्स कम बॉट्स ज्यादा', 'लॉक अप 2' के इस कंटेस्टेंट पर कंगना रनौत ने कसा तंज, वीडियो हो रहा वायरल

'27 मिलियन फॉलोअर्स कम बॉट्स ज्यादा', 'लॉक अप 2' के इस कंटेस्टेंट पर कंगना रनौत ने कसा तंज, वीडियो हो रहा वायरल

पंकज पाराशर की ओटीटी सीरीज को लेकर अभिनेत्री शीना चौहान ने की बात, निभाएंगी निगेटिव किरदार

पंकज पाराशर की ओटीटी सीरीज को लेकर अभिनेत्री शीना चौहान ने की बात, निभाएंगी निगेटिव किरदार

स्कॉटलैंड की वादियों में खोईं निकिता दत्ता, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें और अनुभव

स्कॉटलैंड की वादियों में खोईं निकिता दत्ता, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें और अनुभव

शादी की तैयारियों में जुटीं टेलर स्विफ्ट, दोस्त गिगी हदीद के घर पहुंचीं; मैडिसन स्क्वायर गार्डन में होगी ट्रैविस केल्से संग शादी

शादी की तैयारियों में जुटीं टेलर स्विफ्ट, दोस्त गिगी हदीद के घर पहुंचीं; मैडिसन स्क्वायर गार्डन में होगी ट्रैविस केल्से संग शादी

कृति सेनन कथित बॉयफ्रेंड कबीर बहिया के साथ डिनर डेट पर आईं नजर

कृति सेनन कथित बॉयफ्रेंड कबीर बहिया के साथ डिनर डेट पर आईं नजर

'धमाल 4' का हिस्सा बनना सपने के सच होने जैसा, सेट पर हर दिन रहा मस्ती का माहौल : एक्ट्रेस अंजलि आनंद

'धमाल 4' का हिस्सा बनना सपने के सच होने जैसा, सेट पर हर दिन रहा मस्ती का माहौल : एक्ट्रेस अंजलि आनंद