Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
एन. रंगासामी ने पांचवीं बार संभाली पुडुचेरी की कमान, नमशिवायम और कृष्ण राव बने मंत्री एन. रंगासामी ने पांचवीं बार संभाली पुडुचेरी की कमान, नमशिवायम और कृष्ण राव बने मंत्री पीएम मोदी ने संस्कृत सुभाषित के माध्यम से शक्ति और सामर्थ्य के सामंजस्य का बताया महत्व पेट्रोल-डीजल और सोने के 10 फीसदी कम इस्तेमाल से हर साल 2 लाख करोड़ विदेशी मुद्रा बचेगी : गौरव वल्लभ एयर इंडिया ने जून से तीन महीनों के लिए कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को रद्द किया पोखरण परमाणु परीक्षण भारत की अटल इच्छाशक्ति का प्रतीक: पीएम मोदी सोने-चांदी के दाम में तेजी, कस्टम ड्यूटी बढ़ने का दिख रहा असर जम्मू-श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस बनी लोगों की पहली पसंद, 10 दिनों में करीब 45 हजार यात्रियों ने किया सफर: केंद्र समय से पहले दस्तक देगा मॉनसून, दिल्ली-एनसीआर में बादलों का जमावड़ा नीट पेपर लीक मामले की जांच के लिए जयपुर पहुंची सीबीआई की टीम

राष्ट्रीय

व्यापार समझौते की घोषणा को 36 घंटे बीत गए फिर भी ठोस विवरण उपलब्ध नहीं: कांग्रेस

04 फ़रवरी, 2026 05:17 PM

कांग्रेस ने बुधवार को कहा कि अमेरिका के साथ हुए व्यापार समझौते को लेकर सरकार से जुड़े लोग चीजों को अपने हिसाब से पेश करने के लिए सक्रिय हो गए हैं लेकिन अब तक इस समझौते का कोई ठोस विवरण उपलब्ध नहीं कराया गया। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने यह भी कहा कि यह स्पष्ट है कि कृषि वस्तुओं के आयात को उदार बनाने को लेकर रियायतें दी गई हैं।

रमेश ने 'एक्स' पर पोस्ट किया,'' अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा यह कहे जाने के 36 घंटे बीत चुके हैं कि भारत-अमेरिका व्यापार समझौते की घोषणा प्रधानमंत्री मोदी के अनुरोध पर की गई और यह तुरंत प्रभावी हो रहा है।'' उन्होंने कहा, '' 'स्पिन डॉक्टर' अपने काम में लगे हुए हैं, लेकिन अभी तक हमारे पास इस समझौते के कोई ठोस विवरण नहीं हैं, हालांकि यह स्पष्ट है कि भारत ने कृषि वस्तुओं के आयात को उदार बनाने को लेकर रियायतें दी हैं।''

उन्होंने कहा, "यहां तक कि कोई संयुक्त बयान भी जारी नहीं हुआ है। यह पूरी तरह स्पष्ट है कि प्रधानमंत्री मोदी ने इस घोषणा को आगे बढ़ाया। क्यों? इसके कम से कम तीन कारण हैं।" उन्होंने इन "कारणों" का उल्लेख नहीं किया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को कहा था कि भारत और अमेरिका एक व्यापार समझौते पर सहमत हो गए हैं।

वहीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा था कि उन्हें खुशी है कि 'मेड इन इंडिया' उत्पादों पर अब 18 प्रतिशत का कम शुल्क लगेगा। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को कहा था कि दोनों देशों द्वारा 'शीघ्र' एक संयुक्त बयान जारी किया जाएगा, जिसमें समझौते का विवरण होगा। 

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

एन. रंगासामी ने पांचवीं बार संभाली पुडुचेरी की कमान, नमशिवायम और कृष्ण राव बने मंत्री

पीएम मोदी ने संस्कृत सुभाषित के माध्यम से शक्ति और सामर्थ्य के सामंजस्य का बताया महत्व

पीएम मोदी ने संस्कृत सुभाषित के माध्यम से शक्ति और सामर्थ्य के सामंजस्य का बताया महत्व

पेट्रोल-डीजल और सोने के 10 फीसदी कम इस्तेमाल से हर साल 2 लाख करोड़ विदेशी मुद्रा बचेगी : गौरव वल्लभ

पेट्रोल-डीजल और सोने के 10 फीसदी कम इस्तेमाल से हर साल 2 लाख करोड़ विदेशी मुद्रा बचेगी : गौरव वल्लभ

एयर इंडिया ने जून से तीन महीनों के लिए कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को रद्द किया

एयर इंडिया ने जून से तीन महीनों के लिए कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को रद्द किया

पोखरण परमाणु परीक्षण भारत की अटल इच्छाशक्ति का प्रतीक: पीएम मोदी

पोखरण परमाणु परीक्षण भारत की अटल इच्छाशक्ति का प्रतीक: पीएम मोदी

जम्मू-श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस बनी लोगों की पहली पसंद, 10 दिनों में करीब 45 हजार यात्रियों ने किया सफर: केंद्र

जम्मू-श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस बनी लोगों की पहली पसंद, 10 दिनों में करीब 45 हजार यात्रियों ने किया सफर: केंद्र

समय से पहले दस्तक देगा मॉनसून, दिल्ली-एनसीआर में बादलों का जमावड़ा

समय से पहले दस्तक देगा मॉनसून, दिल्ली-एनसीआर में बादलों का जमावड़ा

नीट पेपर लीक मामले की जांच के लिए जयपुर पहुंची सीबीआई की टीम

नीट पेपर लीक मामले की जांच के लिए जयपुर पहुंची सीबीआई की टीम

पीएम मोदी के आह्वान से जुड़ें प्रदेशवासी, ईंधन की खपत कम करें : सीएम योगी

पीएम मोदी के आह्वान से जुड़ें प्रदेशवासी, ईंधन की खपत कम करें : सीएम योगी