Monday, July 06, 2026
BREAKING
पहली बार पर्दे पर दिखेगी ऋचा चड्ढा और अली फजल की जोड़ी, नई फिल्म को लेकर दोनों ने जताई खुशी जब पूरी तरह हार मान चुकी थीं विद्या बालन, फिर आया एक फोन कॉल- 'तुम ही मेरी परिणीता हो' भारत में बैन हुई दिलजीत दोसांझ की सतलुज, जी5 ने जारी किया आधिकारिक बयान कच्चे तेल की कीमतें एक प्रतिशत तक लुढ़की, ओपेक प्लस ने अगस्त में बढ़ाया उत्पादन टारगेट प्रधानमंत्री मोदी समेत कई नेताओं ने दलाई लामा को 91वें जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं खिलाड़ियों की सफलता का जिक्र कर सीएम योगी ने युवाओं और अभिभावकों को दिया बड़ा संदेश मुंबई में मूसलाधार बारिश का कहर, स्कूल-कॉलेज बंद, उड़ानें और लोकल सेवाएं प्रभावित अंकारा समिट से पहले नाटो के सामने दरारें और हो सकती हैं गहरी अमेरिका चंद्रमा पर फिर से पहुंचने की रेस में चीन से कर रहा प्रतिस्पर्धा, टाइमलाइन अब महीनों में तय : नासा प्रमुख वेनेजुएला में आए भूकंप के बाद मृतकों की संख्या में लगातार हो रही बढ़ोतरी, 3,342 तक पहुंचा मौत का आंकड़ा

राष्ट्रीय

'वोटर अधिकार यात्रा' नहीं, 'घुसपैठिया बचाओ यात्रा' है राहुल की', अमित शाह का कांग्रेस पर तीखा हमला

18 सितंबर, 2025 07:02 PM

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को बिहार के रोहतास जिले में वोट चोरी के आरोपों को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर जोरदार निशाना साधा। उन्होंने राहुल गांधी की 'वोटर अधिकार यात्रा' को 'घुसपैठिया बचाओ यात्रा' करार देते हुए कांग्रेस पर विकास के मुद्दों को नजरअंदाज करने और बांग्लादेश से आने वाले अवैध घुसपैठियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया। शाह ने बीजेपी कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि वे जनता को विपक्ष की मंशा से अवगत कराएं।

कांग्रेस फेक नैरेटिव फैलाती है: अमित शाह
रोहतास के डेहरी में 10 जिलों के चयनित कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, "कांग्रेस हर बार फेक नैरेटिव फैलाती है। राहुल गांधी ने एक यात्रा की... उनकी यात्रा का विषय वोट चोरी नहीं था। उनका विषय अच्छी शिक्षा, रोजगार, बिजली, सड़कें नहीं था, बल्कि बांग्लादेश से आए अवैध घुसपैठियों को बचाना था। यह राहुल गांधी की घुसपैठिया बचाओ यात्रा थी।"

शाह ने कांग्रेस की यात्रा पर सवाल उठाते हुए कहा, "क्या घुसपैठियों को वोट का अधिकार या मुफ्त राशन होना चाहिए? क्या घुसपैठियों को नौकरी, घर, 5 लाख रुपये तक का इलाज मिलना चाहिए? हमारे युवाओं के बजाय राहुल गांधी वोट बैंक के लिए घुसपैठियों को नौकरी दे रही है।"

कांग्रेस की यात्रा का उद्देश्य घुसपैठियों को बचाना
राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा का जिक्र करते हुए अमित शाह ने कार्यकर्ताओं से कहा, "आप (बीजेपी कार्यकर्ता) जानते हैं कि इसका उद्देश्य क्या था? इसका उद्देश्य बांग्लादेश से आए घुसपैठियों की रक्षा करना था। आपको पूरे राज्य में जाना चाहिए, हर घर में जाना चाहिए और लोगों को बताना चाहिए कि यदि वे (विपक्षी गठबंधन) सत्ता में आ गए तो बिहार का हर जिला घुसपैठियों से भर जाएगा।"

केंद्रीय गृह मंत्री ने कांग्रेस नेताओं की पुरानी रणनीति पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, "कांग्रेस ने पहले भी इसी तरह की रणनीति अपनाई थी जब उन्होंने आरोप लगाया था कि हम अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों के लिए आरक्षण खत्म करना चाहते हैं, जबकि ऐसा कुछ नहीं हुआ।"

एनडीए सरकार को मजबूत बनाना होगा
अमित शाह ने बिहार की राजनीतिक स्थिति पर टिप्पणी करते हुए कहा कि अन्य दलों में नेता चुनाव जीतते हैं, लेकिन बीजेपी ऐसी पार्टी है जहां कार्यकर्ता ही चुनाव जीतते हैं। उन्होंने कहा, "बिहार की जनता ने आरजेडी और उनके सहयोगियों को सरकार चलाने का मौका दिया, लेकिन वहां फिरौती और हत्या जैसी घटनाएं होने लगीं। इससे राज्य की समृद्धि नहीं हो सकती। अगर युवाओं को आगे बढ़ना है और बिहार को विकास की राह पर ले जाना है, तो आने वाले चुनाव में एनडीए की सरकार को वोट देकर मजबूत बनाना होगा।"

यह बयान बिहार विधानसभा चुनावों से पहले राजनीतिक तापमान को और बढ़ाने वाला है, जहां बीजेपी और विपक्षी गठबंधन के बीच घुसपैठ, विकास और चुनावी प्रक्रिया जैसे मुद्दों पर तीखी बहस छिड़ी हुई है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

प्रधानमंत्री मोदी समेत कई नेताओं ने दलाई लामा को 91वें जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री मोदी समेत कई नेताओं ने दलाई लामा को 91वें जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं

खिलाड़ियों की सफलता का जिक्र कर सीएम योगी ने युवाओं और अभिभावकों को दिया बड़ा संदेश

खिलाड़ियों की सफलता का जिक्र कर सीएम योगी ने युवाओं और अभिभावकों को दिया बड़ा संदेश

मुंबई में मूसलाधार बारिश का कहर, स्कूल-कॉलेज बंद, उड़ानें और लोकल सेवाएं प्रभावित

मुंबई में मूसलाधार बारिश का कहर, स्कूल-कॉलेज बंद, उड़ानें और लोकल सेवाएं प्रभावित

पीएम मोदी तीन देशों के दौरे पर रवाना, बोले- ‘यात्रा का मकसद आर्थिक और रणनीतिक सहयोग को बढ़ाना है’

पीएम मोदी तीन देशों के दौरे पर रवाना, बोले- ‘यात्रा का मकसद आर्थिक और रणनीतिक सहयोग को बढ़ाना है’

बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात में 30 जुलाई को उपचुनाव: अधिसूचना जारी

बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात में 30 जुलाई को उपचुनाव: अधिसूचना जारी

दोहा में जयशंकर ने कतर के प्रधानमंत्री से की मुलाकात, रणनीतिक साझेदारी पर हुई चर्चा

दोहा में जयशंकर ने कतर के प्रधानमंत्री से की मुलाकात, रणनीतिक साझेदारी पर हुई चर्चा

आयुध कारखानों के 65,000 पूर्व कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित, सरकार ने नियमित सेवा में किया स्थानांतरित : डॉ. जितेंद्र सिंह

आयुध कारखानों के 65,000 पूर्व कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित, सरकार ने नियमित सेवा में किया स्थानांतरित : डॉ. जितेंद्र सिंह

अवैध कोयला खनन पर सख्त हुए अमित शाह, ‘जीरो कोल लीकेज प्लान’ लागू करने के दिए निर्देश

अवैध कोयला खनन पर सख्त हुए अमित शाह, ‘जीरो कोल लीकेज प्लान’ लागू करने के दिए निर्देश

अमरनाथ यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब: महज तीन दिन में 56,000 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, हर मोर्चे पर स्वास्थ्य टीमें तैनात

अमरनाथ यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब: महज तीन दिन में 56,000 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, हर मोर्चे पर स्वास्थ्य टीमें तैनात

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर पीएम मोदी ने किया नमन, कहा- उनका विजन विकसित भारत की राह को कर रहा है प्रकाशित

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर पीएम मोदी ने किया नमन, कहा- उनका विजन विकसित भारत की राह को कर रहा है प्रकाशित