Thursday, March 26, 2026
BREAKING
विदेश मंत्री जयशंकर और अमेरिकी अंडर सेक्रेटरी एलब्रिज कोल्बी की मुलाकात, जियोपॉलिटिकल हालात पर चर्चा 28,840 करोड़ रुपए की संशोधित उड़ान योजना को मंजूरी, क्षेत्रीय हवाई कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा राम नवमी की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं कैबिनेट ने संशोधित उड़ान स्कीम को 28,840 करोड़ रुपए के परिव्यय के साथ मंजूरी दी, 100 एयरपोर्ट्स विकसित होंगे घरेलू PNG कनेक्शन भारत सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता, डीज़ल-पेट्रोल की कोई कमी नहीं : पेट्रोलियम मंत्रालय कृषि मंत्री की बड़ी बैठक: खाद आपूर्ति सुचारू रखने और जमाखोरी व कालाबाजारी रोकने के निर्देश रणनीतिक गठजोड़ का असर: IMEC को भारत-इजरायल सहयोग से मिली नई ताकत नई संसद में भारी उद्योग मंत्रालय की बैठक, ‘विकसित भारत-2047’ पर फोकस को-ऑपरेटिव डिविडेंड इनकम पर बड़ा ऐलान, तीन साल तक मिलेगी टैक्स छूट गुजरात में UCC बिल पास होने पर अमित शाह बोले- देश समान कानून से चले, ये हमारा संकल्प

मनोरंजन

वेस्टिबुलर हाइपोफंक्शन डिसऑर्डर से जूझ रहे हैं वरुण धवन:बताई वजह, कहा- जुग जुग जियो फिल्म में की थी बहुत ज्यादा मेहनत

05 नवंबर, 2022 12:23 PM

बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन आजकल अपनी फिल्म भेड़िया को लेकर काफी सुर्खियों हैं। फिल्म के ट्रेलर को ऑडियंस से काफी अच्छा रिस्पॉन्स देखने को मिला रहा है। इसी बीच हाल ही में वरुण ने इस बात का खुलासा किया वो वेस्टिबुलर हाइपोफंक्शन नाम की बीमारी से जूझ रहे हैं। दरअसल जब वरुण से कोविड के बाद बॉक्स ऑफिस पर वापसी करने पर सवाल किया गया, तब एक्टर ने बताया कि कोविड के बाद फिल्म को लेकर वो और ज्यादा प्रेशर फील करने लगे हैं। पिछली फिल्म में ज्यादा मेहनत की वजह से उन्हें वेस्टिबुलर हाइपोफंक्शन नाम की बीमारी हो गई, जिसने उन्हें मानसिक रूप से काफी तनाव में डाल दिया था।

कोविड के बाद बॉक्स ऑफिस पर वापसी करना बेहद मुश्किल था

दरअसल 4 नवंबर को वरुण धवन इंडिया टुडे मुंबई कॉन्क्लेव में पहुंचे थे। वहां पर बातचीत के दौरान एक्टर ने अपनी बीमारी के बारे में खुलकर बात की। वरुण ने कहा- 'जैसे ही कोविड के चीजें सामान्य होने लगीं। आपको नहीं लगता लोग चूहे- बिल्ली की तरह काम के लिए भागने लगे? आप में से भला कौन होगा इतने समय से बदल गया हो? मुझे तो लगता है लोग अब पहले से ज्यादा मेहनत करने लगे हैं। मैं अपनी बात करूं तो मैंने अपनी फिल्म जुग-जुग जियो के लिए बहुत ज्यादा मेहनत की थी। ऐसा लगता था कि मैं किसी इलेक्शन के लिए भाग रहा हूं। मुझे नहीं पता कि आखिर क्यों मैंने फिल्म के लिए इतना ज्यादा प्रेशर दे दिया।'

वरुण ने आगे कहा- 'लेकिन हाल ही में मैं रुक गया हूं। मुझे नहीं पता कि मुझे क्या हो गया है? मुझे एक बीमारी है जिसे वेस्टिबुलर हाइपोफंक्शन कहते हैं। इस वजह से मैं काफी परेशान रहा हूं। लेकिन इसके बावजूद मैंने बहुत ज्यादा मेहनत की है। हम सभी एक रेस में हैं। मुझे लगता है कि हर किसी के जीवन में उनका एक मकसद होता है। यही वजह है कि हम मेहनत कर रहे हैं। मैं अपने जीवन का मकसद खोज रहा हूं और मुझे उम्मीद है कि बाकी लोग भी कभी न कभी अपना मकसद खोज लेंगे।'

क्या है वेस्टिबुलर हाइपोफंशन?

वेस्टिबुलर हाइपोफंक्शन एक तरह का डिसऑर्डर है, जो कि कान के अंदरूनी हिस्से में होता है। दरअसल ह्यूमन बॉडी में वेस्टिबुलर सिस्टम होता है, जो कि कान, आंख और मसल्स को बैलेंस रखता है। अगल किसी को यह डिसऑर्डर हो जाए तो ऐसे में मरीज के ब्रेन तक मैसेज पहुंचाने में दिक्कत होती है, इसका असर दिमागी हेल्थ पर भी पड़ता है।

25 नवंबर को रिलीज हो भेड़िया
वरुण धवन की मच अवेटेड फिल्म भेडिया 25 नवंबर को रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म में वरुण के अलावा अभिषेक बनर्जी और कृति सेनन मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म की कहानी एक ऐसे लड़के पर आधारित है, जिसे भेड़िया काट लेता है। भेड़िये के काटने के बाद लड़का भी भेड़िया जैसा बर्ताव करने लगता है। फिल्म के ट्रेलर को ऑडियंस ने काफी पसंद किया है।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

'अपनी ही फिल्मों पर नहीं आती हंसी', प्रियदर्शन बोले- कॉमेडी बनाना सबसे मुश्किल काम

'अपनी ही फिल्मों पर नहीं आती हंसी', प्रियदर्शन बोले- कॉमेडी बनाना सबसे मुश्किल काम

गणित के फॉर्मूले से सुलझेगी रिश्तों की गुत्थी, इस दिन डिजिटल दस्तक देगी वेब सीरीज 'मां का सम'

गणित के फॉर्मूले से सुलझेगी रिश्तों की गुत्थी, इस दिन डिजिटल दस्तक देगी वेब सीरीज 'मां का सम'

सात समंदर पार 'धुरंधर' का डंका, एनबीए मैच में गूंजा फेमस टाइटल ट्रैक

सात समंदर पार 'धुरंधर' का डंका, एनबीए मैच में गूंजा फेमस टाइटल ट्रैक

सिद्धांत चतुर्वेदी ने शेयर किया अपना स्टाइल मंत्र, कहा- नेचुरल रहना ही है असली स्वैग

सिद्धांत चतुर्वेदी ने शेयर किया अपना स्टाइल मंत्र, कहा- नेचुरल रहना ही है असली स्वैग

फिल्म निर्देशक सुभाष घई ने बताया अगली पीढ़ी को बचाने का मंत्र

फिल्म निर्देशक सुभाष घई ने बताया अगली पीढ़ी को बचाने का मंत्र

'आज की फिल्मों में इमोशन्स गायब हो गए हैं', इमरान खान ने उठाए सवाल

'आज की फिल्मों में इमोशन्स गायब हो गए हैं', इमरान खान ने उठाए सवाल

आरके स्टूडियो रिन्यूअल की खबरें गलत, करीना कपूर बोलीं, फिलहाल कोई योजना नहीं

आरके स्टूडियो रिन्यूअल की खबरें गलत, करीना कपूर बोलीं, फिलहाल कोई योजना नहीं

श्रीलीला ने कार्तिक आर्यन के लिए कह दी बड़ी बात

श्रीलीला ने कार्तिक आर्यन के लिए कह दी बड़ी बात

सपनों को उड़ान देने के लिए पंख जरूरी और ये पंख हमारे अपने होते: दिव्या दत्ता

सपनों को उड़ान देने के लिए पंख जरूरी और ये पंख हमारे अपने होते: दिव्या दत्ता

'धुरंधर: द रिवेंज' ने तोड़े बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड, 4 दिन में पार किया 750 करोड़ का आंकड़ा

'धुरंधर: द रिवेंज' ने तोड़े बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड, 4 दिन में पार किया 750 करोड़ का आंकड़ा