Friday, May 01, 2026
BREAKING
अटारी बॉर्डर पर रिट्रीट सेरेमनी के समय में बदलाव, जानें नई Timings मजदूर दिवस पर धीरपुर पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता, निर्माण श्रमिकों से की मुलाकात बंगाल में स्ट्रॉन्गरूम विवाद: ममता बनर्जी का 3 घंटे का धरना, कहा- अगर EVM से छेड़छाड़ हुई तो जीने- मरने की लड़ाई लड़ी जाएगी विश्व श्रमिक दिवस पर केदारनाथ धाम पहुंचे गौतम अदाणी, नई पहल ‘अपनी बात, अपनों के साथ’ शुरू की कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 993 रुपए बढ़ी, घरेलू उपभोक्ताओं के लिए जारी रहेगी राहत स्ट्रेस और बेचैनी से राहत का आसान तरीका भ्रामरी प्राणायाम, ऐसे करें अभ्यास किरदार बदले, कहानी वही: जब बड़े पर्दे पर 'जुड़वां' निकलीं दो अलग-अलग फिल्में पीएम मोदी, अमित शाह समेत नेताओं ने दी महाराष्ट्र और गुजरात दिवस की शुभकामनाएं बुद्ध पूर्णिमा पर राष्ट्रपति मुर्मु से लेकर कई बड़े नेताओं ने दी देशवासियों को शुभकामनाएं नितिन नवीन के उत्तराखंड दौरे का आज पहला दिन, कार्यकर्ताओं को देंगे संगठन और एकजुटता का मंत्र

राष्ट्रीय

विश्व श्रमिक दिवस पर केदारनाथ धाम पहुंचे गौतम अदाणी, नई पहल ‘अपनी बात, अपनों के साथ’ शुरू की

01 मई, 2026 01:14 PM

देहरादून : विश्व श्रमिक दिवस और अपनी शादी की 40वीं वर्षगांठ के अवसर पर शुक्रवार को गौतम अदाणी ने अपनी पत्नी प्रीति अदाणी के साथ केदारनाथ धाम यात्रा की और भगवान महादेव के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने नई नई पहल ‘अपनी बात, अपनों के साथ’ शुरू करने का ऐलान किया।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर गौतम अदाणी ने कहा,"आज का दिन मेरे लिए विशेष है, एक ओर विश्व श्रमिक दिवस है और दूसरी ओर मेरे विवाह की 40वीं वर्षगांठ।

इस पावन अवसर की शुरुआत मैंने अपनी जीवनसंगिनी प्रीति के साथ केदारनाथ धाम में भगवान महादेव के दर्शन और आशीर्वाद से की।

चार दशकों की इस यात्रा में, प्रीति का साथ मेरे लिए केवल जीवन का संबल नहीं, बल्कि हर चुनौती में एक शांत शक्ति और हर सफलता में एक विनम्र आधार रहा है, इसके लिए मैं हृदय से उनका आभारी हूं।

हमने महादेव से प्रार्थना की कि वह हमारे देश को निरंतर प्रगति, समृद्धि और शक्ति प्रदान करें, और हम सभी को राष्ट्र निर्माण में अपना श्रेष्ठ योगदान देने की प्रेरणा दें।"

इसके साथ उन्होंने पोस्ट में आगे कहा कि आज, विश्व श्रमिक दिवस के अवसर पर, मैं अदाणी परिवार के अपने 4 लाख से अधिक साथियों से जुड़ने के लिए एक नई पहल, ‘अपनी बात, अपनों के साथ’ की शुरुआत कर रहा हूं।

यह मेरे लिए केवल एक औपचारिक संवाद नहीं, बल्कि अदाणी परिवार में सभी से दिल से जुड़ने का एक प्रयास है।

इस पहल के माध्यम से, मैं समय-समय पर अपने विचार, अपने अनुभव और अपनी सीख साझा करूंगा और उतनी ही विनम्रता से सीखने का प्रयास भी करूंगा।

अदाणी ने आगे कहा कि मेरा दृढ़ विश्वास है कि जब अदाणी परिवार के लाखों सदस्य एक-दूसरे के सहयोगी बनकर राष्ट्र निर्माण के संकल्प से जुड़ेंगे, तब हम सिर्फ परियोजनाएं ही नहीं बनाएंगे, बल्कि विकसित भारत के सपने को साकार करने की दिशा में अपना विनम्र योगदान भी दे सकेंगे। आप सभी का विश्वास और साथ ही मेरी सबसे बड़ी शक्ति है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

मजदूर दिवस पर धीरपुर पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता, निर्माण श्रमिकों से की मुलाकात

मजदूर दिवस पर धीरपुर पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता, निर्माण श्रमिकों से की मुलाकात

बंगाल में स्ट्रॉन्गरूम विवाद: ममता बनर्जी का 3 घंटे का धरना, कहा- अगर EVM से छेड़छाड़ हुई तो जीने- मरने की लड़ाई लड़ी जाएगी

बंगाल में स्ट्रॉन्गरूम विवाद: ममता बनर्जी का 3 घंटे का धरना, कहा- अगर EVM से छेड़छाड़ हुई तो जीने- मरने की लड़ाई लड़ी जाएगी

पीएम मोदी, अमित शाह समेत नेताओं ने दी महाराष्ट्र और गुजरात दिवस की शुभकामनाएं

पीएम मोदी, अमित शाह समेत नेताओं ने दी महाराष्ट्र और गुजरात दिवस की शुभकामनाएं

बुद्ध पूर्णिमा पर राष्ट्रपति मुर्मु से लेकर कई बड़े नेताओं ने दी देशवासियों को शुभकामनाएं

बुद्ध पूर्णिमा पर राष्ट्रपति मुर्मु से लेकर कई बड़े नेताओं ने दी देशवासियों को शुभकामनाएं

नितिन नवीन के उत्तराखंड दौरे का आज पहला दिन, कार्यकर्ताओं को देंगे संगठन और एकजुटता का मंत्र

नितिन नवीन के उत्तराखंड दौरे का आज पहला दिन, कार्यकर्ताओं को देंगे संगठन और एकजुटता का मंत्र

बंगाल चुनाव : ईवीएम से छेड़छाड़ के आरोपों पर अधिकारियों का बयान, 'स्ट्रॉन्ग रूम पूरी तरह सुरक्षित'

बंगाल चुनाव : ईवीएम से छेड़छाड़ के आरोपों पर अधिकारियों का बयान, 'स्ट्रॉन्ग रूम पूरी तरह सुरक्षित'

विधानसभा में सीएम योगी बोले, सपाइयों के आचरण पर गिरगिट भी शरमा जाए

विधानसभा में सीएम योगी बोले, सपाइयों के आचरण पर गिरगिट भी शरमा जाए

हज यात्रा का हवाई किराया बढ़ने पर ओवैसी ने जताई नाराजगी, कहा-यह उचित नहीं

हज यात्रा का हवाई किराया बढ़ने पर ओवैसी ने जताई नाराजगी, कहा-यह उचित नहीं

महाराष्ट्र: नागपुर में RSS मुख्यालय और स्मृति मंदिर पर 'रेडिएशन' अटैक की धमकी

महाराष्ट्र: नागपुर में RSS मुख्यालय और स्मृति मंदिर पर 'रेडिएशन' अटैक की धमकी

जम्मू-कश्मीर: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जम्मू से श्रीनगर के लिए पहली वंदे भारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

जम्मू-कश्मीर: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जम्मू से श्रीनगर के लिए पहली वंदे भारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी