Sunday, June 28, 2026
BREAKING
भाजपा सरकार बनेगी उसी दिन नशा बेचने वाले पंजाब छोड़कर चले जाएगें : नायब सिंह सैनी हरियाणा के इन कर्मचारियों को बड़ी राहत, अब दोबारा तय होगी पेंशन... बढ़ कर मिलेगा पैसा! CM सैनी का अल्टीमेटम, '30 जून तक हर हाल में साफ हों बड़े नाले....लापरवाही पर नपेंगे अफसर' धान घोटाला: यूनाइटेड फूड राइस मिल के मालिक नसीब सिंह गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल...2.47 करोड़ की रिकवरी शर्मनाक: 12 घंटे के इलाज का बिल 1.50 लाख, भुगतान न होने पर निजी अस्पताल ने रोका मासूम का शव बड़ा फैसला: कबीर जयंती की छुट्टी पर भी खुले रहेंगे खेल कार्यालय, खिलाड़ियों को CET आवेदन में बड़ी राहत SIR शहरी जिलों में रफ्तार धीमी, 30 लाख गणना प्रपत्र हुए ऑनलाइन... ये जिला रहा टॉप पर उमस ने बढ़ाई लोगों की परेशानी, घरों से बाहर निकलना हुआ मुश्किल, कूलर और पंखे भी पड़े बेअसर पंजाब बोर्ड के हजारों Students के लिए खड़ी हुई मुसीबत, इस जरूरी काम ने बढ़ाई टेंशन गुरुद्वारा सिंह शहीदां सोहाना में जत्थेदार की मौजूदगी में हंगामा, तनावपूर्ण बना माहौल

हरियाणा

विधान सभा चुनाव होते ही हरियाणा सरकार ने एक साल में काटे 1343474 राशन कार्ड : दीपेन्द्र हुड्डा

25 मार्च, 2026 08:41 PM

चंडीगढ़ : हरियाणा में 2014 से लेकर अब तक काटे गए और जोड़े गए राशन कार्डों पर सांसद दीपेन्द्र हुड्डा द्वारा लोक सभा में पूछे गए सवाल के जवाब से खुलासा हुआ है कि अकेले 2025 में, यानी विधान सभा चुनाव होते ही बीजेपी सरकार ने हरियाणा में 13,43,474 राशन कार्ड काट दिये। लोक सभा में सांसद दीपेन्द्र हुड्डा के सवाल के जवाब में भारत सरकार ने माना कि ये आंकडा देश भर में सर्वाधिक है। उन्होंने कहा कि इससे स्पष्ट है कि BJP सरकार ने चुनाव से पहले वोट की ठगी मारने के लिए राशन कार्ड बनाए थे। हरियाणा का आम मतदाता असमंजस में है कि ये राशन कार्ड क्यों बनाए गए और अब किस लिए काटे गए। दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि हकीकत ये है कि बीजेपी सरकार ने वोट लेने के लिए ही ये राशन कार्ड बनाए थे और मकसद पूरा होते ही इन्हें काट दिया। चुनाव के समय हरियाणा की 75% आबादी को झूठे सब्जबाग दिखाये गए, फिर उनके वोट लेकर सत्ता हासिल की और कुछ महीनों का राशन देने के बाद गरीबों का हक छीनकर उन्हें सभी सरकारी योजनाओं से वंचित कर दिया गया। दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि ऐसा क्या हुआ कि चुनाव ख़त्म होते ही अचानक लगभग साढ़े 13 लाख राशन कार्ड काट दिए गये? जबकि, भौगोलिक और आबादी की दृष्टि से हरियाणा से कई गुना बड़े उत्तर प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश जैसे बड़े राज्यों में भी कहीं इतनी भारी संख्या में राशन कार्ड नहीं काटे गए। उन्होंने हरियाणा में बड़े पैमाने पर राशन कार्ड कटौती की स्वतंत्र और निष्पक्ष उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की। सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने अपने सवाल का उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण राज्य मंत्री श्रीमती निमुबेन जयंतीभाई बांभणिया द्वारा लोक सभा में दिया गया जवाब अधूरा बताया और कहा कि 2014 से अब तक जोड़े गए राशन कार्डों का कोई आंकड़ा सरकार ने नहीं दिया। उन्होंने कहा कि सरकार यह बताने में भी असफल रही है कि किन मानकों के आधार पर हरियाणा जैसे राज्य में इतने बड़े पैमाने पर राशन कार्ड काटे गए। सच्चाई यह है कि फैमिली आईडी और सत्यापन के नाम पर गरीबों को सिस्टम से बाहर कर दिया गया। उन्होंने कहा कि हरियाणा में चुनाव से पूर्व बीपीएल कार्डों की संख्या 27 लाख थी उन्हें करीब 75% बढ़ाकर लोकसभा चुनाव तक 45 लाख कर दी गई और विधान सभा चुनाव तक यह संख्या 51.09 लाख हो गई। लोकसभा और विधानसभा चुनाव के बीच करीब 5-6 महीने में ही साढ़े 5 लाख से अधिक नये बीपीएल कार्ड बने। दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि सरकार की इस कारस्तानी से बड़ी संख्या में पात्र लोगों के राशन कार्ड भी काट दिए गए। फूड एंड सप्लाई विभाग को रोजाना दर्जनों शिकायतें मिल रही हैं कि गलत मैपिंग के कारण पात्र लोगों के राशन कार्ड रद्द हो रहे हैं। PPP की आड़ में गलत जानकारी भरकर राशनकार्ड काटने का खेल चल रहा है। भ्रष्टाचार चरम पर है और पीपीपी में खामियों का खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है। कई ऐसे लोग जिनके पास बाइक तक नहीं है और मेहनत-मजदूरी करके गुजारा करते हैं, उनके PPP में कार और पाश इलाकों में कोठी दिखाई जा रही है, जिसके कारण वे अपात्र घोषित हो जा रहे हैं। पीपीपी में इतनी खामियां हैं कि वो दूर ही नहीं हो रही हैं।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

भाजपा सरकार बनेगी उसी दिन नशा बेचने वाले पंजाब छोड़कर चले जाएगें : नायब सिंह सैनी

भाजपा सरकार बनेगी उसी दिन नशा बेचने वाले पंजाब छोड़कर चले जाएगें : नायब सिंह सैनी

हरियाणा के इन कर्मचारियों को बड़ी राहत, अब दोबारा तय होगी पेंशन... बढ़ कर मिलेगा पैसा!

हरियाणा के इन कर्मचारियों को बड़ी राहत, अब दोबारा तय होगी पेंशन... बढ़ कर मिलेगा पैसा!

CM सैनी का अल्टीमेटम, '30 जून तक हर हाल में साफ हों बड़े नाले....लापरवाही पर नपेंगे अफसर'

CM सैनी का अल्टीमेटम, '30 जून तक हर हाल में साफ हों बड़े नाले....लापरवाही पर नपेंगे अफसर'

धान घोटाला: यूनाइटेड फूड राइस मिल के मालिक नसीब सिंह गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल...2.47 करोड़ की रिकवरी

धान घोटाला: यूनाइटेड फूड राइस मिल के मालिक नसीब सिंह गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल...2.47 करोड़ की रिकवरी

शर्मनाक: 12 घंटे के इलाज का बिल 1.50 लाख, भुगतान न होने पर निजी अस्पताल ने रोका मासूम का शव

शर्मनाक: 12 घंटे के इलाज का बिल 1.50 लाख, भुगतान न होने पर निजी अस्पताल ने रोका मासूम का शव

बड़ा फैसला: कबीर जयंती की छुट्टी पर भी खुले रहेंगे खेल कार्यालय, खिलाड़ियों को CET आवेदन में बड़ी राहत

बड़ा फैसला: कबीर जयंती की छुट्टी पर भी खुले रहेंगे खेल कार्यालय, खिलाड़ियों को CET आवेदन में बड़ी राहत

SIR शहरी जिलों में रफ्तार धीमी, 30 लाख गणना प्रपत्र हुए ऑनलाइन... ये जिला रहा टॉप पर

SIR शहरी जिलों में रफ्तार धीमी, 30 लाख गणना प्रपत्र हुए ऑनलाइन... ये जिला रहा टॉप पर

सहकारिता मंत्री डा अरविंद शर्मा ने कष्ट निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता

सहकारिता मंत्री डा अरविंद शर्मा ने कष्ट निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता

कांग्रेस परिवारवादी पार्टी है, कांग्रेस के पास न नेता और ना ही नीति है - डा. अर्चना गुप्ता

कांग्रेस परिवारवादी पार्टी है, कांग्रेस के पास न नेता और ना ही नीति है - डा. अर्चना गुप्ता

श्रीराम जी के चोरों का रावण जैसा हाल होगा… न छोड़ेंगे योगी, न छोड़ेंगे नरेंद्र मोदी – अनिल विज

श्रीराम जी के चोरों का रावण जैसा हाल होगा… न छोड़ेंगे योगी, न छोड़ेंगे नरेंद्र मोदी – अनिल विज