Wednesday, July 01, 2026
BREAKING
अफगानिस्तान एयरस्ट्राइक: तालिबान ने पाकिस्तान पर कर दिया हमला, घर में घुसकर मारे आतंकी 5 रुपये सस्ता हुआ पेट्रोल, डीजल के भी घटे दाम, जुलाई के पहले ही दिन ग्राहकों को तोहफा राजस्थान में धू-धूकर जली टूरिस्ट बस, जिंदा जल गए 8 लोग; 37 तीर्थयात्री सवार थे मणिपुर में फिर भड़की चिंगारी! बफर जोन की तरफ बढ़े 200 कुकी, राशन-दवा का संकट भारत में लगा है जापान का बहुत पैसा, किस राज्य में सबसे ज्यादा निवेश; PM का दौरा अहम क्यों इलाहाबाद हाईकोर्ट का फैसला, पत्नी की आय कम तो पति को देना होगा भरण-पोषण श्रीराम मंदिर ट्रस्ट में शामिल होंगे नए नाम, चंपत राय का क्या होगा? छह जुलाई की बैठक पर टिकीं निगाहें दिलजीत दोसांझ ने याद की बचपन की गरीबी, बोले- डॉक्टर को दिखाने के पैसे नहीं थे समीरा रेड्डी ने सास मंजरी के तलाक और ससुर की दूसरी शादी पर की बात, ऐसे वापस दिलाया आत्मविश्वास Lock Upp 2: कंगना रनौत लेंगी लॉकअप 2 में एंट्री, फराह-रितेश के साथ कंटेस्टेंट को करेंगी बाहर

पंजाब

विधानसभा में बाढ़ पीड़ितों के लिए CM Mann का बड़ा ऐलान, जानें किसे मिलेगा कितना मुआवजा

29 सितंबर, 2025 07:46 PM

चंडीगढ़ : पंजाब विधानसभा में बोलते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि सदन में पंजाब के संकट पर हुई बहस के दौरान कई अच्छे सुझाव आए हैं और विपक्षी दलों को इस मुद्दे पर दोस्त की भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि लाखों युवाओं ने अपनी जान की परवाह किए बिना लाखों लोगों की जान बचाई और उन्हें राशन से भरी ट्रॉलियां बांटीं, वह उनके बहुत आभारी हैं। एन.डी.आर.एफ., भारतीय सेना और समाजसेवी संस्थाओं ने भी भरपूर सहयोग दिया। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदाएं सरहदें या सीमाएं नहीं देखतीं।

अब पुनर्वास और जीवन को पटरी पर लाने का समय है। मुख्यमंत्री मान ने कहा कि फसलों को नुकसान हुआ है, पहले 26 से 33 प्रतिशत के लिए 2000 प्रति एकड़ मुआवजा था, जिसे वह बढ़ाकर 10 हजार रुपये कर रहे हैं। 33 से 75 प्रतिशत के बीच 6800 रुपये की बजाय वह इसे बढ़ाकर 10 हजार रुपये कर रहे हैं। 75 से 100 प्रतिशत नुकसान के लिए वह 6800 रुपये की बजाय 20,000 रुपये प्रति एकड़ दे रहे हैं।

इसके लिए मुख्यमंत्री मान कल केंद्रीय गृह मंत्री से मुलाकात करेंगे। उन्होंने कहा कि 100 प्रतिशत मकानों के क्षतिग्रस्त होने पर 1 लाख 20 हजार रुपये का मुआवजा दिया जाएगा, जबकि कम क्षतिग्रस्त मकानों के लिए 6,500 रुपये की बजाय 35,100 रुपये दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने बताया कि 13 सितंबर से विशेष गिरदावरी करवाई जा रही है। उन्होंने बताया कि कुछ जमीनें बह गई हैं, उनके लिए 47,500 रुपये प्रति हेक्टेयर मुआवजा दिया जाएगा। फिरोजपुर और फाजिल्का के बाढ़ग्रस्त इलाकों से पानी निकालने के लिए उन्होंने पहले ही 4.5 करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

पंजाब: सीएम मान ने संगरूर में ओलंपिक स्तर के स्विमिंग पूल का उद्घाटन किया, कहा-भविष्य में ओलंपियनों की नर्सरी बनेगा

पंजाब: सीएम मान ने संगरूर में ओलंपिक स्तर के स्विमिंग पूल का उद्घाटन किया, कहा-भविष्य में ओलंपियनों की नर्सरी बनेगा

पंजाब में बिजली की मांग ने तोड़े रिकार्ड, बिजली कटौती से पूरे राज्य में हाहाकार

पंजाब में बिजली की मांग ने तोड़े रिकार्ड, बिजली कटौती से पूरे राज्य में हाहाकार

पंजाब के स्कूलों में फिर शुरू होगा मिशन समर्थ, जारी हुए निर्देश

पंजाब के स्कूलों में फिर शुरू होगा मिशन समर्थ, जारी हुए निर्देश

Amritsar में रिटायर्ड फौजी के घर की छत से 20 करोड़ की हैरोइन जब्त

Amritsar में रिटायर्ड फौजी के घर की छत से 20 करोड़ की हैरोइन जब्त

पंजाब में तबादलों पर बड़ा फैसला! इन कर्मचारियों को नहीं किया जाएगा रिलीव

पंजाब में तबादलों पर बड़ा फैसला! इन कर्मचारियों को नहीं किया जाएगा रिलीव

कलयुगी मां की करतूत! तीनों बच्चों को नहर में फेंका फिर खुद भी की आत्महत्या की कोशिश

कलयुगी मां की करतूत! तीनों बच्चों को नहर में फेंका फिर खुद भी की आत्महत्या की कोशिश

पंजाब को आज मिल सकता है नया DGP : UPSC ने बुलाई बैठक

पंजाब को आज मिल सकता है नया DGP : UPSC ने बुलाई बैठक

Punjab में सरकारी बसों के सफर को लेकर राहत! पनबस ने लिया अहम फैसला

Punjab में सरकारी बसों के सफर को लेकर राहत! पनबस ने लिया अहम फैसला

हथियारों और हेरोइन की खेप सहित 10 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

हथियारों और हेरोइन की खेप सहित 10 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

बिजली कटौती से परेशान किसानों ने पावरकॉम ऑफिस के बाहर प्रदर्शन

बिजली कटौती से परेशान किसानों ने पावरकॉम ऑफिस के बाहर प्रदर्शन