Thursday, July 02, 2026
BREAKING
भारत-अमेरिका व्यापार समझौता अंतिम चरण में, भारत को मिलेगा प्रतिस्पर्धात्मक लाभ: पीयूष गोयल भारत ने प्रस्तावित अमेरिकी टैरिफ के खिलाफ दर्ज कराई आपत्ति पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पर्यटकों से भरी नाव पलटने से सात लोगों की मौत सोने में सपाट कारोबार, चांदी में आधा प्रतिशत से अधिक की तेजी भारतीय शेयर बाजार कच्चे तेल में गिरावट और आईटी शेयर में खरीदारी से उछला; सेंसेक्स 77,000 के पार फीफा विश्व कप: बाइचुंग भूटिया ने राउंड ऑफ 32 में क्रोएशिया के खिलाफ पुर्तगाल का समर्थन किया साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 में बोलती है इंग्लैंड की तूती, सेमीफाइनल में आसान नहीं प्रोटियाज टीम की राह न्यूजीलैंड को लगा बड़ा झटका, वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हुए बेन सियर्स हर समय अकेले रहने का करता है मन, इन संकेतों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज, बढ़ सकता है तनाव हार्मोनल बदलाव बिगाड़ सकते हैं चेहरे की रंगत, पीरियड्स से पहले ऐसे बढ़ता है एक्ने का खतरा

पंजाब

विधानसभा में नशे के मुद्दे पर Harpal Cheema का वार, कांग्रेस-अकाली दल को घेरा – पढ़ें क्या-क्या कहा

15 जुलाई, 2025 05:13 PM

चंडीगढ़. पंजाब विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने राज्य में नशाखोरी के मुद्दे पर विपक्ष पर तीखा हमला बोला। चीमा ने साफ तौर पर कहा कि पंजाब में नशे की एंट्री अकाली-भाजपा सरकार के समय में हुई थी और उस दौर में "नशा बेचा गया, फैलाया गया और सिस्टम के ज़रिए इसे संरक्षण मिला।" उन्होंने कहा, "आज जो हालात बने हैं, उनकी नींव उसी समय रखी गई थी जब अकाली दल की सरकारें नशे के धंधे को आंख मूंद कर देखती रहीं।"

कैप्टन के गुटका साहिब की कसमें याद दिलाईं

चीमा ने पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह पर भी निशाना साधते हुए कहा कि 2017 में उन्होंने गुटका साहिब को माथे से लगाकर कसम खाई थी कि 4 हफ्तों में नशा खत्म कर देंगे। “साढ़े चार साल कांग्रेस की सरकार रही, लेकिन नशे के खिलाफ कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। फिर चरणजीत सिंह चन्नी को लाया गया लेकिन नतीजा वही रहा।” चीमा बोले कि जब जनता ने बदलाव चाहा तो आम आदमी पार्टी को सत्ता सौंपी, और मुख्यमंत्री भगवंत मान बने।

"हमने नशों के खिलाफ युद्ध शुरू किया"

चीमा ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार आते ही राज्य में "खेड़ा वतन पंजाब" जैसी मुहिम शुरू हुई, स्कूलों–कॉलेजों में प्रतियोगिताएं चलीं और नशे के खिलाफ एक वॉर लेवल एक्शन शुरू हुआ। "हमने पांच मंत्रियों की हाई लेवल कमेटी बनाई। पहले कहा जाता था कि सरकारें मगरमच्छों को नहीं पकड़तीं। लेकिन हमारी पुलिस ने बड़े मगरमच्छ को पकड़ा – तो कांग्रेस को दर्द होने लगा।"

प्रताप सिंह बाजवा से सीधी टक्कर

चर्चा के दौरान नेता विपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने टोका तो चीमा ने कहा, "आप बुजुर्ग हैं बाजवा साहब, आपको बातें भूल जाती हैं। आपने खुद कहा था रस्सा डालो मजीठिया पर। अब जब डाला, तो आपको दिक्कत क्यों है?" बाजवा ने जवाब दिया कि "तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर मत पेश करो" लेकिन चीमा अपने बयान पर कायम रहे।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

महिलाओं के बैंक खातों में आए 1000 रुपये

महिलाओं के बैंक खातों में आए 1000 रुपये

पंजाब राज्य खाद्य आयोग के चेयरमैन बाल मुकंद शर्मा ने समीक्षा बैठक में राशन डिपो, आंगनवाड़ी केंद्रों और मिड-डे मील व्यवस्था का लिया जायजा

पंजाब राज्य खाद्य आयोग के चेयरमैन बाल मुकंद शर्मा ने समीक्षा बैठक में राशन डिपो, आंगनवाड़ी केंद्रों और मिड-डे मील व्यवस्था का लिया जायजा

पंजाब में बिजली संकट के बीच PSPCL ने बना दिए कंट्रोल रूम, जारी किया हेल्पलाइन नंबर

पंजाब में बिजली संकट के बीच PSPCL ने बना दिए कंट्रोल रूम, जारी किया हेल्पलाइन नंबर

पंजाब के सभी टोल प्लाजा होंगे Free, नोट कर लें तारीख, पढ़ें पूरी खबर

पंजाब के सभी टोल प्लाजा होंगे Free, नोट कर लें तारीख, पढ़ें पूरी खबर

बाढ़ पीड़ितों के लिए मसीहा बने Sonu Sood, 180 परिवारों के सिर पर फिर बनी छत

बाढ़ पीड़ितों के लिए मसीहा बने Sonu Sood, 180 परिवारों के सिर पर फिर बनी छत

पंजाब में आज से सभी सिविल सर्जन दफ्तरों के काम का तरीका बदला! अब छुट्टियां लेने के लिए...

पंजाब में आज से सभी सिविल सर्जन दफ्तरों के काम का तरीका बदला! अब छुट्टियां लेने के लिए...

तख्त श्री हजूर साहिब कानून स्थगित, तरुण चुघ ने महाराष्ट्र सरकार का जताया आभार

तख्त श्री हजूर साहिब कानून स्थगित, तरुण चुघ ने महाराष्ट्र सरकार का जताया आभार

करदाताओं के विश्वास और प्रौद्योगिकी-आधारित प्रशासन का परिचायक है पंजाब में जी.एस.टी. प्राप्ति में दर्ज 24.45% की शानदार वृद्धि: हरपाल सिंह चीमा

करदाताओं के विश्वास और प्रौद्योगिकी-आधारित प्रशासन का परिचायक है पंजाब में जी.एस.टी. प्राप्ति में दर्ज 24.45% की शानदार वृद्धि: हरपाल सिंह चीमा

कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत द्वारा बागवानी विभाग के कार्यों की समीक्षा

कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत द्वारा बागवानी विभाग के कार्यों की समीक्षा

नशा छुड़ाऊ केंद्र के मालिक समेत दो व्यक्ति सात आधुनिक पिस्तौलों के साथ गिरफ्तार

नशा छुड़ाऊ केंद्र के मालिक समेत दो व्यक्ति सात आधुनिक पिस्तौलों के साथ गिरफ्तार