Tuesday, June 30, 2026
BREAKING
जब हमारे संकल्प, विचार और मन की भावनाएं एक होती हैं, तब हर कार्य सफल होता है: प्रधानमंत्री मोदी गाजियाबाद : ट्रांसफॉर्मर में लगी भीषण आग, 2 किलोमीटर दूर तक दिखीं लपटें; कई दमकल गाड़ियों ने पाया काबू फीफा वर्ल्ड कप-2026 : चार बार की चैम्पियन जर्मनी बाहर, पैराग्वे ने पेनल्टी शूटआउट में जीत दर्ज कर अंतिम-16 में जगह बनाई वडोदरा में वाइब्रेंट गुजरात रीजनल कॉन्फ्रेंस के समापन सत्र को संबोधित करेंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भारत ने अफगानिस्तान में पाकिस्तान के हवाई हमलों की कड़ी निंदा की भारी बारिश और बाढ़ के बीच भारतीय सेना का रेस्क्यू ऑपरेशन, सुरक्षित निकाले गए 27 ग्रामीण श्रीगंगानगर : 13 वर्षीय बालिका से कथित यौन उत्पीड़न मामले में बड़ी कार्रवाई, होटल मैनेजर सहित 12 गिरफ्तार 14 साल पूरे होने पर भावुक हुए अनुराग सिंह, बोले- 'जट्ट एंड जूलियट को इतना प्यार मिलेगा, कभी सोचा नहीं था' हरियाणा में किसानों, एमएसएमई और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने फ्लिपकार्ट नेतृत्व से की अहम बैठक अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल सस्ता होने के बावजूद भारत में पेट्रोल-डीजल महंगा क्यों : दीपेन्द्र हुड्डा

राष्ट्रीय

87 साल की उम्र में रेमंड ग्रुप के पूर्व चेयरमैन पद्म भूषण डॉ. विजयपत सिंघानिया का निधन

29 मार्च, 2026 01:07 PM

मुंबई : रेमंड ग्रुप के पूर्व एमडी और पद्म भूषण से सम्मानित उद्योगपति विजयपत सिंघानिया का 87 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनके बेटे गौतम सिंघानिया ने शनिवार को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इसकी पुष्टि की। उनका अंतिम संस्कार कल, 29 मार्च 2026 को किया जाएगा। गौतम सिंघानिया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स लिखा, “गहरे दुख और शोक के साथ हम पद्म भूषण डॉ. विजयपत कैलाशपत सिंघानिया के निधन की सूचना दे रहे हैं।” उन्होंने अपने पिता को एक दूरदर्शी नेता, समाजसेवी और प्रेरणादायक व्यक्तित्व बताया, जिनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी। उनका अंतिम संस्कार रविवार को मुंबई के चंदनवाड़ी श्मशान घाट पर किया जाएगा। परिवार और मित्रों से दोपहर 1:30 बजे एल.डी. रुपारेल मार्ग स्थित हवेली में एकत्र होने का अनुरोध किया गया है।
विजयपत सिंघानिया को एक बड़े उद्योगपति के रूप में याद किया जाएगा, जिन्होंने रेमंड ग्रुप को एक मजबूत और प्रतिष्ठित कंपनी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने करीब दो दशकों तक कंपनी का नेतृत्व किया और वर्ष 2000 तक चेयरमैन रहे। इसके बाद उन्होंने कंपनी की जिम्मेदारी अपने बेटे गौतम सिंघानिया को सौंप दी और अपनी 37 प्रतिशत हिस्सेदारी भी उन्हें दे दी।


विजयपत सिंघानिया और गौतम सिंघानिया के बीच कुछ साल पहले कानूनी विवाद भी हुए थे, हालांकि बाद में यह मामला सुलझ गया था।
1938 में जन्मे विजयपत सिंघानिया एक सफल उद्योगपति होने के साथ-साथ एक एविएटर भी थे। भारत सरकार ने उनके योगदान को देखते हुए उन्हें 2006 में पद्म भूषण से सम्मानित किया था। इसके अलावा, उन्हें लंदन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड रिसर्च से मानद पीएचडी भी मिली थी।


भारतीय वायुसेना ने उन्हें 1994 में मानद एयर कमोडोर नियुक्त किया था, और वर्ष 2006 में वे मुंबई के शेरिफ भी रहे। वर्तमान में, गौतम सिंघानिया रेमंड ग्रुप के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। बता दें कि रेमंड ग्रुप एक भारतीय ब्रांडेड कपड़ा और फैशन रिटेलर है, जिसकी स्थापना 1925 में हुई थी।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

जब हमारे संकल्प, विचार और मन की भावनाएं एक होती हैं, तब हर कार्य सफल होता है: प्रधानमंत्री मोदी

जब हमारे संकल्प, विचार और मन की भावनाएं एक होती हैं, तब हर कार्य सफल होता है: प्रधानमंत्री मोदी

गाजियाबाद : ट्रांसफॉर्मर में लगी भीषण आग, 2 किलोमीटर दूर तक दिखीं लपटें; कई दमकल गाड़ियों ने पाया काबू

गाजियाबाद : ट्रांसफॉर्मर में लगी भीषण आग, 2 किलोमीटर दूर तक दिखीं लपटें; कई दमकल गाड़ियों ने पाया काबू

वडोदरा में वाइब्रेंट गुजरात रीजनल कॉन्फ्रेंस के समापन सत्र को संबोधित करेंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

वडोदरा में वाइब्रेंट गुजरात रीजनल कॉन्फ्रेंस के समापन सत्र को संबोधित करेंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

भारत ने अफगानिस्तान में पाकिस्तान के हवाई हमलों की कड़ी निंदा की

भारत ने अफगानिस्तान में पाकिस्तान के हवाई हमलों की कड़ी निंदा की

भारी बारिश और बाढ़ के बीच भारतीय सेना का रेस्क्यू ऑपरेशन, सुरक्षित निकाले गए 27 ग्रामीण

भारी बारिश और बाढ़ के बीच भारतीय सेना का रेस्क्यू ऑपरेशन, सुरक्षित निकाले गए 27 ग्रामीण

श्रीगंगानगर : 13 वर्षीय बालिका से कथित यौन उत्पीड़न मामले में बड़ी कार्रवाई, होटल मैनेजर सहित 12 गिरफ्तार

श्रीगंगानगर : 13 वर्षीय बालिका से कथित यौन उत्पीड़न मामले में बड़ी कार्रवाई, होटल मैनेजर सहित 12 गिरफ्तार

राजस्व मामलों के निस्तारण में देरी पर बोले सीएम योगी, समयसीमा के भीतर दिलाएं न्याय

राजस्व मामलों के निस्तारण में देरी पर बोले सीएम योगी, समयसीमा के भीतर दिलाएं न्याय

अयोध्या के महंतों की मांग, 'स्थानीय संतों और आध्यात्मिक गुरुओं को सौंपा जाए राम मंदिर ट्रस्ट'

अयोध्या के महंतों की मांग, 'स्थानीय संतों और आध्यात्मिक गुरुओं को सौंपा जाए राम मंदिर ट्रस्ट'

ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर तीखा हमला, बोले- 2027 में सपा का होगा सफाया

ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर तीखा हमला, बोले- 2027 में सपा का होगा सफाया

उत्तर प्रदेश में 1 जुलाई से 'स्कूल चलो अभियान' का दूसरा चरण, लोगों से सीएम योगी की अपील- 'इसे जनआंदोलन बनाएं'

उत्तर प्रदेश में 1 जुलाई से 'स्कूल चलो अभियान' का दूसरा चरण, लोगों से सीएम योगी की अपील- 'इसे जनआंदोलन बनाएं'