Tuesday, November 17, 2026
BREAKING
• "2029 तक सिक्किम की तर्ज पर विकसित होगा मोरनी", CM सैनी का बड़ा ऐलान, कहा- बनेगा हरियाणा का पहला आदर्श जैविक खेती ब्लॉक • ‘खेडां वतन पंजाब दियां’ के चौथे सीजन के तहत दिड़बा में राज्य स्तरीय नेशनल स्टाइल कबड्डी मुकाबले शुरू • वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ की बैठक, मांगों के शीघ्र निपटारे के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश • कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. द्वारा पी.एच.डी. की डिग्री पूर्ण • पी.एस.पी.सी.एल. द्वारा की जाएगी 450 क्लर्कों की भर्ती; 2500 अपरेंटिसों को दिया जाएगा तकनीकी प्रशिक्षण : बिजली मंत्री सौंद • जीओसी वज्र कोर ने जालंधर में सेना भर्ती रैली की समीक्षा की • IFFI 2026: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’, ऋषभ शेट्टी की ‘कांतारा: ए लेजेंड – चैप्टर 1’ इंडियन पैनोरमा में चयनित • पीएम मोदी ने फिलीपींस के सबसे पुराने गुरुद्वारे के पुनर्निर्माण की आधारशिला रखने के समारोह का नेतृत्व किया • पंजाब में पराली जलाने के 6,433 मामले दर्ज, 2,252 किसानों पर लगाया गया 1.12 करोड़ जुर्माना • ‘पंजाब केसरी’ लाला लाजपत राय: जिनकी दहाड़ और शहादत ने ब्रिटिश हुकूमत के ताबूत में आखिरी कील ठोंक दी

पंजाब

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ की बैठक, मांगों के शीघ्र निपटारे के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश

17 नवंबर, 2026 06:37 PM

चंडीगढ़ : पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा, जो कर्मचारियों के मामलों के समाधान के लिए गठित कैबिनेट सब-कमेटी के चेयरमैन भी हैं, ने आज यहां अपने कार्यालय में विभिन्न कर्मचारी यूनियनों के प्रतिनिधियों के साथ उनके लंबित मामलों और शिकायतों पर चर्चा करने के लिए विस्तृत बैठकें कीं।

बैठकों के दौरान यूनियन नेताओं ने कैबिनेट मंत्री को अपनी प्रमुख समस्याओं से अवगत करवाया और अपनी मांगें प्रस्तुत कीं। कर्मचारी यूनियनों के सभी प्रतिनिधियों की बातों को ध्यानपूर्वक सुनते हुए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा, "भगवंत मान सरकार अपने कर्मचारी वर्ग के कल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि आपकी सभी जायज मांगों को जल्द से जल्द पूरा किया जाएगा।"

बैठक में विचार किए गए मामलों पर तत्काल कार्रवाई करते हुए वित्त मंत्री ने उपस्थित संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि आवश्यक प्रशासनिक प्रक्रियाओं में तेजी लाई जाए और एक सप्ताह के भीतर स्थिति रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि कर्मचारियों की जायज समस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए।

इस बैठक में आउटसोर्स कर्मचारी फेडरेशन पंजाब (पीएसपीसीएल) के चेयरमैन कुलजीत सिंह लोहका, ऑल डिप्लोमा डिग्री अप्रेंटिसशिप एसोसिएशन के प्रधान गुरदीप सिंह, पावरकॉम मीटर रीडर यूनियन (आजाद) के प्रधान गुरविंदर सिंह, आउटसोर्स स्वास्थ्य विभाग कर्मचारी यूनियन पंजाब के प्रधान गुरजिंदर सिंह, आशा वर्कर्स एवं फैसिलिटेटर्स निरोल यूनियन पंजाब की प्रधान किरणदीप कौर, एनलिस्टमेंट आउटसोर्स कोऑर्डिनेशन कमेटी पंजाब के प्रधान वरिंदर सिंह, एनएसक्यूएफ वोकेशनल टीचर फ्रंट पंजाब के प्रतिनिधि रणजीत सिंह बरनाला, 3704 अध्यापक यूनियन पंजाब के प्रधान हरजिंदर सिंह, मिड-डे मील एवं सफाई कर्मचारी यूनियन पंजाब के प्रधान सुखविंदर सिंह तथा ठेका कर्मचारी संघर्ष मोर्चा पंजाब के प्रधान बलिहार सिंह उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

‘खेडां वतन पंजाब दियां’ के चौथे सीजन के तहत दिड़बा में राज्य स्तरीय नेशनल स्टाइल कबड्डी मुकाबले शुरू

‘खेडां वतन पंजाब दियां’ के चौथे सीजन के तहत दिड़बा में राज्य स्तरीय नेशनल स्टाइल कबड्डी मुकाबले शुरू

कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. द्वारा पी.एच.डी. की डिग्री पूर्ण

कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. द्वारा पी.एच.डी. की डिग्री पूर्ण

पी.एस.पी.सी.एल. द्वारा की जाएगी 450 क्लर्कों की भर्ती; 2500 अपरेंटिसों को दिया जाएगा तकनीकी प्रशिक्षण : बिजली मंत्री सौंद

पी.एस.पी.सी.एल. द्वारा की जाएगी 450 क्लर्कों की भर्ती; 2500 अपरेंटिसों को दिया जाएगा तकनीकी प्रशिक्षण : बिजली मंत्री सौंद

जीओसी वज्र कोर ने जालंधर में सेना भर्ती रैली की समीक्षा की

जीओसी वज्र कोर ने जालंधर में सेना भर्ती रैली की समीक्षा की

पंजाब में पराली जलाने के 6,433 मामले दर्ज, 2,252 किसानों पर लगाया गया 1.12 करोड़ जुर्माना

पंजाब में पराली जलाने के 6,433 मामले दर्ज, 2,252 किसानों पर लगाया गया 1.12 करोड़ जुर्माना

तरनतारन बस हादसे पर एनएचआरसी सख्त, पंजाब के मुख्य सचिव को जारी किया सशर्त समन

तरनतारन बस हादसे पर एनएचआरसी सख्त, पंजाब के मुख्य सचिव को जारी किया सशर्त समन

पंजाब की सियासत में बड़ा धमाका, बीबी जागीर कौर शिरोमणि अकाली दल में हुई शामिल

पंजाब की सियासत में बड़ा धमाका, बीबी जागीर कौर शिरोमणि अकाली दल में हुई शामिल

विधानसभा चुनाव से पहले दल-बदली को लेकर कांग्रेस का सख्त फैसला, 4 मेंबरी कमेटी का गठन

विधानसभा चुनाव से पहले दल-बदली को लेकर कांग्रेस का सख्त फैसला, 4 मेंबरी कमेटी का गठन

अवैध हथियारों और नशा तस्करी के दो नैटवर्क का भंडाफोड़, 2 नाबालिगों समेत 9 गिरफ्तार

अवैध हथियारों और नशा तस्करी के दो नैटवर्क का भंडाफोड़, 2 नाबालिगों समेत 9 गिरफ्तार

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा अमृतसर हादसे के पीड़ित परिवारों के लिए 5-5 लाख रुपये और प्रत्येक घायल के लिए एक लाख रुपये की वित्तीय सहायता की घोषणा

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा अमृतसर हादसे के पीड़ित परिवारों के लिए 5-5 लाख रुपये और प्रत्येक घायल के लिए एक लाख रुपये की वित्तीय सहायता की घोषणा