Monday, July 06, 2026
BREAKING
जींद की धरती से हाइड्रोजन ट्रेन का शुभारंभ होना हरियाणा के साथ-साथ पूरे देश के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि: डा. अर्चना गुप्ता मेक इन इंडिया, नई शिक्षा नीति और आत्मनिर्भर भारत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के राष्ट्रवादी विजन को आगे बढ़ाने वाले कदम : जेपी नड्डा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन राष्ट्र सेवा, त्याग और सिद्धांतों का प्रेरणास्रोत : नायब सिंह सैनी मजबूत नेतृत्व और पारदर्शी कार्यप्रणाली से ही सशक्त बनता है संगठन: अशोक बुवानीवाला कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित होगी हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की जनरल बॉडी की बैठक स्वास्थ्य विभाग द्वारा 7 जुलाई से 22 जुलाई तक चलाया जाएगा 'शून्य निवारणीय मातृ मृत्यु' पखवाड़ा पंजाब कांग्रेस ने 2027 चुनाव से पहले फिर दोहराई 2021 सिद्धू-कैप्टन की कहानी, रंधावा खुले तौर पर चन्नी के साथ PSEB: बोर्ड कक्षाओं के विद्यार्थियों को राहत, बर्थ सर्टीफिकेट को लेकर नई हिदायतें जारी गुरदासपुर में ऑपरेशन प्रहार का तीसरा पड़ाव शुरू, पुलिस ने कई संदिग्धों को हिरासत में लिया दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सतलुज' के OTT से हटाने के मामले में बोले मनजीत सिंह जी.के., खड़े किए सवाल

राष्ट्रीय

'विकसित भारत' की ओर बढ़ रहा देश, वाहन उद्योग और सरकार मिलकर करें काम: PM मोदी

11 सितंबर, 2025 07:43 PM

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि देश ‘विकसित भारत' के दृष्टिकोण की ओर बढ़ रहा है और इसके लिए सरकार और वाहन उद्योग को संपूर्ण विनिर्माण मूल्य श्रृंखला में ‘सच्ची आत्मनिर्भरता' हासिल करने के लिए मिलकर काम करने की जरूरत है। सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) के वार्षिक सम्मेलन में लिखित संबोधन में मोदी ने कहा कि जैसे-जैसे भारत हरित और स्मार्ट परिवहन में वैश्विक नेतृत्व की ओर बढ़ रहा है, निवेश और सहयोग के अपार अवसर पैदा हो रहे हैं। सियाम के अध्यक्ष शैलेश चंद्रा ने प्रधानमंत्री के संदेश को पढ़ा। अपने संदेश में प्रधानमंत्री ने कहा कि अर्थव्यवस्था के एक प्रमुख चालक वाहन उद्योग ने परिवहन और जीवन की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार किया है और यह ‘मेक इन इंडिया' पहल का अग्रदूत रहा है।

मोदी ने कहा, ‘‘जैसे-जैसे देश हरित और स्मार्ट परिवहन में वैश्विक नेतृत्व की ओर बढ़ रहा है, निवेश और सहयोग के अवसर बढ़ रहे हैं।'' प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘जैसे-जैसे हम ‘विकसित भारत' के दृष्टिकोण की ओर बढ़ रहे हैं, सरकार और उद्योग के लिए यह ज़रूरी है कि वे संपूर्ण वाहन निर्माण मूल्य श्रृंखला में सच्ची आत्मनिर्भरता हासिल करने के लिए मिलकर काम करें।'' उन्होंने आगे कहा कि अर्थव्यवस्था के एक प्रमुख चालक, वाहन उद्योग ने जीवन की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार किया है।

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘यह मेक इन इंडिया पहल का अग्रदूत रहा है, जिसने भारतीय विनिर्माण में वैश्विक भरोसे को बढ़ाया है और भारत को वाहन क्षेत्र में उत्कृष्टता केंद्र के रूप में स्थापित किया है।'' मोदी ने कहा, ‘‘भारत भविष्य के लिए तैयार परिवहन पारिस्थितिकी तंत्र के निर्माण की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।'' उन्होंने कहा कि आधुनिक प्रौद्योगिकी के विश्वस्तरीय बुनियादी ढांचे के साथ यह एकीकरण परिवहन के क्षेत्र में भारत की महत्वाकांक्षी विकास गाथा का आधार है।

इस बात पर प्रकाश डालते हुए कि कैसे वाहन क्षेत्र भी हरित प्रौद्योगिकी, इलेक्ट्रिक वाहन और टिकाऊ विकल्पों पर ध्यान केंद्रित करते हुए स्थिरता को अपना रहा है, उन्होंने कहा, ‘‘ये प्रगति भारत के स्वच्छ परिवहन लक्ष्यों को मजबूत करती है। साथ ही डिजाइन, उत्पादन और तैनाती में अवसर पैदा करती हैं।'' उन्होंने यह भी कहा कि स्टार्टअप इकाइयों का आगे बढ़ना, विशेष रूप से ऊर्जा भंडारण में, उत्साहजनक है। प्रधानमंत्री ने वाहन क्षेत्र के समक्ष प्रमुख चुनौतियों जैसे उत्सर्जन, सुरक्षा और बुनियादी ढांचे पर नीति-निर्माताओं, निर्माताओं और शोधकर्ताओं के बीच जीवंत संवाद को सुगम बनाने और राष्ट्रीय लक्ष्यों के साथ औद्योगिक रणनीतियों को संरेखित करने में सियाम द्वारा वर्षों से निभाई गई भूमिका की भी सराहना की। 

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

प्रधानमंत्री मोदी समेत कई नेताओं ने दलाई लामा को 91वें जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री मोदी समेत कई नेताओं ने दलाई लामा को 91वें जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं

खिलाड़ियों की सफलता का जिक्र कर सीएम योगी ने युवाओं और अभिभावकों को दिया बड़ा संदेश

खिलाड़ियों की सफलता का जिक्र कर सीएम योगी ने युवाओं और अभिभावकों को दिया बड़ा संदेश

मुंबई में मूसलाधार बारिश का कहर, स्कूल-कॉलेज बंद, उड़ानें और लोकल सेवाएं प्रभावित

मुंबई में मूसलाधार बारिश का कहर, स्कूल-कॉलेज बंद, उड़ानें और लोकल सेवाएं प्रभावित

पीएम मोदी तीन देशों के दौरे पर रवाना, बोले- ‘यात्रा का मकसद आर्थिक और रणनीतिक सहयोग को बढ़ाना है’

पीएम मोदी तीन देशों के दौरे पर रवाना, बोले- ‘यात्रा का मकसद आर्थिक और रणनीतिक सहयोग को बढ़ाना है’

बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात में 30 जुलाई को उपचुनाव: अधिसूचना जारी

बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात में 30 जुलाई को उपचुनाव: अधिसूचना जारी

दोहा में जयशंकर ने कतर के प्रधानमंत्री से की मुलाकात, रणनीतिक साझेदारी पर हुई चर्चा

दोहा में जयशंकर ने कतर के प्रधानमंत्री से की मुलाकात, रणनीतिक साझेदारी पर हुई चर्चा

आयुध कारखानों के 65,000 पूर्व कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित, सरकार ने नियमित सेवा में किया स्थानांतरित : डॉ. जितेंद्र सिंह

आयुध कारखानों के 65,000 पूर्व कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित, सरकार ने नियमित सेवा में किया स्थानांतरित : डॉ. जितेंद्र सिंह

अवैध कोयला खनन पर सख्त हुए अमित शाह, ‘जीरो कोल लीकेज प्लान’ लागू करने के दिए निर्देश

अवैध कोयला खनन पर सख्त हुए अमित शाह, ‘जीरो कोल लीकेज प्लान’ लागू करने के दिए निर्देश

अमरनाथ यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब: महज तीन दिन में 56,000 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, हर मोर्चे पर स्वास्थ्य टीमें तैनात

अमरनाथ यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब: महज तीन दिन में 56,000 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, हर मोर्चे पर स्वास्थ्य टीमें तैनात

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर पीएम मोदी ने किया नमन, कहा- उनका विजन विकसित भारत की राह को कर रहा है प्रकाशित

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर पीएम मोदी ने किया नमन, कहा- उनका विजन विकसित भारत की राह को कर रहा है प्रकाशित