Tuesday, August 18, 2026
BREAKING
खरड़ की कुलदेवी के रूप में भी पूजा जाता है प्राचीन सिद्ध पीठ माता अंबिका देवी मंदिर में 20 अगस्त को लगेगा भव्य मेला लोक सभा सदस्य मालविंदर सिंह कंग गुरुद्वारा बाबा गुरदित्ता जी सालाना जोड़ मेले में हुए नतमस्तक लखीसराय-बीरभूम हादसे पर पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, मृतकों के परिजनों और घायलों को मिलेगी मदद विकसित भारत के संकल्प को मजबूत करेगी भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम : डॉ. अर्चना गुप्ता भाजपा सरकार को जनता की समस्याओं का समाधान करने के बजाय केवल घोषणाओं और प्रचार तक सीमित नहीं रहना चाहिये : राव नरेंद्र सिंह हरियाणा के 'धाकड़ ताऊ': 75 साल की उम्र में 401 मेडल और 300 से ज्यादा सर्टिफिकेट्स, रिकॉर्ड्स बुक में दर्ज है नाम हरियाणा के औद्योगिक प्रतिष्ठानों में रोज होगा 5 मिनट का ‘वाई-ब्रेक’, कर्मचारियों को मिलेगा योग का लाभ दमन नहीं, संवाद और न्याय के रास्ते से ही प्रदेश में कायम होगी शांति : सैलजा IAS अधिकारी कंवलप्रीत बराड़ को ED का समन, 18 अगस्त को पूछताछ के लिए किया तलब Punjab कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व मुख्यमंत्री के करीबी सहित कई नेताओं ने बदली पार्टी

राष्ट्रीय

वाइस एडमिरल संजय वात्स्यायन को मिली पश्चिमी नौसैनिक कमान की जिम्मेदारी

10 मई, 2026 05:29 PM

भारतीय नौसेना की पश्चिमी नौसैनिक कमान में एक महत्वपूर्ण नेतृत्व परिवर्तन किया गया है। इसके अंतर्गत वाइस एडमिरल संजय वात्स्यायन को पश्चिमी नौसैनिक कमान का नया फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ नियुक्त किया गया है। वाइस एडमिरल वात्स्यायन वर्तमान में उप नौसेना प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। अब देश की सबसे रणनीतिक नौसैनिक कमानों में से एक की जिम्मेदारी संभालेंगे।

गौरतलब है कि पश्चिमी नौसैनिक कमान का मुख्यालय मुंबई में स्थित है। इस नौसैनिक कमान को भारतीय नौसेना की ‘स्ट्राइक फोर्स’ माना जाता है। यह कमान अरब सागर क्षेत्र में भारत की समुद्री सुरक्षा, युद्धक तैयारी और रणनीतिक अभियानों की जिम्मेदारी निभाती है। पश्चिमी समुद्री सीमाओं की निगरानी और समुद्री हितों की रक्षा में इसकी भूमिका बेहद अहम मानी जाती है।

वाइस एडमिरल संजय वात्स्यायन जनवरी 1988 में भारतीय नौसेना में शामिल हुए थे। वे गनरी और मिसाइल प्रणाली के विशेषज्ञ अधिकारी हैं। अपने लंबे सैन्य करियर में उन्होंने कई प्रमुख युद्धपोतों और नौसैनिक इकाइयों का नेतृत्व किया है। वह भारतीय नौसेना के आईएनएस निशंक, आईएनएस विभूति, आईएनएस कुठार और आईएनएस सह्याद्रि जैसे महत्वपूर्ण युद्धपोतों की कमान संभाल चुके हैं। वाइस एडमिरल संजय वात्स्यायन पूर्वी बेड़े के कमांडर, पूर्वी नौसैनिक कमान के चीफ ऑफ स्टाफ तथा एकीकृत रक्षा स्टाफ मुख्यालय में नीति, योजना और बल विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण पदों पर भी कार्य किया।

बीते वर्ष अगस्त 2025 में उन्होंने भारतीय नौसेना के 47वें उप नौसेना प्रमुख के रूप में पदभार ग्रहण किया था। उत्कृष्ट सेवाओं और नेतृत्व के लिए उन्हें परम विशिष्ट सेवा पदक, अति विशिष्ट सेवा पदक और नौसेना पदक से सम्मानित किया जा चुका है। रक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि उनके व्यापक संचालन अनुभव, सामरिक समझ और नेतृत्व क्षमता से पश्चिमी नौसैनिक कमान की युद्धक तैयारी और समुद्री सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूती मिलेगी। गौरतलब है कि सरकार ने शनिवार 9 अप्रैल को ही वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन को नौसेना प्रमुख नियुक्त किया है।

भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी 31 मई को सेवा से सेवानिवृत्त होंगे। एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी के सेवानिवृत्त होने के उपरांत कृष्णा स्वामीनाथन यह पद संभालेंगे। वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन ने 31 जुलाई 2025 को पश्चिमी नौसेना कमान के 34वें फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ का कार्यभार ग्रहण किया था। फ्लैग ऑफिसर कृष्णा स्वामीनाथन को 01 जुलाई 1987 को भारतीय नौसेना में कमीशन प्राप्त हुआ था। वह संचार एवं इलेक्ट्रॉनिक युद्ध प्रणाली के विशेषज्ञ हैं।

वे राष्ट्रीय रक्षा अकादमी, खड़कवासला, यूनाइटेड किंगडम स्थित जॉइंट सर्विसेज कमांड एंड स्टाफ कॉलेज, श्रिवेनहम करंजा स्थित कॉलेज ऑफ नेवल वॉरफेयर तथा संयुक्त राज्य अमेरिका के रोड आइलैंड स्थित न्यूपोर्ट नेवल वॉर कॉलेज के पूर्व छात्र हैं।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

लखीसराय-बीरभूम हादसे पर पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, मृतकों के परिजनों और घायलों को मिलेगी मदद

लखीसराय-बीरभूम हादसे पर पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, मृतकों के परिजनों और घायलों को मिलेगी मदद

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री फडणवीस की पीएम मोदी से मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री फडणवीस की पीएम मोदी से मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

एलपीजी की कीमतों में भारी गिरावट से ओएमसी की कमाई पर दबाव, पश्चिम एशिया संकट के बाद बढ़ी लागत ने घटाया मुनाफा

एलपीजी की कीमतों में भारी गिरावट से ओएमसी की कमाई पर दबाव, पश्चिम एशिया संकट के बाद बढ़ी लागत ने घटाया मुनाफा

वैश्विक तनावों के बीच लाल निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 300 अंक से ज्यादा टूटा

वैश्विक तनावों के बीच लाल निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 300 अंक से ज्यादा टूटा

पीएम तारिक रहमान के भारत दौरे की 50 फीसदी से ज्यादा संभावना, शेख हसीना मुद्दे पर बरतें संयम: जेएनयू प्रोफेसर

पीएम तारिक रहमान के भारत दौरे की 50 फीसदी से ज्यादा संभावना, शेख हसीना मुद्दे पर बरतें संयम: जेएनयू प्रोफेसर

राष्ट्रपति और पीएम मोदी ने लखीसराय मंदिर भगदड़ को लेकर जताया गहरा शोक, पीड़ित परिवारों के प्रति व्यक्त की संवेदनाएं

सावन माह में विशेष: बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग, यहां भगवान शिव की पूजा एक दिव्य चिकित्सक के रूप में होती है

सावन माह में विशेष: बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग, यहां भगवान शिव की पूजा एक दिव्य चिकित्सक के रूप में होती है

नीति आयोग का बड़ा अनुमान, 2035 तक भारत बन सकता है 50 अरब डॉलर का टेलीकॉम उपकरण निर्यात केंद्र

नीति आयोग का बड़ा अनुमान, 2035 तक भारत बन सकता है 50 अरब डॉलर का टेलीकॉम उपकरण निर्यात केंद्र

प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित, कहा- सामूहिक संकल्प और एकता से ही देश बढ़ेगा आगे

प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित, कहा- सामूहिक संकल्प और एकता से ही देश बढ़ेगा आगे